छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण की प्रारंभिक तैयारियां शुरू
छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए भारत सरकार के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकताओं का डॉटा-बेस तैयार किया जा रहा है। यह डॉटा-बेस टीकाकरण के लिए प्राथमिकता तय करने में सहायक होगा। डॉटा-बेस में नाम शामिल होने का तात्पर्य यह नहीं है कि उनका अनिवार्यतः टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि टीकों के भंडारण एवं संधारण के लिए राज्य के पास पर्याप्त व्यवस्था है। इनके सुरक्षित संधारण के लिए अभी 530 कोल्ड-चेन (शीत श्रृंखला) प्वाइंट क्रियाशील हैं। साथ ही 80 नए कोल्ड-चेन प्वाइंट भी शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में टीकों की कुल संधारण क्षमता एक लाख पांच हजार लीटर है जो कि आवश्यकता से 60 हजार लीटर अधिक है। इस क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नया वॉक-इन-कूलर उपलब्ध कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की तैयारी और सुचारू संचालन हेतु बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय के लिए राज्य टास्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति का भी गठन किया जा रहा है। सभी जिलों में भी जिला टास्क फोर्स समिति के गठन के आदेश दिए गए हैं। कोविड-19 टीकाकरण के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन संचालक राज्य नोडल अधिकारी होंगी तथा राज्य टीकाकरण अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। जिलों के लिए नोडल अधिकारी संबंधित कलेक्टर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। भारत सरकार द्वारा इस संबंध में प्राप्त निर्देशों के मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी।


छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर ये मुठभेड़ जारी है। जिसमें बीजापुर इलाके में दो माओवादियों की मार गिराया गया है। फिलहाल यहां तीन जिलों जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर मुठभेड़ अभी जारी है। इन जगहों पर जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। साथ ही बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं के होने के बारे में इनपुट मिले थे।
जिसके बाद से तुरंत ही ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के जंगलों में माओवादियों के ओपन फायर का मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। जबकि इस घटनास्थल से तलाश करने के बाद इन जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद की है।
लेकिन इन जगहों पर जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए बता दें, कि दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सीमाओं पर मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस बारे में बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली नेताओं के मौजूद होने की सूचना मिली है।जिसके बाद तीनों जिलों से बड़ी तादात में सेना के जवानों को भेज दिया गया है। बता दें, मारजुम के जंगल में सेना के जवानों ने तीन ओर से नक्सलियों को घेरा हुआ है। जारी मुठभेड़ में यहां धीरे-धीरे गोलाबारी जारी है। वहीं इस पर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन मुठभेड़ वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्ट न होने की वजह से पूरा संपर्क नहीं बन पा रहा है।
नक्सलियों ने किया था घात लगाकर हमला
इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति






























You must be logged in to post a comment Login