Connect with us

देश

भारतीय सेना का जम्मू-कश्मीर में हेलीकॉप्टर क्रैश,दुर्घटना में पायलेट की मौत…

Published

on

जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर के बरौम इलाके में भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस हादसे के वक्त एक चीता हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सवार थे जिसमें से एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

बता दें कि ये हादसा बर्फीले इलाके में हुआ है जहां से रेस्क्यू करने में सेना को दिक्कों का सामना करना पड़ रहा है.

बीएसएफ के अनुसार, हेलीकॉप्‍टर हादसा चोरहाह के नजदीक उस समय हुआ जब यह सैनिकों को लेने के लिए जा रहा था.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : पेंशन की रकम में हुई बढ़ोतरी,मिलेगा तिमाही 4500 रुपये..

Published

on

Pension News: पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है. सरकार ने पेंशन की रकम को बढ़ा दिया है. दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा महिलाओं की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. अब हर तीन माहिने में लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी.पेंशन पाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने करीब सवा 7 लाख पेंशनरों को चालू वित्तीय वर्ष में दूसरी बार खुशखबरी दी है.

पेंशन में फिर बढ़ोतरी

सरकार ने पेंशन में फिर बढ़ोतरी की है. इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में पेंशन की रकम को 200 रुपये बढ़ाकर 1400 रुपये कर दिया था. अब सरकार ने इसमें फिर से 100 रुपये का इजाफा करते हुए 1500 रुपये कर दिया है. यानी महज एक महीने में ही पेंशनर्स को दो बार खुशखबरी मिली है.हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, सरकार की तरफ से इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिया गया है. शासन से मिले निर्देश में समाज कल्याण विभाग ने 7.23 लाख पेंशनर्स को 1 अप्रैल से उनके खाते में पहली तिमाही की 4500 रुपये की रकम जारी करने तैयारी शुरू कर दी है.

पेंशन 1200 से बढ़ाकर 1400 करने की घोषणा

गौरतलब है कि उत्तराखंड में 2014 में अंतिम बार पेंशन की रकम बढ़ाई गई थी. तब वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन की रकम हर महीने 1200 रुपये की गई थी.अब फिर इस साल यानी 2022 के मार्च में पेंशनर्स को मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी की गई थी. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीनों श्रेणियों की पेंशन 1200 से बढ़ाकर 1400 करने की घोषणा की. फिर एक बार सीएम ने पेंशन की रकम में बढ़ोतरी की है.प्रमुख सचिव एल फैनई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा महिलाओं की पेंशन को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. अब हर तीन माहिने में लाभार्थियों के खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा 4500 रुपये की पेंशन भेजी जाएगी. पहले पेंशनधारकों के खाते में 1400 रुपये मासिक के हिसाब से 3 महीने की 4200 रुपये पेंशन भेजी जा रही थी.यानी इस बार वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारकों की पेंशन की राशि में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे उनकी पेंशन 1400 रुपये से बढ़ कर अब 1500 हो गई है. अब बुजुर्ग, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को प्रत्येक तिमाही 4500 रुपये की पेंशन राशि भेजी जाएगी.

Continue Reading

देश

भारत तेल के आयात पर खर्च हुआ दोगुना,पहुँचा 119 अरब डॉलर…

Published

on

मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कच्चे तेल के आयात पर खर्च लगभग दोगुना होकर 119 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह मांग में वृद्धि और यूक्रेन में युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी है। भारत तेल की खपत और आयात करने के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच भारत ने तेल के आयात पर 119.2 अरब डॉलर खर्च किए। इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में उसका तेल आयात बिल 62.2 अरब डॉलर रहा था। मार्च माह में जब तेल की कीमतें 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, तब अकेले इस महीने में ही भारत ने तेल आयात पर 13.7 अरब डॉलर खर्च किए, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह खर्च 8.4 अरब डॉलर था।

वैश्विक स्तर पर तेल के दाम जनवरी से बढ़ने शुरू हुए थे और फरवरी में ये 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए। मार्च महीने की शुरुआत में तेल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।

हालांकि उसके बाद कीमतों में गिरावट आने लगी और अब यह करीब 106 डॉलर प्रति बैरल पर है। पीपीएसी के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 21.221 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात किया, जबकि इससे पिछले वर्ष 19.65 करोड़ टन तेल आयात किया था।

Continue Reading

देश

इन किसानों को लगा झटका! नहीँ मिलेगी 11वीं किस्त के 2000 रुपये,ये रही वजह…

Published

on

PM Kisan Samman Yojana: पीएम किसान सम्मान योजना की 11वीं किस्त के पैसे आने वाले हैं. लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जिन्हें ये पैसे नहीं मिलेंगे. कहीं आप भी उन किसानों की लिस्ट में तो नहीं? आइए जानते हैं किन किसानों को नहीं मिलेगी 11वीं किस्त.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में पैसे आने वाले हैं.

अब तक किसानों के खाते में इस योजना के तहत 10 किस्त आ चुकी है. इस योजना के तहत सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सीधे उनके खाते में सलाना 6 हजार रुपये भेजती है. लेकिन कई बार आवेदन में हुई गलतियों की वजह से किसानों की किस्त रुक जाती है.

पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार के पास करोड़ों आवेदन
पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार के पास करोड़ों आवेदन आते हैं लेकिन, इनमें कई तरह की गलती भी होती है जिसकी वजह से किसानों की किस्त रुक जाती है. इसमें बैंक डिटेल से लेकर टायपिंग तक की गलतियां होती है. कई बार नाम गलत हो जाते हैं और कई बार डिटेल आधार कार्ड से मैच नहीं करता है.

कौन-कौन सी हो सकती हैं गलतियां
– किसान फॉर्म भरते समय अपना नाम अंग्रेजी में लिखे.
– जिन किसानों का नाम आवेदन में हिंदी में है, वे उसे अंग्रेजी में कर लें.
– अगर आवेदन में नाम और बैंक खाते में आवेदक का नाम अलग-अलग है तो आपका पैसा अटक सकता है.
– अगर बैंक का IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और गांव का नाम लिखने में गलती हुई तो भी आपकी किस्त आपके खाते में नहीं आएगी.
– हाल ही में, बैंकों के विलय के कारण IFSC कोड बदल गए हैं. इसलिए आवेदक को अपना नया IFSC कोड अपडेट करना होगा.

गलतियां ऐसे सुधारें स्टेप to स्टेप 
1. गलतियों को सुधारने के लिए सबसे पहले आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
2. अब ‘किसान कॉर्नर’ के विकल्प को चुनें.
3. यहां आपको ‘आधार एडिट’ का विकल्प दिखाई देगा, यहां आप अपने आधार नंबर में सुधार कर सकते हैं.
5. अगर आपने अपना बैंक एकाउंट नंबर में गलती की है तो आपको इसे सुधारने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय या लेखपाल से संपर्क करना होगा.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़19 hours ago

भारत में बढ़ा कोरोना का कहर: भारत में एक दिन में 2541 केस मिले; और 5,22,223 की हुई मौत..

एक दिन में 2541 केस मिलने से देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 4,30,60,086 पर पहुंच गया। वहीं कुल...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CG News: अब प्रदेश में लगेंगे प्रीपेड मीटर, जानिए कैसे किया जायेगा इसका उपयोग… पढ़िये पूरी खबर…

  छत्तीसगढ़ में बिजली बिल पटाने के लिए जल्दी ही न तो लंबी लाइन लगानी होगी, और न ही बिल...

छत्तीसगढ़20 hours ago

CG News: प्रदेश मे बढ़ा गर्मी का कहर, लोगो के छूटने लगे पसीने 40 डिग्री के पार पहुँचा तापमान…

  दो दिनों की गिरावट के बाद छत्तीसगढ़ में मौसम का पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। रविवार...

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के चार करोड़ आकड़ा पार

रायपुर. 24 अप्रैल 2022 : (ETOI NEWS) छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है।...

छत्तीसगढ़2 days ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने प्राचार्य कार्य लिए 24 ट्रेनें को किया रद्द, देखे लिस्ट….

  ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto7 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto6 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • देश7 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto3 days ago

    रियलमी लांच किया Realme GT 2 Pro,मिलेगी 12जीबी रैम के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग

  • Tech & Auto6 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • जॉब4 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • देश7 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

  • ज्योतिष4 days ago

    कपूर से दूर होते है सभी प्रकार के दोष, जाने कपूर के किस तरह से लाया जाता है प्रयोग में…

  • जॉब3 days ago

    भारतीय रेलवे में ग्रुप D पे निकली बंपर भर्ती, मिलेगी वेटेज और फिजिकल टेस्ट से छूट.. उमीदवार जल्द करे आवेदन…