जॉब
10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इसके जरिए दिल्ली जल बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स, दिल्ली परिवहन निगम समेत कई अन्य विभागों में 168 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें मैनेजर, पंप ड्राइवर, फिटर, फिटर सुपरवाइजर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, मोटरमैन समेत कई अन्य पद शामिल हैं.
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे. ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 9 मई 2022 तक चलेगी. पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है.
शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट आर्किविस्ट पदों के लिए आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं दिल्ली परिवहन निगम में सिविल मैनेजर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, दिल्ली जल बोर्ड में शिफ्ट इंचार्ज पदों के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल में आईटीआई, दिल्ली परिवहन निगम में मैकेनिकल मैनेजर के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों के लिए सोशल वर्क अथवा सोशलॉजी में पीजी डिग्री की शैक्षिक योग्यता मांगी गई हैं.
आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हांलाकि अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग-अलग है. जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है. अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.

जॉब
नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : असिस्टेंट कमांडेंट की निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास करें अप्लाई…

संघ लोक सेवा आयोग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगें हैं.
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 अप्रैल से शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.upsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.upsc.gov.in/sites/default/files/Notification_CAPF_%28ACs%29_Exam_2022_20042022_Eng.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 253 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें से 66 रिक्तियां BSF के लिए हैं, 29 रिक्तियां CRPF के लिए हैं, 62 रिक्तियां CISF के लिए हैं, 14 ITBP के लिए और 82 SSB के लिए हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 20 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 मई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 253
BSF- 66
CRPF- 29
CISF- 62
ITBP- 14
SSB- 82
ग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2022 को 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी 2 अगस्त 1997 और 1 अगस्त 2002 के बीच जन्म लिया हो.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों (महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क भुगतान से छूट दी गई है) को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 / – रुपये (दो सौ रुपये केवल) का भुगतान किसी भी बैंक के वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई भुगतान या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में चलान के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं.
जॉब
अगर आपको भी इस लैंग्वेज की knowledge,तो सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती,मिलेगी 44 हजार तक सैलरी…

Sarkari Naukri 2022 Supreme Court Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पा सकते हैं.सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का मन बना रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है.इसके लिए Supreme Court ने पूर्व कैडर ‘कोर्ट असिस्टेंट’ को पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 18 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://jobapply.in/SC2022Translator/Adv-Eng.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 25 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 18 अप्रैल
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 14 मई
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 25
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए. इसके अलावा दो वर्षों का ट्रांसलेशन वर्क का अनुभव होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2021 को 32 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू है.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर ₹44,900 रुपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे.
जॉब
Delhi University में निकली असिस्टेंट पदों पर बम्फर भर्ती,उम्मीदवार 30 अप्रैल तक करें आवेदन…

Delhi University Recruitment 2022: श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं.दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट एवं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2022 तक पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी नीचे साझा की गई है.भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एवं असिस्टेंट के कुल 6 रिक्त पद भरे जाएंगे.
ये रही शैक्षिक योग्यता
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों के लिए 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं सीनियर असिस्टेंट एवं असिस्टेंट पदों के लिए ग्रेजुएशन अथवा पोस्ट ग्रेजुएशन पास तो जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए 12वीं पास के साथ 35 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर एवं उसके साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न कर, ‘The Principal, Sri Guru Gobind Singh College of Commerce Opp. T.V.Tower, Pitam Pura, Delhi-110034’ के पते पर 30 अप्रैल 2022 तक भेजना होगा.
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…


















You must be logged in to post a comment Login