जॉब
job update : 12वीं के बाद बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका जिनकी सैलरी 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तक

12वीं से लेकर ग्रेजुएट कर चुके युवाओं के लिए सरकारी बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका आया है। इंडियन बैंक का सब्सिडरी इंडबैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड ने फील्ड स्टाफ, ब्रांच हेड सहित 73 पदों को भरने के लिए एप्लिकेशन मांगे हैं। एलिजिबिल कैंडिडेट इन पदों पर अप्लाई करने के लिए IndBank की ऑफिशियल वेबसाइट indbankonline.com पर जा सकते हैं। बता दें कि इन पोस्ट पर ऑफलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है।
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indbankonline.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए Click Here
जानें वैकेंसी और पोस्ट की पूरी डिटेल
इंडबैंक के कुल 73 पदों में से 43 पोस्ट फील्ड स्टाफ की हैं। इसके बाद ब्रांच हेड की 7 रिक्तियां हैं। इसके अलावा अकाउंट ओपन स्टाफ के 4 पद, डीपी स्टाफ, हेल्प डेस्क स्टाफ, बैंक ऑफिस म्यूचुअल फंड के 2-2 पद हैं। इनके अलावा रिसर्च एनालिस्ट, सिस्टम और नेटवर्किंग इंजीनियर, हेड के 1-1 पद हैं।
आयु सीमा
जहां तक आयु सीमा की बात है तो पदों के अनुसार एज लिमिट अलग-अलग है। फील्ड स्टाफ के लिए अधिकतम आयु 35 साल रखी गई है तो अकाउंट ओपनर स्टाफ के लिए 40 साल से ज्यादा आयु नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड पोस्ट के लिए मैक्सिमम एज 50 साल और रिसर्च एनालिस्ट के लिए 40 साल है।
पदों के हिसाब से अलग-अलग मिलेगी सैलरी
सैलरी पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। फील्ड स्टाफ, अकाउंट ओपनर स्टाफ, बैक ऑफिस, हेल्प डेस्क स्टाफ को 1.5 लाख से 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी तो अकाउंट ओपनिंग डिपार्टमेंट हेड को 5 से 6 लाख रुपए मिलेंगे। सबसे ज्यादा सैलरी वाला पद वाइस प्रेसिडेंट का है जिसको 8 से 10 लाख रुपए सैलरी मिलेगी।

जॉब
बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के 39 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट ncs.gov.in पर जाकर 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
सैलरी
बंधन बैंक में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 14,200 से लेकर 21,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
योग्यता
बंधन बैंक में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 10 मार्च 2022 को 18 वर्ष से कम और 29 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को एनसीएस पोर्टल पर विजिट करने के बाद पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूएएन नंबर या पैन नंबर और अन्य डिटेल्स भरना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां क्रेडेंशियल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।
किसी भी अन्य जानकारी के बारे में पता करने या शिकायत करने के लिए उम्मीदवार बैंक के HR विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 9748330338 HR का नंबर है।
जॉब
आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…

10th Pass Govt jobs : 10वीं के बाद आईटीआई करने वाले युवाओं के लिए अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग का मौका है. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग 2022 के लिए आवेदन मांगा है.भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने ट्रेड अपरेंटिस की भर्ती निकाली है. ट्रेड अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आईटीआई पास आवेदन कर सकते हैं.
नोटिस के अनुसार, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग एक साल की होगी.इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मई 2022 है. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिस की कुल 96 वैकेंसी है.
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की वेबसाइट https://www.hindustancopper.com/ पर विजिट कर सकते हैं.ट्रेड अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया में पहले आधिकारिक वेबसाइट www.aprrenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद ऑफलाइन आवेदन करना है.
वैकेंसी का डिटेल
इलेक्ट्रीशियन-22
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक-2
मैकेनिक डीजल-11
वेल्डर (जी एंड ई)-14
वेल्डर (जी एंड ई)-14
टर्नर / मशीनिस्ट-6
एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक-2
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-3
ड्राफ्ट्समैन सिविल-1
सर्वेयर-5
बढ़ई-3
प्लम्बर-2
मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर)-1
शॉटफायर/ब्लास्टर (नए सिरे से)-5
मेट (खान) – फ्रेशर- 5
शैक्षिक योग्यता
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग 2022 के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होने के साथ संबधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.
जॉब
बैंक ऑफ इंडिया,सेंट्रल रिजर्व फोर्स,सहित विभिन्न पदों पर निकली 40 हजार भर्ती,युवाओं के लिए शानदार मौका…

बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल रिजर्व फोर्स (CRPF), कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग जैसे विभिन्न संस्थानों द्वारा करीब 40 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं.
योग्य उम्मीदवारों से टीचर, टेक्निकल असिस्टेंट, सहायक अभियोजन अधिकारी, इकोनॉमिस्ट, स्टैटिसियन, रिस्क मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, क्रेडिट ऑफिसर्स, टेक एनालिस्ट, आईटी ऑफिसर-डाटा सेंटर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022
बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर कैटेगरी के विभिन्नपदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. जिसमें नियमित एवं कॉन्ट्रैक्ट दोनों आधार पर भर्ती की जाएगी. पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 से शुरू होगी एवं 10 मई 2022 को आवेदन की लास्ट डेट रहेगी. नोटिस के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया में कुल 696 रिक्त पद हैं. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी.
यूपीपीएससी एपीओ भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 21 मई तक कर सकते हैं. नोटिस के अनुसार परीक्षा फीस जमा करने की लास्ट डेट 17 मई 2022 है. सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को कम से कम एलएलबी किया होना चाहिए.यूपी में सहायक अभियोजन अधिकारी की निकली भर्ती, एलएलबी पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका
सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022
सीआरपीएफ ने डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.CRPF में बिना परीक्षा डिप्टी कमांडेंट बनने का सुनहरा मौका
कोंकण रेलवे भर्ती 2022
कोंकण रेलवे ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं. नोटिस के अनुसार कोंकण रेलवे में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 से 13 मई 2022 तक किया जाएगा.
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती 2022
बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर के 40506 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगा है. इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 22 अप्रैल थी. लेकिन अब आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 2 मई कर दी गई है. हेडमास्टर पद के लिए योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
-
देश - दुनिया6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Lifestyle6 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
जॉब6 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
Lifestyle6 days agoलॉन्च,होने वाली है यामाहा मोटर आइये जाने उनके दाम और फीचर्स
-
जॉब7 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoकर्मचारियों ने दे दिया नौकरी से इस्तीफा जानिए क्या हो सकता है कारण
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login