व्यापर
पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों को मिल रहा है 20 लाख रुपये का फायदा, जानिए कैसे..

अगर आप भी पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक बनते हैं तो आपको फ्री में पूरे 20 लाख रुपये का फायदा मिलेगा. इस खास ऑफर के तहत अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको बैंक में पीएनबी माई सैलरी अकाउंट खाता खुलवाना होगा. इतना ही नहीं, इसमें बैंक की तरफ से आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. आइए आपको इस खाते के बारे में डिटेल में बताते हैं.
PNB देगा ये सुविधाएं
पीएनबी (PNB) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अपनी सैलरी को बेहतर Manage करना चाहते हैं तो ‘PNB MySalary Account’ खाता खुलवाएं. इसके तहत अगर किसी के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना हो जाती है तो बीमा के साथ ओवरड्राफ्ट अधिक निकासी किया हुआ) और स्वीप सुविधा का भी लाभ भी मिलेगा.
जानिए कैसे मिलेगा 20 लाख का फायदा?
PNB अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को इंश्योरेंस कवर समेत और भी कई तरह के फायदे दे रहा है. जीरो बैलेंस और जीरो क्वाटर्ली एवरेज बैलेंस की सुविधा वाले पीएनबी माई सैलरी अकाउंट खुलवाने पर आपको 20 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर दिया जा रहा है. यानी इस अकाउंट को खुलवाने पर आपका फायदा ही फायदा है.
इस अकाउट की है 4 कैटेगरी
– इसमें 10 हजार से लेकर 25 हजार मासिक सैलरी वालों को ‘सिल्वर’ कैटेगिरी में रखा गया है.
– 25001 रुपये से लेकर 75000 मासिक सैलरी वालों को ‘गोल्ड’ की कैटेगिरी में रखा गया है.
– 75001 रुपये से लेकर 150000 रुपये मासिक सैलरी वालों को ‘प्रीमियम’ कैटेगिरी में रखा है.
– 150001 रुपये से अधिक मासिक सैलरी वालों को ‘प्लैटिनम’ कैटेगिरी में रखा गया है.
जानिए किसे कितना मिलेगा फायदा?
– बैंक की ओर से ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है.
– सिल्वर कैटिगिरी वालों को 50 हजार रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी.
– गोल्ड वालों को 150000, रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी.
– प्रीमियम वालों को 225000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी.
– प्लेटिनम वालों को 300000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी.
– आप इस लिंक https://www.pnbindia.in/salary saving products.html पर विजिट कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.

व्यापर
खुशखबरी : अब होगी बैंक होल्डर्स की Aadhaar से एक्टिवेट,मिलेगी ये सर्विस..

हर बैंक के अकाउंट होल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दी जाने वाली है. किसी भी बैंक में खाता रखने वाले खाताधारक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सर्विस एक्टिवेट करने के लिए आधार और ओटीपी को भी यूज कर सकेंगे.
सितंबर 2021 में लॉन्च हुआ था फीचर
अभी अकाउंट होल्डर्स को यूपीआई एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड का ही ऑप्शन दिया जाता था. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इस फीचर को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था.
15 दिसंबर शुरू करने का था लक्ष्य
उस समय इस सर्विस को 15 दिसंबर 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था. ईटी की रिपोर्ट में कहा गया ऐसे ग्राहक जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है या जिनका कार्ड एक्टिवेट नहीं है, वो अब आधार और ओटीपी (OTP) से यूपीआई को एक्टिवेट कर सकते हैं.
15 मार्च तक बढ़ी तारीख
जानकारी के अनुसार ऐसा NPCI को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कनेक्ट करके संभव हुआ है. यानी अब डेबिट कार्ड के अलावा कस्टमर्स आधार ओटीपी ऑथेंटिकेशन का यूज करके यूपीआई एक्टिवेट कर सकेंगे. नए सिस्टम को लागू करने की तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है.
ऐसा तभी संभव होगा, जब यूपीआई एप्लीकेशन को उस मोबाइल पर यूज किया जाता है, जिसमें आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है और यही नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड है. अधिकतर मोबाइल एप्लीकेशंस में ग्राहकों को डेबिट कार्ड के साथ कनेक्ट करना होता है. यानी जिनके पास डिजिटल बैंकिंग का एक्सेस होता है, वहीं यूपीआई यूज कर सकते हैं.
व्यापर
LIC के बाद आने वाला है IPO,होगी बेहतरीन कमाई…

एबिक्सकैश लिमिटेड (Ebixcash Ltd.) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए डॉक्यूमेंट जमा करा दिए हैं। कंपनी का आईपीओ से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. कंपनी अमेरिकी बाजार नैस्डेक में लिस्टेड एबिक्स इंक (Ebixcash Inc) की भारतीय इकाई है. OFS लाने का इरादा नहीं एबिक्सकैश द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी यह राशि नए शेयर जारी कर जुटाएगी.
कंपनी का बिक्री पेशकश (OFS) लाने का इरादा नहीं है. इसके अलावा कंपनी 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ-पूर्व नियोजन के विकल्प पर भी विचार कर सकती है. ऐसा होने पर इश्यू का आकार घटा दिया जाएगा.
वर्किंग कैपिटल बढ़ाएगी कंपनी आईपीओ से इकट्ठा होने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपनी सहयोगी कंपनियों एबिक्स ट्रैवल्स (Ebixcash Travels) और एबिक्सकैश वर्ल्ड मनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.
आपको बता दें एलआईसी के आईपीओ को बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मंजूरी दे दी है. सेबी ने इसके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है. सरकार ने इस आईपीओ से 60,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.
व्यापर
SBI की तरफ से आई बड़ी नियम,पालन नहीँ तो हो जाएगी सेवाएँ बंद…

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने खाताधारकों के लिए नए-नए नियम बनाता रहता है। एसबीआई ने अब पैन और आधार कार्ड को लेकर एक ऐसा नियम बना दिया है, जिसका पालन नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
एसबीआई का मकसद लोगों के पैसे की सुरक्षा करना है, जिसे कोई साइबर ठग चूना ना लगा पाए। अब आपका अकाउंट एसबीआई में है तो 31 मार्च तक आधार से पैन कार्ड को लिंक करना जरूरी है।
ऐसे चेक करें लिंक – सबसे पहले आपको Income Tax की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा या फिर गूगल सर्च में https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home लिखकर भी टाइप कर सकते हैं।
आपको लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है, इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Pan Card Number और अपना Aadhaar Card Number दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, इसके बाद आधार कार्ड में जो नाम है उसे डालें और मोबाइल नंबर भरें।
अगर आपके पास जो आधार कार्ड है उसमें केवल आपके जन्म का वर्ष ही लिखा हुआ है तो आप i have only year of birth in aadhaar वाले ऑप्शन को चुने। इसके ठीक नीचे आई एग्री टू वैलिडेट वाला ऑप्शन भी चुने।
ऑप्शन को चुनने के बाद एक बार ऊपर दर्ज की सभी डीटेल्स को अच्छे से पढ़ लें और फिर लिंक आधार वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और बस आपका काम पूरा हो जाएगा।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
देश - दुनिया7 days agoरहस्यमयी जलपरी: मछुआरे के हाथ लगी जलपरी की बॉडी, कहते है इसका मांस खाने से इंसान हो जाते है अमर…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…






























You must be logged in to post a comment Login