खेल
IND vs SA: किस्मत हो तो केएल जैसी, कभी टीम में जगह नहीं थी पक्की, अब ODI के बाद टेस्ट कप्तान बने राहुल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. इस मैच से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं और बतौर कप्तान पहले ही टेस्ट में टॉस भी जीता.भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग टेस्ट के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विराट कोहली यह टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
भारत की तरफ से कप्तानी करने वाले 34वें खिलाड़ी हैं. केएल राहुल 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद पहले भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में टीम की कमान संभालने से पहले ही टेस्ट में नेतृत्व किया है.केएल राहुल ने बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में टॉस भी जीता. इसके बाद उन्होंने बताया कि विराट कोहली को पीठ में दर्द है और इसी वजह से वो नहीं खेल रहे हैं. वहीं, कप्तानी का मौका मिलने पर उन्होंने कहा, हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है कि वो देश की कप्तानी करे. मैं इस मौके को लेकर उत्साहित हूं. हमारी कोशिश होगी कि हम स्कोरबोर्ड पर रन लगाएं और विपक्षी टीम को दबाव में लाएं. विराट की जगह इस टेस्ट में हनुमा विहारी खेल रहे हैं. बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।
केएल राहुल के लिए बीते 3 साल उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. उन्होंने निलंबन से कप्तानी तक का सफर तय किया है. केएल राहुल चोटिल रोहित शर्मा की जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम की कमान संभालेंगे. बीसीसीआई के इस फैसले से यह साफ है कि वो केएल राहुल को भविष्य का कप्तान बनाने में लगे हैं.
भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे राहुल के करियर का सबसे अहम मोड़ जनवरी 2019 में आया था. तब उन्हें चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद राहुल को स्वदेश लौटना पड़ा था. राहुल ने बाद में स्वीकार किया था कि 2019 में हुई इस घटना ने क्रिकेट को लेकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल दिया था.
इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तब कहा था, “मेरे प्रदर्शन में निरंतरता का काफी श्रेय इस बात को जाता है कि 2019 के बाद मैंने कैसे अलग तरह से सोचना शुरू किया. सस्पेंड होने के बाद मैं लालची हो गया था और खुद के लिए खेलना चाहता था. इससे पहले मैं नाकाम रहा था. इसलिए मैंने खुद से कहा था कि मुझे मैदान पर उतरकर वह करने की जरूरत है जो टीम मुझसे चाहती है.”केएल राहुल ने पिछले साल 5 टेस्ट में 46 के औसत से 461 रन बनाए थे. उन्होंने इंग्लैंड के अलावा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में पारी की शुरुआत करते हुए शतक ठोका था और दोनों ही बार जीत टीम इंडिया को मिली थी. केएल राहुल ने अपने 7 टेस्ट शतक में से 6 विदेश में लगाए हैं.

खेल
स्मृति मांधना की धमाकेदार पारी,सेमीफाइनल में जमाया इतने ही गेंद में ताबड़तोड़ अर्धशतक…

स्मृति मांधना की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 165 रनों का लक्ष्य दिया. स्मृति का इस टूर्नामेंट में ये दूसरा अर्धशतक है, जिन्होंने लगभग हर मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी उनसे ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद थी और स्मृति ने निराश नहीं किया. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने न सिर्फ एक ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया, बल्कि जोरदार रिकॉर्ड भी बना दिया.बर्मिंघम गेम्स के 9वें दिन शनिवार 6 अगस्त को एजबेस्टन क्रिकेेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में भारत और मेजबान इंग्लैंड की टक्कर हुई. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही स्मृति ने इंग्लैंड के हर गेंदबाज की धुनाई करते हुए टीम इंडिया को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैचों में आक्रामक शॉट्स खेलकर बाउंड्रियां बटोरने वाली स्मृति ने वही अंदाज यहां भी दिखाया और परिणाम भी वैसा ही रहा.
इसे भी पढ़िये :-
जल्द आने वाली है इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर,मिलेगा डीजल से राहत
खेल
आज है तीसरा T-20 Match: भारतीय टीम इंग्लैंड को टी-20 में उसके घर में सबसे ज्यादा बार हराने बना सकती है वर्ल्ड रिकॉर्ड,

टीम इंडिया पिछले चार साल में इंग्लैंड को उसके घर में दो बार टी-20 सीरीज में हराने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। शनिवार को दूसरे मैच में भारत ने 49 रन से जीत हासिल कर तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। तीसरा मैच आज नॉटिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला जीतने पर भारतीय टीम इंग्लैंड को उसके घर में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हराने वाली टीम बन जाएगी। रोहित एंड कंपनी के पास पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से बात करेंगे, साथ ही दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 और बर्मिंघम में आज के मौसम का हाल भी जानेंगे।
अभी पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की बराबरी है भारत
भारतीय टीम इंग्लैंड को टी-20 में उसके घर में सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में फिलहाल पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की बराबरी पर है। भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में अब तक 8 मैचों में 4 बार हराया है। पाकिस्तान ने 12 और वेस्टइंडीज ने 7 मैचों में 4-4 जीत हासिल की है। तीसरे टी-20 मैच में जीत मिलने पर भारत इन दोनों से आगे निकल जाएगा।
32 साल बाद क्लीन स्वीप का मौका
अगर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर बात करें तो भारत के पास 32 साल के बाद इंग्लैंड को उसके घर में क्लीन स्वीप करने का मौका है। इससे पहले 1990 में भारत ने वहां दो वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 से सफाया कर दिया था। टी-20 और टेस्ट सीरीज में भारत वहां कभी क्लीन स्वीप नहीं कर पाया है।
आज भी विराट के फॉर्म पर रहेगी नजर
विराट कोहली दूसरे टी-20 में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए और 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद तीसरे मुकाबले में उन्हें फिर से मौका मिलता तय है। यानी टैलेंटेड और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे दीपक हुड्डा को फिर से बाहर बैठना पड़़ सकता है।
प्लेइंग-11 में बदलाव की उम्मीद कम
भारतीय टीम इस मैच में भी दूसरे टी-20 वाला टीम कॉम्बिनेशन उतार सकती है। टीम मैनेजमेंट पहले भी कह चुका है कि वर्ल्ड कप संभावितों को एक साथ ज्यादा से ज्यादा मौके देने पर जोर रहेगा। हालांकि, टीम में बदलाव होगा या नहीं इस बारे में घोषणा टॉस के वक्त ही की जाएगी।
नॉटिंघम में भारत का चौथा मुकाबला
भारतीय टीम नॉटिंघम में अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है। इसमें उसे दो में जीत और एक में हार मिली। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ यहां भारत ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है।
साफ रहेगा मौसम
दूसरे टी-20 की तरह तीसरे मुकाबले के लिए मौसम का पूर्वानुमान अच्छा है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की आशंका महज 1% जताई गई है
7 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीत
नॉटिंधम में अब तक 12 मैच हुए हैं। इनमें से 7 में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। 2021 में यहां पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 232 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
इंग्लैंडः जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन और मार्क पार्किंसन।
खेल
INDIA VS ENGLEND का T20 MATCH आज: कोहली, ऋषभ पंत को क्या प्लेइंग इलेवन में मिलेगी जगह, जसप्रीत बुमराह भी टीम में वापसी कर सकते है

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे बर्मिंघम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। आज होने वाले मुकाबले में विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल है कि इन खिलाड़ियों की जगह कैसे प्लेइंग इलेवन में बनेगी।
सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगर इस सीरीज में विराट अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टी-20 टीम से उन्हें बाहर किया जा सकता है। ऐसे में उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। हालांकि, यह देखना होगा कि उन्हें पहले मैच में खेलने वाले किस बल्लेबाज की जगह प्लेइंग-11 में लाया जाता है।
वहीं, टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगर ये मैच जीत जाते हैं तो लगातार 14 टी-20 मुकाबला जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे।
ईशान किशन की जगह कोहली को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया था। उन्होंने 10 गेंद का सामना किया और उनके बल्ले से सिर्फ 8 रन निकले। उनका स्ट्राइक रेट 80 का था। ऐसे में विराट कोहली की वापसी से उनका प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है। अगर ईशान को भी शामिल किया जाता है तो फिर दीपक हुड्डा या सूर्यकुमार यादव में से किसी को बैठना पड़ सकता है।
दीपक हुड्डा नंबर-3 पर धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने इसी नंबर पर खेलते हुए शतक भी जड़ा था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दीपक ने सिर्फ 17 गेंद में 33 रन बना दिए थे। अगर वे ड्रॉप होते हैं तो भारतीय टीम मैनेजमेंट सवालों के घेरे में आ सकता है।
एक बॉलर कम करने का विकल्प भी खुला
भारतीय टीम पिछले मैच में पांच फ्रंटलाइन गेंदबाजों के अलावा हार्दिक पंड्या और हुड्डा के रूप में दो ऑलराउंडर्स के साथ उतरी थी। एक विकल्प यह है कि अक्षर पटेल के स्थान पर रवींद्र जडेजा को शामिल न किया जाए। अक्षर पटेल की जगह विराट कोहली को प्लेइंग-11 में लिया जाए। ऐसे में हुड्डा और हार्दिक को मिलकर पांचवें गेंदबाज की भूमिका निभानी होगी।
अर्शदीप की जगह जसप्रीत बुमराह
पहले मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अर्शदीप सिंह को इस सीरीज के 1 मुकाबले के लिए ही चुना गया था। इसलिए अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनको बाहर होना होगा। उनके स्थान पर जसप्रीत बुमराह को जगह मिलेगी। एक सुझाव यह भी आ रहा है कि अर्शदीप को बाकी दो मैचों को लिए भी टीम से जोड़ लेना चाहिए। ऐसा हुआ तो बुमराह के लिए हर्शल पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है।
8 महीने बाद एक साथ नजर आएंगे बुमराह, विराट और रोहित
टीम इंडिया के तीन दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह अगर प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं तो लगभग 8 महीने बाद ये तीनों एक साथ कोई टी-20 मुकाबला खेलते नजर आएंगे। इससे पहले तीनों खिलाड़ी 8 नवंबर 2021 को वर्ल्ड कप 2021 में भारत और नामीबिया के बीच खेले गए मुकाबले में एक साथ मैदान पर उतरे थे।
कैसी होगी पीच
पहले टी-20 में भारत ने इंग्लैंड को 50 रन से मात दी थी। अब टीम की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। ऐसे में एजबेस्टन की पिच की बात करें तो वह बल्लेबाजों और गेंदबाज दोनों को समान मदद प्रदान करती आई है। मैच के शुरुआती फेज के दौरान तेज गेंदबाजों को विकेट मिल सकता है। जबकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा पिच पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। पिच पर औसत स्कोर 160 रन के आसपास रहा है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), दीपक हुड्डा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड- जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन, रीस टोपले।
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब7 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर7 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoअगर आप भी खरीदना चाहते है Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC तो,मिल रहा है 19 हजार रुपए की छुट के साथ
-
जॉब7 days agoसिविल असिस्टेंट सर्जन पद पर भर्ती,सैलरी मिलेगा 1,51,000 तक
-
जरा हटके7 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत






















You must be logged in to post a comment Login