जॉब
12वीं पास के लिए भारतीय सेना में ग्रुप सी की निकली भर्ती,उम्मीदवार 30 अप्रैल तक करें आवेदन..

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है।अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं तो आपके सुनहरा अवसर सामने आया है।भारतीय सेना (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) केंद्र रूड़की ने ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह हमारे खबर को पढ़कर इसमें दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
30 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख
भारतीय सेना केंद्र रूड़की में ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती का विज्ञापन 12 मार्च के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
इतने पदों पर होंगी भर्तियां
इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा कुल 36 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एलडीसी, स्टोर कीपर 2, रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
भर्ती का विवरण
एलडीसी – 4
स्टोर कीपर 2 – 3
रसोइया – 19
एमटीएस/चौकीदार – 5
लस्कर – 2
वॉशर-मैन – 3
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन ही निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भर के और जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के Commandant, Bengal Engineer Group and Cente, Roorkee, Haridwar, Uttarakhand- 247667 के पते पर भेज दें।

जॉब
राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण में अकाउंटेंट, क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने मुख्यालय और देश भर में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए विभिन्न पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इसके तहत जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड II पदों पर भर्ती होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन www.nwda.gov.in वेबसाइट पर जाकर करना है. नोटिस में कहा गया है कि आवेदन ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से स्वीकर नहीं किए जाएंगे.
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट/परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन है.
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 2 पद
जूनियर अकाउंटेंट- 1 पद
अपर डिवीजन क्लर्क- 1 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- 3 पद
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- लेवल-6, (रुपये 35400-112400)
जूनियर अकाउंटेंट- लेवल-5, (रुपये 29200-92300)
अपर डिवीजन क्लर्क- लेवल-4 (रुपये 25500-81100)
स्टेनोग्राफर ग्रेड II- लेवल-4 (रुपये 25500-81100)
आयु सीमा
राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए.
आवश्यक शैक्षिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
जूनियर अकाउंटेंट-कॉमर्स की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही सरकारी/पीएसयू/आटोनॉमस बॉडी आदि में से किसी के कैश एवं अकाउंट्स में तीन साल कार्य का अनुभव होना चाहिए.
अपर डिवीजन क्लर्क- किसी भी विषय में डिग्री होनी चाहिए. साथ में कंप्यूटर ऑपरेटिंग की नॉलेज, एमएस वर्ड, ऑफिस, एक्सल, पावर प्वाइंट एवं इंटरनेट की जानकारी भी होनी चाहिए.
स्टेनोग्राफर- 12वीं पास होना चाहिए. साथ में शॉर्ट हैंड में स्किल्ड होना चाहिए. कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए.
जॉब
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को दी चेतावनी, और कहा ये…

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता रखने वालों को बैंक ने एक बार फिर चेतावनी दी है। एसबीआई के मुताबिक आजकल फर्जी फोन कॉल काफी बढ़ गई हैं, जिसके कारण खाताधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर आप इस तरह की घटनाओं से बचना चाहते हैं तो +91-8294710946 और +91-7362951973 नंबर से आने वाले कॉल ना उठाएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी को ध्यान में रखते हुए। एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। बैंक ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए ये चेतावनी खाताधारकों को दी है। एसबीआई ने सभी बैंक ग्राहकों से कुछ चुनिंदा नंबरों से कॉल ना उठाने का आग्रह किया है जो कथित तौर पर फिशिंग स्कैम में शामिल हैं। इसके अलावा बैंक ने कहा है कि ऐसे किसी भी ऋणदाता से ना जुड़ें जो कि एसबीआई से नहीं जुड़े हैं, क्योंकि ये लोग केवाईसी अपडेट की आड़ में फिशिंग अटैक कर रहे हैं। ऑनलाइन घोटाले और धोखाधड़ी के मामले इन दिनों काफी आम हो गए हैं। एसबीआई ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। तो आपके लिए यही बेहतर होगा कि इन नंबर को पहचान लें और इनसे आने वाले किसी भी कॉल को रिसीव ना करें।
फिशिंग अटैक कैसे काम करता है?
फिशिंग अटैक के दौरान लोगों को ई-मेल, मैसेज और व्हाट्सएप जैसे माध्यम के जरिए लुभावने या डराने वाले लिंक भेजे जाते हैं। इन लिंक् पर क्लिक करते ही यूजर्स के फोन को रिमोट कंट्रोल पर ले लिया जाता है और फिर फोन में मौजूद निजी या बैंक से जुड़ी जानकारी चोरी की जाती है और ठगी का खेल शुरू होता है।
जॉब
बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
Knowledge6 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…
-
Tech & Auto3 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश4 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto3 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
देश - दुनिया6 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…






























You must be logged in to post a comment Login