Tech & Auto
देश में लॉन्च हुआ SENNHEISER का ईयरफोन, कीमत इतनी की रह जायेगे आप भी दंग, जाने क्या है इसकी खासियत…

Sennheiser ने भारत में अपना Sennheiser IE 600 ईयरफोन लॉन्च कर दिया है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसे एक रिफाइन्ड नैचुरल साउंड के लिए तैयार किया गया है. इन वायर्ड इयरफोन की कीमत 59,990 रुपये है. यह भारत में ऑनलाइन और लीडिंग रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है.
कंपनी के अनुसार IE 600 को ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम से पेटेंट 3D प्रिंटिंग प्रक्रिया का उपयोग करके तैयार किया गया है. ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम एक धातु है जिसमें कांच जैसी अटौमिक स्ट्रेक्चर होता है. Sennheiser का कहना है कि इस मैटेरियल का उपयोग करके, डिवाइस तीन गुना हाई परफोर्मेंस वाले स्टील की हार्डनेस और बेंड रसिस्टेंट क्षमता हासिल करता है.
अमॉर्फस जिरकोनियम का उपयोग
ZR01 अमॉर्फस जिरकोनियम को एयरोस्पेस इंडस्ट्री में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसका उपयोग नासा मार्स रोवर के ड्रिलिंग हेड में करता है. कहा जाता है कि IE 600 को जर्मनी में डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि सिस्टम और अकूस्टिक बैक वॉल्यूम को टोनली न्यूट्रल, इंटिमेट और इमोशनल साउंड के लिए ट्यून किया गया है.
न्यूट्रल रिफ्रेंस ट्यूनिंग
सेन्हाइजर के कंज्यूमर सेगमेंट डायरेक्टर कपिल गुलाटी ने एक बयान में कहा कि ऑडियोफाइल डेवलपमेंट टीम, हम अपने पेशनेट कंजयूमर की फीडबैक का ख्याल रखते हैं. IE 600 हमारी इंडस्ट्री-लीडिंग ट्रांसड्यूसर टेक्नोलॉजी के कॉम्बीनेशन में एक न्यूट्रल रिफ्रेंस ट्यूनिंग प्रदान करता है. उन्होंने ने आगे कहा कि IE 600 सबसे अधिक मांग वाले मोबाइल ऑडियो उत्साही लोगों के लिए है.

Tech & Auto
हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच,जानें कीमत

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल में एक नया नाम बेनलिंग बिलीव इलेक्ट्रिक स्कूटर का जुड़ गया है। इस स्कूटर को लॉन्ग डिस्टेंस तय करने के हिसाब से लॉन्च किया गया है।देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल में एक नया नाम बेनलिंग बिलीव इलेक्ट्रिक स्कूटर का जुड़ गया है। इस स्कूटर को लॉन्ग डिस्टेंस तय करने के हिसाब से लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे भारतीय सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपए है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 25 अगस्त से खरीद पाएंगे।
बेनलिंग इंडिया ने इलेक्ट्रिक बैटरी की एक न्यू जेनरेशन लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) भी पेश किया है।बेनलिंग इंडिया के CEO और ED अमित कुमार ने कहा, “हम भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में ‘बिलीव’ पेश करने को लेकर उत्साहित हैं। ग्राहकों को अब उनके लिए सही ई-स्कूटर चुनने की आजादी है, जिसमें उन्हें ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। इस ई-स्कूटर का सीधा मुकाबला हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा जैसी कंपनियों से होगा।बेनलिंग बिलीव ई-स्कूटर की रेंज इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 किलोवाट वाटरप्रूफ BLDC मोटर और एक स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। सिंगल चार्ज पर ये 120km की दूरी तय कर सकता है।
इसकी टॉप-स्पीड 75 किमी प्रति घंटा और कुल वजन 248 किलोग्राम है। LFP बैटरी पैक के साथ माइक्रो चार्जर और ऑटो शटऑफ फीचर शामिल हैं। ये लगभग 4 घंटे में इसे फुल चार्ज कर देता है। इस ई-स्कूटर में कीलेस स्टार्ट, मल्टीपल स्पीड मोड, एंटी-थेफ्ट अलार्म फीचर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल-एप कनेक्टिविटी, पार्क-असिस्ट फंक्शन, मोबाइल-चार्जिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी कई फीचर्स मिलते हैं।ई-स्कूटर में स्मार्ट ब्रेकडाउन असिस्टबेनलिंग बिलीव ई-स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन यलो, ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, पर्पल और मैजिक ग्रे में खरीद पाएंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटर है कि इसमें स्मार्ट ब्रेकडाउन असिस्ट फीचर मिलता है। इस फीचर से की मदद से बस एक नॉब पकड़कर, ब्रेकडाउन के दौरान स्कूटर राइडर आसानी से 25km की दूरी तय कर सकता है। ये स्कूटर 250kg वजन ले जाने में कैपेबिल है। बेनलिंग के देश में 350 पॉइंट हैं। ये 22 राज्यों और 160 शहरों में स्थित हैं।
इसे भी पढ़े
Oneplus 10T 5G Smartphone मिल ताबड़तोड़ ऑफर्स के साथ,मिलेगा 16 GB रेम
Tech & Auto
Oneplus 10T 5G Smartphone मिल ताबड़तोड़ ऑफर्स के साथ,मिलेगा 16 GB रेम

Oneplus 10T 5G Smartphone Bumper Offer: वनप्लस ने इस महीने की 3 अगस्त को अपना फ्लेगिशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन को 49,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन, जिसमें 16GB RAM तक उपलब्ध की गई है.आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल है. इसको लेकर अमेजन ने अपने यूजर्स के साथ एक कॉन्टेस्ट खेला है, जिसमें ई-कॉमर्स साइट ने स्टोरेज और डील प्राइज का अंदाजा लगाने को कहा है. आइए जानते हैं Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट, 150W SUPERVOOC टेक्नोलॉजी सपोर्ट और 50MP के रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन के ऑफर्स के बारे में.OnePlus 10T 5G 3 RAM ऑप्शंस के साथ आता है. इसके 16GB RAM वाले वेरिएंट की कीमत 55,999 है. इसे Moonstone Black colour ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल, जिसे ग्राहक वनप्लस की ऑफिशियल साइट OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in, OnePlus Experience stores और कई ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
नई कीमत और ऑफर्स
इसके 16GB RAM + 256GB की कीमत 55,999 रुपये है, लेकिन वनप्लस 10टी 5जी स्मार्टफोन पर अमेजन में बैंक डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है. फोन को खरीदने के लिए SBI कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. ये डिस्काउंट OnePlus 10T 5G के 16/256GB वाले वेरिएंट पर है. ग्राहक इस स्मार्टफोन पर डील का फायदा SBI के Debit/Credit Card से उठा सकते हैं. साथ ही इसे OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in और देशभर के OnePlus Exclusive Stores और partner stores से EMI पर खरीद सकते हैं.
एंड्रॉयड और IOS कस्टमर्स इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए तक का एडिशनल एक्सेंज बोनस पा सकते हैं. ये ऑफर OnePlus.in, वनप्लस स्टोर ऐप और Amazon.in पर मिलेगा. वहीं लेगेसी वनप्लस यूजर्स इस पर 3,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं।
OnePlus 10T फीचर्स और स्पेक्स
6.7-इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट 120Hz
Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट
4,800mAh की बैटरी
150W SUPERVOOC एन्ड्योरेंस एडीशन
8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का तीसरा लेंस
इसे भी पढ़िये
670 से अधिक पदों पर यहाँ निकली भर्ती,जानें भर्ती प्रक्रिया
Tech & Auto
Bed AC हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…

Bed AC को आप आसानी से बेड पर फिट कर सकते हैं। साथ ही इसका कूलिंग के मामले में भी कोई जवाब नहीं है। ये चंद मिनटों में कड़ाके की कूलिंग कर देता है। AC खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल सही समय है। क्योंकि AC पर भयंकर डिस्काउंट मिल रहा है। अब अगर आपसे कोई कहे कि बेड एसी को आप कहीं पर भी फिट कर सकते हैं तो आप क्या करेंगे। ये एसी पिछले कई दिनों से चर्चा में है। खबरों में बने रहने के पीछे मुख्य वजह है कि इसकी कीमत भी काफी कम तय की गई है।साथ ही इसका साइज भी इतना छोटा है कि ये कहीं पर भी आसानी से फिट हो सकता है।Wireless Remote Integration Cooling Mattress को आसानी से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
ये चीन में बना हुआ है। इसे कहीं पर भी मेट्रेस पर आसानी से फिट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें दो पाइप भी दिए जाते हैं। इसके बाद मेट्रेस चंद मिनटों में कूल हो जाती है।अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ ऑनलाइन ही ऑप्शन उपलब्ध है। Alibaba से इसे आसानी से खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन वेबसाइट पर इसकी कीमत 10-12 हजार रुपए तक दी गई है। क्वालिटी और कंपनी के आधार पर इसकी कीमत अलग-अलग तय की गई है। इस AC की खासियत है कि ये कूलिंग और हीटिंग दोनों ही करता है। यही वजह है कि इसे आप कड़ाके की सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में हीटर के तौर पर भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि ये Split AC के मुकाबले बिजली की खपत भी काफी कम करता है।
Bed AC मैट्रेस से कनेक्ट करवाना होगा
Bed AC को आपको मैट्रेस से कनेक्ट करवाना होगा। मैट्रेस से कनेक्ट होते ही इसकी हवा सीधा मैट्रेस में जाने लगती है और उस मैट्रेस को आपको बेड पर फिट करवाना होगा। एक बार बेड पर कनेक्ट होने के बाद आप उस पर आसानी से आराम भी कर सकते हो। इसके बाद जब कोई इस पर लेटेगा तो उसे तगड़ी कूलिंग महसूस होने वाली है। इसके बाद आपको कितनी भी गर्मी लग रही हो, चंद मिनटों में ही ठंडक महसूस होने लगेगी।
इसे भी पढ़े
जानें कब रखा जाएगा जन्माष्टमी व्रत? इन दोनों ही तिथियों में नहीं है रोहिणी नक्षत्र !
-
जरा हटके6 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
व्यापर5 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया
-
जॉब6 days agoऑफिसर और मैनेजर के पदों पर निकली PNB में बड़ी भर्ती…
-
देश6 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा
-
जरा हटके खबर5 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ों के,जानिए वजह
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : बाथरूम में न रखे खाली बाल्टी,वरना हो सकती है ये दुष्प्रभाव,जानिए…
-
6 days agoलगा जोरदार झटका इस बैंक के ग्राहकों को,जानें क्यों…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : पर्स में न रखे ये चीजें नही तो,उठानी पड़ सकती है भारी नुकसान
-
जॉब6 days agoजूनियर इंस्पेक्टर और ऑडिटर के पद पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका,जानें आवेदन तिथि
-
Tech & Auto5 days agoचंद मिनटों में ही ठंडक कर देने वाली Bed AC हुआ लांच,मिल रहा भयंकर डिस्काउंट के साथ,लगा सकते है बेड पर…जानें कैसे





















You must be logged in to post a comment Login