Connect with us

व्यापर

Post Office में आई बेहतरीन स्कीम,कुछ दिन में होगा पैसा डबल…जानें डिटेल

Published

on

Post Office Small Saving Scheme: अगर आप भी सरकारी स्कीम में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम पर एक नजर जरूर डालें. इस स्कीम में आपको गारंटी के साथ मुनाफा मिलेगा.आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच अगर आप कहीं सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके बेहद काम की है.

यहां आप जीरो रिस्क पर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स के तहत अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम बेस्ट है. इसमें आपके पैसे डबल तो होंगे ही रिस्क भी नहीं होगा. आइये जानते हैं इस सुपरहिट स्कीम के बारे में.

क्या है किसान विकास पत्र स्कीम
– किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसके तहत एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है.
– आपको बता दें कि यह देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है.
– इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने है.
– इसमें कमसे कम 1000 रुपये का निवेश करना होता है, जबकि इसके तहत अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है.
– किसान विकास पत्र (KVP) में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है, जिन्हें आप 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये के सर्टिफिकेट के रूप में खरीद सकते हैं.

जरूरी डाक्यूमेंट्स
– इस स्कीम में निवेश की कोई सीमा नहीं होती है ऐसे में मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा भी है.
– इसलिए सरकार ने इसमें 50,000 रुपये से ज्यादा के निवेश पर PAN कार्ड अनिवार्य कर दिया है.
– साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आधार भी देना होता है.
– इसमें 10 लाख या इससे ज्यादा निवेश करते हैं तो आपको इनकम प्रूफ भी जमा करना होगा, जैसे ITR, सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट.

ऐसे खरीदें सर्टिफिकेट
1. सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट: ये खुद के लिए या किसी नाबालिग के लिए खरीदा जाता है
2. ज्वाइंट A अकाउंट सर्टिफिकेट: ये दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है. दोनों होल्डर्स को भुगतान होता है, या जो जीवित हो
3. ज्वाइंट B अकाउंट सर्टिफिकेट: ये दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है. दोनों में से किसी एक को भुगतान होता है या जो जीवित हो

किसान विकास पत्र की खासियत
– किसान वीक पत्र स्कीम की कई खासियत है.
– इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है, इस पर बाजार के उतार चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है.
– इसमें अवधि खत्म होने के बाद आपको पूरी रकम मिल जाती है.
– इस स्कीम में इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट नहीं मिलती है.
– इस पर मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से टैक्सेबल है. मैच्योरिटी के बाद निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता है.
– मैच्योरिटी पर आप इसके रकम निकाल सकते हैं, लेकिन इसका लॉक -इन पीरियड 30 महीनों का होता है.
– इससे पहले आप स्कीम से पैसा नहीं निकाल सकते, बशर्ते खाताधारक की मृत्यु हो जाए या कोर्ट का आदेश हो.
– इसमें 1000, 5000, 10000, 50000 के मूल्य वर्ग में निवेश किया जा सकता है.
– किसान विकास पत्र को कोलैटरल के तौर या सिक्योरिटी के तौर पर रखकर आप लोन भी ले सकते हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

यहाँ करें पत्नी के नाम पर निवेश,मिलेगा रिटायरमेंट पर करोड़ों रुपये,ये रही निवेश की प्रोसेस…

Published

on

अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को दिल खोल कर जीना चाहते हैं तो ये खबर बस आपके लिए ही है. आपको हम बता रहे हैं स्पेशल इनवेस्टमेंट के बारे में, जिसमें निवेश कर आप करोड़पति बन सकते हैं.

इसके लिए आप आज से ही अपनी पत्नी के लिए खास म्यूचुअल फंड में निवेश करना शुरू कर दें, इससे आप दोनों अपनी बुढ़ापे की लाइफ को ऐशों आराम से एन्जॉय कर सकेंगे. दरअसल, नौकरी के समय में पैसों की उतनी चिंता नहीं रहती है जितनी रिटायरमेंट के बाद के लिए होती है. रिटायरमेंट के बाद के खर्चे के लिए आपको अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए.

ऐसे चुनें निवेश ऑप्शन एक्स्पर्ट्स के अनुसार, रिटायरमेंट के लिए सही प्लानिंग करने के लिए आपको सही निवेश ऑप्शन चुनना बहुत जरूरी है. अगर आपने गलत निवेश चुना तो आपको मुनाफे के बदले नुकसान भी हो सकता है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए हमें ऐसे निवेश को चुनना चाहिए जिसमें महंगाई बढ़ने के साथ रिटर्न भी बढ़ता रहे. अंतिम कुछ सालों में बेहतर रिटर्न की वजह से म्यूचुअल फंड में लोगों को बहुत ज्यादा दिलचस्पी बढ़ी है.

म्यूचुअल फंड है बेहतर विकल्प दरअसल, शेयर बाजार में रिटर्न तगड़ा मिलता है लेकिन, वहां रिस्क फैक्टर भी ज्यादा है. जिन लोगों में रिस्क लेने की क्षमता होती है वो ही शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. ऐसे में, म्यूचुअल फंड निवेश का एक जबरदस्त ऑप्शन है. अगर आप कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं.

इतना ही नहीं, अगर आपकी अच्छी खासी सैलरी है तो आप एक ऐसे स्कीम में निवेश कर सकते हैं, जो आपको मैच्योरिटी पर 2.45 करोड़ की बड़ी रकम दे सकता है. SIP में करें 3500 रुपये मंथली निवेश एसआईपी ने पिछले कुछ समय में मार्केट में जबरदस्त पकड़ बनाई है.

पिछले 10 वर्षों में म्यूचुअल फंड सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP में निवेश करने पर आपको लगभग 15 फीसदी का रिटर्न सालाना मिलता है. अब कैलकुलेशन पर ध्यान देते हैं.अगर आपकी पत्नी की उम्र निवेश करते वक्त 30 साल है तो आप इसमें बाकी के कुल 30 साल तक 12.60 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं.अब इस हिसाब से देखें तो 15 फीसदी के रिटर्न पर आपके पास 30 साल बाद करीब 2.45 करोड़ रुपये का फंड जमा होगा.

म्यूचुअल फंड स्कीम में ब्याज दर कंपाउंडिंग पर होता है. और यही वजह है कि लोग सुरक्षित निवेश और बेहतर मुनाफे के लिए इसे चुनते हैं.

कैसे मिलेगा आपको रिटर्न स्कीम रिटर्न SBI स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड 20.04 फीसदी निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड 18.14 फीसदी इंवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड 16.54 फीसदी डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड 15.27 फीसदी कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड 15.95 फीसदी

Continue Reading

व्यापर

PMSBY की इस योजगा से करें 12 रुपये खर्च,मिलेगा 2 लाख का फायदा; ये रही पूरी डिटेल…

Published

on

आज की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर इंसान का इंश्‍योरेंस होना बेहद जरूरी है. ऐसे में सरकार की एक योजना के तहत आप 12 रुपये खर्च करके 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करा सकते हैं. इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY). 12 रुपये प्रीम‍ियम एक साल के ल‍िए है.18 से 70 साल तक की उम्र वाला कोई भी बैंक अकाउंट होल्‍डर सरकार की इस योजना का फायदा उठा सकता है. प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत हर साल के ल‍िए बीमा अवधि 1 जून से 31 मई तक होती है.प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत एक्सीडेंट होने पर 30 दिन के अंदर क्लेम करना होता है.

यह क्‍लेम अध‍िकतम 60 दिन में सेटलमेंट हो जाता है. इस योजना के तहत इंश्‍योरेंस लेने के ल‍िए आपके अकाउंट में 31 मई तक पर्याप्त बैलेंस होना चाह‍िए ताक‍ि यह राश‍ि ऑटो डिडक्ट हो जाए.अगर पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत नॉमिनी को 2 लाख रुपये म‍िलने का प्रावधान है.

एक्सीडेंट में दोनों आंखों की पूरी क्षति या दोनों हाथ या दोनों पैर काम करने में अक्षम हो जाते हैं या एक आंख की नजर खत्म हो जाती है या एक हाथ या एक पैर काम नहीं करता है तो भी पॉलिसीहोल्डर को 2 लाख रुपये दिए जाते हैं.अगर एक्‍सीडेंट में पॉलिसीहोल्डर की एक आंख की नजर की कुल और अपूर्णनीय क्षति या एक हाथ या एक पैर काम करने में अक्षम हो जाता है तो इस स्‍थ‍ित‍ि में एक लाख रुपये म‍िलने का प्रावधान है.

अगर इंश्योरेंस पॉलिसी से लिंक्ड सेविंग अकाउंट में पर्याप्त राशि नहीं है या पॉलिसीहोल्डर ने अकाउंट बंद करा दिया है तो कवर नहीं मिलेगा.

अगर बीमाधारक का बीमा एक से ज्यादा बैंक खाते से कवर होता है और कंपनी को प्रीमियम अनजाने में हासिल होता है तो कवर सिर्फ एक खाते पर ही मिलेगा.आप इस योजना के ल‍िए अपने बैंक के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा आप सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों या किसी दूसरी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से खरीद सकते हैं, जो नियमों और बैंक के साथ टाइअप पर यह प्रोडक्ट ऑफर कर रही हैं.

Continue Reading

व्यापर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार खत्म,इस दिन आएगा क़िस्त…

Published

on

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं क‍िस्‍त का इंतजार अब पूरा होने वाला है. योजना के 12 करोड़ 50 लाख लाभार्थ‍ियों को जल्‍द ही खुशखबरी म‍िलेगी. 11वीं क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होनी है. लेक‍िन प‍िछले साल की तरह इस बार भी क‍िस्‍त मई में ही आने की उम्‍मीद है.

11वीं क‍िस्‍त 3 मई को आने की उम्‍मीद
ऐसे में उम्‍मीद है क‍ि 11वीं क‍िस्‍त बहुत जल्‍द आपके खाते में आ जाएगी. आपको बता दें राज्‍य सरकारों ने पात्र क‍िसानों का र‍िक्‍वेस्‍ट फॉर ट्रांसफर (RFT) साइन कर द‍िया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्‍मीद है क‍ि अक्षय तृतीया यानी 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी खुद किस्त जारी करें. यह उम्‍मीद इसल‍िए है क्योंकि पिछले साल भी 15 मई को किस्त जारी हुई थी.

11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेड‍िट होने वाली
आपकी क‍िस्‍त पर फ‍िलहाल क्‍या अपडेट है इसके ल‍िए आपको अपना पीएम क‍िसान अकाउंट चेक करना होगा. यद‍ि आपको अपने पीएम क‍िसान खाते में Rft Signed By State For 11th Installment द‍िखे तो समझ जाइए 11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेड‍िट होने वाली है.

फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
पीएम क‍िसान अकाउंट का स्‍टेटस चेक करने पर यद‍ि Waiting For Approval By State लिखा द‍िखे तो अभी आपके खाते पर राज्य सरकार का अप्रूवल बाकी है. अगर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा दिख रहा है तो मतलब हुआ क‍ि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) 11वीं क‍िस्‍त के ल‍िए सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी कर द‍िया गया है. e-KYC कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि भी सरकार की तरफ से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है. इस योजना में सरकार क‍िसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये भेजती है. ये रकम 2000-2000 की तीन क‍िस्‍तों में भेजी जाती है. इसमें करीब 12.5 करोड़ क‍िसानों ने रज‍िस्‍ट्रेशन कराया हुआ है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 hours ago

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के चार करोड़ आकड़ा पार

रायपुर. 24 अप्रैल 2022 : (ETOI NEWS) छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है।...

छत्तीसगढ़4 hours ago

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने प्राचार्य कार्य लिए 24 ट्रेनें को किया रद्द, देखे लिस्ट….

  ट्रेन से आप कहीं जाना चाह रहे हैं या जाने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो...

छत्तीसगढ़7 hours ago

Covid update: बढ़ा तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार बुरा हुआ मरीजो का हाल बड़ी मरीजों की संख्या..

। बारां जिले में इन दिनों लोगों का गर्मी से हाल-बेहाल है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया...

छत्तीसगढ़8 hours ago

weather update: उत्तर भारत में बदला मौसम, मिली गर्मी से राहत,

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में शुक्रवार को तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है।...

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News:  प्रदेश में बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से मिली बड़ी राहत, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा तापमान… जाने क्या है आज मौसम हाल… 

  छत्तीसगढ़ में गुरुवार-शुक्रवार को हुई बरसात से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को भी...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Tech & Auto4 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • देश5 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto4 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • जॉब2 days ago

    बंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…

  • जॉब2 days ago

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी

  • देश5 days ago

    सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…

  • जॉब2 days ago

    आईटीआई पास के लिए निकली अपरेंटिसशिप की भर्ती,21 मई तक करें आवेदन…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…