छत्तीसगढ़
मोहननगर थाना क्षेत्र स्थित शंकरनगर में एक युवक ने पहले कलाई की नस काट लिया फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
दुर्ग के मोहननगर थाना क्षेत्र स्थित शंकरनगर में एक युवक ने पहले कलाई की नस काट लिया फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम गोपाल सिंह राजपूत है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची को घटनास्थल से दो पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.
राजनीति में सक्रिय था गोपाल बता दें कि गोपाल सिंह राजपूत राजनीति में सक्रिय था. पिछले कार्यकाल में वह भाजयुमो का जिला कार्यकारिणी सदस्य रहा था. साथ ही अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़ा था. गोपाल देर रात करीब 11.15 बजे घर लौटा. खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. पिता जब नहाने जाने लगे तो उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला. काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया. फिर उन्होंने अपने बड़े और छोटे बेटे को आवाज दी. जब दरवाजा खोला गया तो गोपाल की लाश फंदे से झूल रही थी. यह देख सभी अवाक रह गए. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है, मामला मृतक गोपाल निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करता था.उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाकर पंखे के हुक से बाधकर सुसाइड किया है. पुलिस ने गोपाल के पर्स से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है. इस नोट में गोपाल ने अपनी प्रेमिका और अन्य व्यक्ति के बारे में जिक्र किया है. पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है.गोपाल ने सुसाइड नोट में अपनी प्रेमिका से आहत होकर खुदकुशी करने की बात का जिक्र किया है. वहीं मोहननगर पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से नया ब्लेड व पर्स से 2 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है. सुसाइड नोट को जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़
CG Weather Update : प्रदेश में गर्मी से परेशान हुये लोग.. और भी बढ़ सकती है गर्मी जाने क्या है मौसम का हाल…

रायपुर। मार्च के आखिरी सप्ताह से ही गर्मी परेशान करने लगी है। राजधानी समेत कई शहरों में दोपहर के बाद चौक-चौराहों में सन्नाटे पसरे दिख रहे हैं। गर्मी के इस बढ़े तेवर के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। इस बीच सोमवार से अगले आने वाले कुछ दिनों तक फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ में आकाश साफ रहेगा और शहर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
वहीं मौसम विज्ञानियों की माने तो छग में उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
आपको बताते चलें कि बीते रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और बस्तर में सामान्य से अधिक और अन्य संभाग में सामान्य तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में रायपुर संभाग में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा सरगुजा और दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय गिरावट और अन्य भागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखने को मिले। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 40 से 9 डिग्री सेल्सियस रायगढ़ में दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़
CG News: शराबी पिता ने अपने ही 5 साल के बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शराबी बाप ने अपने 5 साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। उसे लात-घूंसों से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को कमरे में ही गड्ढा खोदकर दफना रहा था। तभी परिजन पहुंच गए। उनको देख आरोपी वहां से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और गांव में घेराबंदी कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मैनपुर मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर ग्राम ठेमली निवासी रोहित कुमार ध्रुव शराब पीने का आदी है। वह आए दिन शराब पीकर घर आता। फिर बच्चों व पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता। बताया जा रहा है कि शनिवार रात भी आरोपी रोहित शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी-बच्चों से मारपीट करने लगा। इस पर पत्नी अपनी बेटी और बेटे को लेकर रिश्तेदार के घर रहने के लिए चली गई।
कमरे में ही गड्ढा खोदकर शव दफना रहा था
इसके बाद रविवार को रोहित ने फिर जमकर शराब पी और 5 साल के बेटे संदीप को लेने पहुंच गया। बच्चे ने पिता के साथ जाने से मना किया, इसके बावजूद उसे जबरदस्ती उठाकर अपने साथ घर ले गया। आरोप है कि वहां रोहित ने नशे में बच्चे को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना मारा कि मौत हो गई। इसके बाद कमरे में ही गड्ढा खोदकर शव को आधा दफना चुका था था, तभी बेटी व परिजनों के साथ पत्नी पहुंच गई।
घटना की सूचना पर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट भी पहुंची
परिजनों और रिश्तेदारों को सामने देख आरोपी रोहित वहां से भाग निकला। वारदात की जानकारी गांव में फैली तो लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि बच्चे का शव गांव में आपत्तिजनक हालत में पड़ा हुआ है और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इसके बाद पुलिस के साथ ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गईं। उनके सामने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पूछताछ में बच्चे की हत्या करना स्वीकार किया
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बच्चे के पिता रोहित कुमार ध्रुव के शराब पीने और मारपीट के बारे में जानकारी मिली। हालांकि रोहित घटना के बाद भी घर से गायब था। इस पर पुलिस टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई और पकड़ लिया। पूछताछ में उसने नशे की हालत में बच्चे की हत्या कर शव दफनाने का प्रयास करने की बात स्वीकार कर ली है। पोस्टमार्टम से पता चला है कि पिटाई के चलते बच्चे का किडनी और दिल फट गया था।
छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या,घटना को अंजाम देने के बाद फेंके बैनर पोस्टर

जिले के किरंदुल थाना इलाके में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी फेंके है। एसपी अभिषेक पल्लव ने सूत्रों के आधार पर घटना की पुष्टि की है।जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम नक्सलियों ने धारदार हथियार से हिरोली सरपंच की हत्या की है। घटना आज शाम 6 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में की हत्या की है। घटना के बाद में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर भी फेंके है। आज हिरोली में मेला था इसके के बाद घटना को अंजाम दिया गया।घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूत्रों के आधार पर जानकारी मिली है कि हिरोली सरपंच की हत्या कर दी गई है। घटना की तस्दीक की जा रही है। इसके बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login