मनोरंजन
Indian Idol 12 : पवनदीप राजन और अरुणिता का कमाल, रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरी उम्मीद’ हुआ रिलीज
रॉकस्टार और भारत के सुपरहिट गीतों के बादशाह हिमेश रेशमिया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, साथ ही अपने प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक अवसर भी लाए हैं. गायक-संगीतकार ने अभी हाल ही में पवनदीप और अरुणिता द्वारा अपना बहुप्रतीक्षित सॉन्ग तेरी उम्मीद, ‘हिमेश के दिल से’ एल्बम के तहत जारी करके एक शानदार पारी खेली है.
प्रतिभाशाली गायक उबेर द्वारा गाया गया एक रोमांटिक सॉन्ग, तेरी उम्मीद अपने सभी पैमानों पर खरा उतरने वाला है। उनके म्यूजिक एल्बम का पवनदीप और अरुणिता द्वारा गाया हुआ आखरी सॉन्ग दुनिया भर के संगीत प्रेमियों द्वारा बहुत अधिक सराहा जा रहा है, और हिमेश रेशमिया निश्चित रूप से अपने प्रसंशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. यह खूबसूरत सॉन्ग एक स्टूडियो संस्करण है जिसमें गायकों का प्रस्तुतीकरण बेहद उम्दा तरीकें से वीडियो के माध्यम से किया गया है.
नवोदित कलाकार होते हुए भी पवनदीप और अरुणिता ने इस सॉन्ग को दिग्गजों की तरह गाया है. ‘तेरे बगैर’ की सुपरहिट सफलता के बाद, मेरे द्वारा बनाए ‘तेरी उम्मीद’ के हर नोट को उन्होनें बखूबी निभाया है. मुझे यह मालूम था कि उनके साथ की गयी हर रचना आदर्श होगी. तेरी उम्मीद उनकी मखमली आवाज़ की एक अलग ही रेंज प्रस्तुत करती है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को भी दिखाती है। गाने के रिलीज पर हिमेश ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि सभी संगीत प्रेमियों को यह सॉन्ग बहुत पसंद आएगा.’
हिमेश ने 2021 में 65 मिलियन व्यूज और 27 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम, तथा पवनदीप और अरुणिता कांजीलाल द्वारा गायी गयी एल्बम मूड से ‘तेरे बगैर’ को 17 मिलियन व्यूज और 4 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम, एवं हिमेश के दिल से एल्बम में सवाई भट्ट की ‘सांसे’ को 37 मिलियन व्यूज और 4 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम, और मोहम्मद दानिश द्वारा गाए गए हिमेश के दिल से एल्बम से ‘दगा’ को 16 मिलियन व्यूज और 2 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम देकर लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर दिए हैं, तथा सभी चारों गाने यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं, साथ ही हर सॉन्ग की रोज ट्रेंडिंग बढ़ रही है.

मनोरंजन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार किशोर दास का हुआ निधन, 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया….
अभिनेता ने महज 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और करीबी काफी स्तब्ध है।
बीते कई समय से लगातार मनोरंजन जगत से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को मनोरंजन जगत से ऐसे ही एक दुख भरी खबर सुनने को मिली। दरअसल इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार किशोर दास का निधन हो गया है। जाने-माने असमिया अभिनेता के निधन से हर कोई सदमे में है। अभिनेता ने महज 30 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और करीबी काफी स्तब्ध है।
अभिनेता ने शनिवार दो जुलाई को चेन्नई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी को हराने के लिए वह काफी समय से इलाज भी करा रहे थे, लेकिन लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार शनिवार को वह जिंदगी से जंग हार गए। अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक नेता किशोर दास चेन्नई से पहले गुवाहाटी में अपना इलाज करा रहे थे। लेकिन हालत में कोई भी सुधार ना होने की वजह से उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था। बता दें कि एक्टर को इसी साल मार्च में एडवांस ट्रीटमेंट के लिए चेन्नई भेजा गया था। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कैंसर के अलावा किशोर कोरोना वायरस के भी शिकार थे। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि उनकी मौत की वजह कोरोना जैसी खतरनाक महामारी है।
कैंसर के दौरान कोरोना होने की वजह से उनकी सेहत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि असमिया अभिनेता किशोर दास एक मशहूर कलाकार थे, जिन्होंने कभी 300 म्यूजिक एल्बम में काम किया था। उनका गाना तुरूत तुरूत असमी इंडस्ट्री का नंबर वन गाना साबित हुआ था। फिल्मों और गानों के अलावा वह टीवी जगत में भी जाने-माने कलाकार थे। साथ ही उन्होंने कई शॉर्ट फिल्मों में भी अहम किरदार निभाए थे।
मनोरंजन
bollywood news: 2 जुलाई को रिलीज होने वाला है आयुष्मान खुराना की फिल्म docter G, दिखेगा नया लुक..
महाराष्ट्र में हुई सियासी उठा-पटक का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। इसी बीच मनोरंजन जगत में भी इस सत्ता पलट की गूंज सुनने को मिल रही है। हाल ही में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे की बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने जमकर तारीफ की है। मनोरंजन जगत में दिनभर होने वाली ऐसी ही हलचल के लिए पढ़ें एंटरटेनमेंट लाइव अपडेट-
आयुष्मान की फिल्म का एक लुक जारी
नेशनल डॉक्टर्स डे मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्चर्स ने अभिनेता की अगली फिल्म डॉक्टर जी से आयुष्मान खुराना के एक और रूप का अनावरण किया। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी-ड्रामा में आयुष्मान पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं।
मनोरंजन
बॉलीवुड न्यूज़: जल्द ही आने वाली है, पुष्पा2, जाने कैसी होगी फिल्म…
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया था। इसके गानों और डायलॉग्स ने भी दर्शकों को हैरान कर दिया था। नतीजतन फिल्म इतनी लोकप्रिय हुई कि दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी ‘पुष्पा 2’ का इंतजार कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाली है। क्योंकि इस रिपोर्ट में हम फिल्म के रिलीज डेट से लेकर इसकी शूटिंग तक की हर जानकारी देने जा रहे हैं। पढ़िए…
कब आएगा पुष्पा का दूसरा पार्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म अब अगस्त तक फ्लोर पर जाएगी। इस 6 महीने से अधिक के शेड्यूल में कई एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। कहा जा रहा है कि ये एक्शन सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे महंगे दृश्यों में से एक होंगे। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन पर काम किया जाएगा। यानी फिल्म के अब 2023 के मिड में रिलीज होने की उम्मीद है।”
पार्ट 2 में होगी इस साउथ अभिनेता की एंट्री?
खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन ने अपने करीबी सलाहकारों और साथियों को भाषा समझने के लिए तमिलनाडु की सीमा और चित्तूर के पास एक ग्रामीण इलाके में भेजा है। दूसरे भाग में अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए किरदार ‘पुष्पा’ की फहद फासिल द्वारा निभाए गए किरदार ‘भंवर सिंह शेखावत’ से टक्कर होने वाली है। अगर मीडिया और फिल्म उद्योग में चल रही चर्चा पर विश्वास किया जाए, तो सुकुमार तमिल अभिनेता विजय सेतुपति को अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में कास्ट कर सकते हैं।
क्या हो जाएगी श्रीवल्ली की मौत…?
पहले भाग में, पुष्पा की भूमिका में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली की भूमिका में रश्मिका मंदाना ने प्रशंसकों को अपने अभिनय से काफी प्रभावित किया था। दर्शकों को उम्मीद थी कि फिल्म के दूसरे पार्ट में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई जाएगी। लेकिन, रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में श्रीवल्ली के किरदार को कम सीन दिए गए हैं। इतना ही नहीं पुष्पा पार्ट 2 में श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। फिल्म में खलनायक (फहद फासिल) को श्रीवल्ली को मारते हुए दिखाया जाएगा। जिसके बाद पुष्पा, अपनी पत्नी
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे
-
Tech & Auto3 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoOLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…
-
जॉब6 days agoCGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई

























You must be logged in to post a comment Login