क्या इंसान कम संवेदनशील होता जा रहा है और क्या हमे जानवर शब्द के मायने बदल देना चाहिए !

क्या हम इंसान संवेनशीलता भूलते जा रहे हैं. क्या हम इतने आक्रामक हो रहे हैं की अपने गुस्से को काबू में ही नहीं रख पाते चाहे वो कोई अपना प्यारा ही हो और उस गुस्से से उसे चाहे कितनी कीमत देनी पड़े इसका एक ताज़ा उदाहरण आज के दो समाचार को देख क्र लगाया जा सकता है. आज एक ओर जहां एक माँ अपनी ही चार साल साल की बेटी को पीट पीट कर सिर्फ इसलिए मार डाली क्योंकि वो खाना खाने से इंकार कर रही थी तो दूसरी खबर में झरने में डूबते हाथी को बचाने में छः हाथी अपनी जान से हाथ धो बैठे। ये दो खबर क्या कहता है. क्या इंसानी दिमाग संवेदन हीन होता जा रहा है. आइये जाने दोनों खबर क्या है.
केरल के कोल्लम से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है। यहां एक मां को अपनी चार साल की बेटी (दीया) के हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पहले दीया को उसके माता-पिता, दीपू (दीपक) और राम्या ने बेहोशी की हालत और तेज बुखार के कारण रविवार को पारिपल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालांकि, कज़हाकूट्टम में सीएसआई अस्पताल में जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जो बताया गया उसने सबको हैरान कर दिया। लड़की को आंतरिक रक्तस्राव और उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे।
दीया की आंटी ने मीडिया को बताया कि उसके भाई ने उसे बुलाया था, यह कहते हुए कि दीया बीमार और अस्पताल में भर्ती है। बच्चे को देखते ही, आंटी ने उसके शरीर पर दो से तीन निशान देखे। उसने मां, राम्या से पूछा कि क्या उसने बच्चे को पीटा है और राम्या ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उसने रविवार को दीया को छड़ी से पीटा था, क्योंकि वह खाने से मना कर रही थी। फिर बच्ची को खून की उल्टी होने लगी और उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दीया को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन बच्ची बची नहीं और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, डॉक्टरों का दावा है कि बच्चे पर देखी गई चोट और आंतरिक चोटें रविवार से ही नहीं हैं, बल्कि कम से कम दो दिन पुरानी हैं।
दूसरा मामला थाइलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क में सामने आया। यहां ऊंचाई से गिरे हाथी के एक बच्चे को बचाने की कोशिश में 6 अन्य हाथियों की मौत हो गई। सबसे पहले हाथियों के झुंड का एक बच्चा ऊंचाई से गिरा और फिर उसे बचाने की कोशिश में पांच अन्य हाथी भी गिर गए, इससे उन सभी की मौत हो गई। दो अन्य हाथी भी यहां पास की चट्टानों में फंस गए थे जिन्हें बाद में प्रशासन ने रस्सियों की मदद से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया और उनकी जान बचाई। थाइलैंड के खाओ याई नेशनल पार्क में जिस जगह पर ये हादसा हुआ उसे स्थानीय भाषा में नरक का झरना कहा जाता है। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। साल 1992 में ठीक इसी जगह पर 8 हाथियों का एक झुंड भी ऐसे ही गिर गया था जिससे उनकी मौत हो गई थी।


जॉब
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
जॉब
यहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
जॉब
नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार रेलटेल इंडिया की आधिकारिक साइट Railtelindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की प्रक्रिया 15 तारीख से शुरू हो चुकी है पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी, 2022 तक है।
इस भर्ती के माध्यम से 69 पदों को भर्ती । किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम / तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।यहां जानें- पदों के बारे में डिप्टी मैनेजर: 52 पद मैनेजर: 10 पद सीनियर मैनेजर: 7 पद योग्यता उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक। आवेदन फीस अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 600 रुपये है।
बता दें, उम्मीदवार प्रत्येक ग्रुप में अधिकतम एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। यदि उम्मीदवार दोनों ग्रुप में आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें दो बार आवेदन भरना होगा और दो बार आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। ग्रुप I और II परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी।
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। योग्य उम्मीदवार रेलटेल इंडिया की आधिकारिक साइट Railtelindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2022 तक है।
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब7 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
जॉब5 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल
-
जॉब6 days agoइन उम्मीदवारों के लिए मौका : करंसी नोट प्रेस में कई पदों पर भर्ती,आवेदनव की अंतिम तिथि 25 जनवरी
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई






























You must be logged in to post a comment Login