Tech & Auto
Infinix Note 12 5G धासू स्मार्टफ़ोन लांच,12Gb रेम के साथ मिल रहा है 108 मेगापिक्सल कैमरा…जानें कीमत

Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G कंपनी के पहले 5G स्मार्टफोन हैं। जानें इनके बारे में सबकुछInfinix Note 12 5G Series ने भारत में एंट्री कर ली है। Infinix Note 12 5G और Infinix Note 12 Pro 5G कंपनी के पहले 5जी स्मार्टफोन्स हैं। इनफिनिक्स नोट 12 5जी सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अगले हफ्ते से शुरू होगी। नई इनफिनिक्स नोट 12 5जी सीरीज में 5000mAh बैटरी, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 5G चिपसेट और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। जानते हैं इनफिनिक्स नोट 12 5जी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ…
Infinix Note 12 5G Series को फोर्स ब्लैक और स्नोफॉल व्हाइट कलर में लॉन्च किया है। नोट 12 5जी स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये और नोट 12 प्रो 5जी की कीमत 17,999 रुपये है। इनफिनिक्स नोट 12 5जी सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट पर 15 जुलाई से शुरु होगी। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ऐक्सिस बैंक कार्ड के जरिए फोन खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इनफिनिक्स नोट 12 5जी
इनफिनिक्स नोट 12 5 जी में 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 5जी चिपसेट मौजूद है। फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और एक AI लेंस है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। इनफिनिक्स का यह 5जी फोन ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 10.6 स्किन दी गई है।
इनफिनिक्स नोट 12 5जी में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। इसके अलावा रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए स्टोरेज को 9 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस तरह फोन में कुल 13 जीबी रैम मिलती है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
12 प्रो 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज
इनफिनिक्स नोट 12 प्रो 5जी में 6.7 इंच फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 5G चिपसेट मिलता है। इनफिनिक्स नोट 12 प्रो 5जी में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है जिसे रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए 13 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है।
5000mAh की बैटरी
इनफिनिक्स नोट 12 प्रो 5जी को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इनफिनिक्स के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और AI लेंस दिया गया है। हैंडसेट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में ऐंड्रॉयड 12 बेस्ड XOS 10.6 स्किन दी गई है।

Tech & Auto
इस दिन लॉन्च होगी apple की ये वाच, जाने फीचर्स

ऐपल सितंबर में iPhone 14 सीरीज को लॉन्च करेगी. इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनविटेशन भेजा है. इवेंट की टैग लाइन ‘Far Out’है और इसे ऐपल की वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा.
नई दिल्ली. आईफोन मेकर्स ऐपल ने आधिकारिक तौर पर अपने ऐनुअल इवेंट की तारीख का का ऐलान कर दिया है. Apple ने 7 सितंबर को लॉन्चिंग इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है. कंपनी आने वाले इवेंट में iPhone 14 सीरीज और Apple Watch 8 सीरीज को लॉन्च कर सकती है.
यह एक इन-पर्सन इवेंट होगा. इस इवेंट क्यूपर्टिनो में Apple के मुख्यालय स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा. कंपनी ने इस मेगा इवेंट के लिए मीडिया को इनविटेशन भेजा है. इवेंट की टैग लाइन ‘Far Out’है और इसे ऐपल की वेबसाइट पर स्ट्रीम किया जाएगा.
आर्थिक मंदी बनी चुनौती
ऐपल इंक के लिए आईफोन लॉन्च करना हमेशा एक बड़ा मोमेंट रहा है. पिछले साल बड़ी तादाद में आईफोन बिके थे, लेकिन इस साल कंपनी पर अतिरिक्त दबाव है क्योंकि कंपनी कन्जयूमर स्पेंडिंग में कमी और आर्थिक मंदी का सामना कर रही है. ऐसे में स्मार्टफोन उद्योग में खरीदारों को लुभाने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की जरूरत है.
कई प्रोडक्ट पेश कर सकती है कंपनी
कंपनी आने वाले महीनों में सामान्य से अधिक Ambitious products को पेश करने की योजना बना रही है, जबकि सितंबर में होने जा रहे इवेंट में iPhone 14 और Apple वॉच सीरीज 8 कंपनी के अहम प्रोडक्ट होंगे. इसके अलावा कंपनी नए Apple Mac, iPad, AirPods और iOS 16 भी पेश कर सकती है.
इस साल तीसरा इवेंट
बता दें कि इस साल ये ऐपल का तीसरा इवेंट है. इससे पहले कंपनी ने जून में डेवलपर सम्मेलन में iOS 16, macOS वेंचुरा और अन्य नए सॉफ़्टवेयर फीचर पेश किए थे. वहीं इसी साल मार्च में कंपनी ने Mac Studio, 5G iPhone SE, और नया iPad Air, लॉन्च किया था.
Tech & Auto
लेना चाहते है Bed AC तो हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…

Bed AC को आप आसानी से बेड पर फिट कर सकते हैं। साथ ही इसका कूलिंग के मामले में भी कोई जवाब नहीं है। ये चंद मिनटों में कड़ाके की कूलिंग कर देता है। AC खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल सही समय है। क्योंकि AC पर भयंकर डिस्काउंट मिल रहा है। अब अगर आपसे कोई कहे कि बेड एसी को आप कहीं पर भी फिट कर सकते हैं तो आप क्या करेंगे। ये एसी पिछले कई दिनों से चर्चा में है। खबरों में बने रहने के पीछे मुख्य वजह है कि इसकी कीमत भी काफी कम तय की गई है।साथ ही इसका साइज भी इतना छोटा है कि ये कहीं पर भी आसानी से फिट हो सकता है।Wireless Remote Integration Cooling Mattress को आसानी से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
ये चीन में बना हुआ है। इसे कहीं पर भी मेट्रेस पर आसानी से फिट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें दो पाइप भी दिए जाते हैं। इसके बाद मेट्रेस चंद मिनटों में कूल हो जाती है।अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ ऑनलाइन ही ऑप्शन उपलब्ध है। Alibaba से इसे आसानी से खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन वेबसाइट पर इसकी कीमत 10-12 हजार रुपए तक दी गई है। क्वालिटी और कंपनी के आधार पर इसकी कीमत अलग-अलग तय की गई है। इस AC की खासियत है कि ये कूलिंग और हीटिंग दोनों ही करता है। यही वजह है कि इसे आप कड़ाके की सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में हीटर के तौर पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि ये Split AC के मुकाबले बिजली की खपत भी काफी कम करता है।
Bed AC मैट्रेस से कनेक्ट करवाना होगा
Bed AC को आपको मैट्रेस से कनेक्ट करवाना होगा। मैट्रेस से कनेक्ट होते ही इसकी हवा सीधा मैट्रेस में जाने लगती है और उस मैट्रेस को आपको बेड पर फिट करवाना होगा। एक बार बेड पर कनेक्ट होने के बाद आप उस पर आसानी से आराम भी कर सकते हो। इसके बाद जब कोई इस पर लेटेगा तो उसे तगड़ी कूलिंग महसूस होने वाली है। इसके बाद आपको कितनी भी गर्मी लग रही हो, चंद मिनटों में ही ठंडक महसूस होने लगेगी।
Tech & Auto
लॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला यह दमदार vivo का स्मार्टफोन, इसमें मिलेगी, 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले, जाने कीमत
Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo Y35 4G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब भारत में लॉन्च से पहले अनुमानित कीमत और कलर्स कथित तौर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर की भी जानकारी मिली है। कथित तौर पर एक भारतीय रिटेलर द्वारा Vivo Y35 4G का कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया गया था। पोस्टर ने बताया है कि स्मार्टफोन को जल्द ही 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Vivo Y35 4G ने इस माह के शुरू में चुनिंदा मार्केट्स में शुरुआत की थी।
Vivo Y35 4G की अनुमानित कीमत और ऑफर्स
कीमत की बात की जाए तो 91Mobiles Hindi की रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo Y35 4G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉक्स पर कीमत 22,999 रुपये होगी। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में Agate Black और Dawn Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यह कथित तौर पर इस हफ्ते के आखिर तक या अगले हफ्ते के शुरू में भारत आ सकता है।
इसके अलावा टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने प्राइसबाबा के साथ मिलकर भारत में Vivo Y35 4G पर कथित कैशबैक ऑफर शेयर किए हैं। ICICI, SBI और Kotak Bank के ग्राहक कथित तौर पर वीवो वाई35 4जी की खरीद के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ने अभी तक भारत में फोन की कीमत का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया है। वीवो वाई35 4जी के भारतीय वर्जन में कथित तौर पर इसके ग्लोबल वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस होने की संभावना है।
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय रिटेलर ने वीवो वाई35 4जी का कथित मार्केटिंग पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर से पता चला है कि फोन को भारत में जल्द ही 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर कैमरे और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस माह के शुरू वीवो स्मार्टफोन को चुनिंदा मार्केट्स में पेश किया गया था।
Vivo Y35 4G के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। RAM को ऑनबोर्ड स्टोरेज से 16GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। कैमरा के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलता है।
-
जॉब6 days agoहाई कोर्ट में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुए 34 घंटे की बैटरी लाइफ वाले Skullcandy Mod TWS earbuds, जाने क्या है इसकी कीमत
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुआ 50MP कैमरे वाला यह दमदार vivo का स्मार्टफोन, इसमें मिलेगी, 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले, जाने कीमत
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : बेडरूम में न रखें ये चीजें,नई तो आ सकती है पति-पत्नी के जीवन में दरार…
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ जिला पंचायत मे निकली इतने पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी…
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा मौका,ITBP में निकली भर्ती, फटाफट यहाँ से करें आवेदन
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट इंजीनियर की निकली भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर
-
6 days agoबेवजह खर्च हो रहा है पैसा ? तो अपनाए ये अचूक तरीका
-
Tech & Auto6 days agoलेना चाहते है Bed AC तो हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
जॉब6 days agoस्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन






















You must be logged in to post a comment Login