व्यापर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार खत्म,इस दिन आएगा क़िस्त…

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त का इंतजार अब पूरा होने वाला है. योजना के 12 करोड़ 50 लाख लाभार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी. 11वीं किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होनी है. लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी किस्त मई में ही आने की उम्मीद है.
11वीं किस्त 3 मई को आने की उम्मीद
ऐसे में उम्मीद है कि 11वीं किस्त बहुत जल्द आपके खाते में आ जाएगी. आपको बता दें राज्य सरकारों ने पात्र किसानों का रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर (RFT) साइन कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद है कि अक्षय तृतीया यानी 3 मई को प्रधानमंत्री मोदी खुद किस्त जारी करें. यह उम्मीद इसलिए है क्योंकि पिछले साल भी 15 मई को किस्त जारी हुई थी.
11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेडिट होने वाली
आपकी किस्त पर फिलहाल क्या अपडेट है इसके लिए आपको अपना पीएम किसान अकाउंट चेक करना होगा. यदि आपको अपने पीएम किसान खाते में Rft Signed By State For 11th Installment दिखे तो समझ जाइए 11वीं किस्त जल्द आपके खाते में क्रेडिट होने वाली है.
फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू
पीएम किसान अकाउंट का स्टेटस चेक करने पर यदि Waiting For Approval By State लिखा दिखे तो अभी आपके खाते पर राज्य सरकार का अप्रूवल बाकी है. अगर FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending लिखा दिख रहा है तो मतलब हुआ कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी
आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) 11वीं किस्त के लिए सरकार की तरफ से e-KYC कराना जरूरी कर दिया गया है. e-KYC कराने की अंतिम तिथि भी सरकार की तरफ से बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है. इस योजना में सरकार किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपये भेजती है. ये रकम 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजी जाती है. इसमें करीब 12.5 करोड़ किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है.

व्यापर
सोने-चाँदी की कीमत मे आई भारी गिरावट,जानें 10 सोने की कीमत…

लगन के सीजन में अगर आप भी सोना या फिर सोने के गहने खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन आज एकबार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना 112 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 6 रुपये प्रति किलो की मामूली कमी दर्ज की गई है। फिलहाल सोना और चांदी करीब 51000 रुपये और 61000 रुपये की दर से मिल रही है। इसके साथ ही सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 18000 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को सोना 112 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51205 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है।
जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 290 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51317 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था । वहीं आज चांदी 6 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 61200 रुपये के स्तर पर खुली है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 202 रुपये महंगा होकर 62206 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन से उलट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी आज सोना तेजी के साथ कोराबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 27 रुपये महंगा होकर 50934 रुपये के स्तर पर है।
जबकि चांदी 163 रुपया सस्ता होकर 61140 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रही है। ऑलटाइम हाई से सोना 5000 और चांदी 18000 रुपये मिल रहा है सस्ता इसके बावजूद सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4995 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18080 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।14 से 24 कैरेट Gold Price इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51205 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 46904 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38404 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 29955 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 2.93 डॉलर की तेजी के साथ 1850.84 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 21.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
व्यापर
स्टील की कीमतों मे आई भारी गिरावट, जाने क्या है बड़ी वजह..
आयरन ओर पर निर्यात शुल्क लगाने के बाद आने वाले दिनों में स्टील की कीमतों में जबरदस्त गिरावट की संभावना जताई जा रही है।केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में स्टील के 11 विभिन्न उत्पाद और आयरन ओर पर निर्यात शुल्क लगाने के बाद आने वाले दिनों में स्टील की कीमतों में जबरदस्त गिरावट की संभावना जताई जा रही है। दो महीने पहले की स्थिति पर गौर करें तो स्टील की कीमतें प्रति टन 80 हजार रुपये तक पहुंच चुकी थी,
जो कि वर्तमान में 68 से 70 हजार रुपये प्रति टन हैं। स्टील बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल पैलेट ओर पर 45 फीसद और आयरन ओर पर 50 फीसद निर्यात शुल्क लगाने के निर्णय के बाद स्टील की कीमतें आने वाले दो महीने के भीतर 10 से 15 हजार रुपये प्रति टन गिर सकती है।
ऐसा इसलिए क्योंकि शून्य से सीधे 45 फीसद निर्यात शुल्क के बाद पैलेट ओर का विदेशों में निर्यात हतोत्साहित होगा। इससे स्थानीय बाजारों में पैलेट ओर की कीमतें घटेगी। उद्योगपतियों के मुताबिक स्टील बनाने की प्रक्रिया में अब पैलेट ओर का काफी उपयोग किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ब्रांडेड बड़ी स्टील कंपनियों द्वारा पैलेट ओर बनाने के बाद राजधानी सहित अन्य जिलों से बड़ी मात्रा में इसका निर्यात विदेशों में किया जाता था। इसका लाभ स्थानीय उद्योगों को नहीं मिल पाता था।
केंद्र सरकार का यह फैसला 22 मई से लागू हो जाएगा। अब पैलेट ओर का स्टाक बढ़ने के बाद देश के भीतर और राज्य में कीमतें घटेगी। इससे स्टील उत्पादन प्रक्रिया में उद्योगपतियों को कम खर्चा आएगा साथ ही बाजारों में कीमतें भी घटेगी।
बीते वर्ष चार मिलियन टन निर्यात
छत्तीसढ़ स्पंज आयरन मैन्यफेक्चरिंग के मुताबिक बीते वर्ष प्रदेश से चार मिलियन टन पैलेट ओर यूरोप और एशिया के कई देशों में निर्यात किए गए। वर्तमान में पैलेट ओर की कीमतें प्रति टन नौ से 10 हजार रुपये प्रति टन हैं, जो कि इस फैसले के बाद छह से सात हजार रुपये प्रति टन पहुंच सकती है। देश से हर साल 12 मिलियन टन पैलेट ओर के विदेशों में निर्यात किया जाता है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान 33 से 34 फीसद रहा है। एनएमडीसी के आयरन ओर की कीमतें वर्तमान में 10 हजार और ओड़िशा के खदानों का आयरन ओर सात हजार रुपये प्रति टन है।
विदेशी निर्यात पर औद्योगिक संगठनों ने किया था विरोध
स्थानीय उद्योगों को प्राथमिकता में ना रखते हुए विदेशों को पैलेट ओर निर्यात किए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ रोलिंग मिल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन और मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन ने विरोध किया था। इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई थी कि बड़ी स्टील कंपनियों को पहले स्थानीय उद्योगों को सस्ते दर पर पैलेट ओर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, क्योंकि स्थानीय खदानों से आयरन ओर निकालकर पैलेट ओर बनाने के बाद इसे विदेशों में भेजा जा रहा है, जबकि स्टील बनाने के लिए स्थानीय उद्योगों को लगातार कच्चे माल की उपलब्धता से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में केंद्र सरकार के इस्पात मंत्री और सचिव से मुलाकात करते हुए परेशानियों से अवगत कराया गया था। दिल्ली में भी उद्योगपतियों ने इस मुद्दे को उठाया था।
छत्तीसगढ़ रोलिंग मिल एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा, पैलेट ओर और आयरन ओर में निर्यात शुल्क के फैसले से स्थानीय बाजार में कच्चे माल की कीमतें घटेगी। इससे स्टील का उत्पादन लागत कम होगा और बाजार में भी स्टील की कीमतें घटेगी। आने वाले दो महीनों के भीतर बड़ा असर देखा जा सकता है। पैलेट ओर में निर्यात शुल्क का निर्णय स्टील मार्केट के लिए बेहतर फैसला है।
छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मैन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा, केंद्र सरकार से लंबे समय से मांग की जा रही थी कि पैलेट ओर पर निर्यात शुल्क लगाया जाए। 45 फीसद निर्यात शुल्क का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे स्टील की कीमतें आने वाले दिनों में 10 हजार रुपए प्रति टन से अधिक कम हो सकती है। बाजारों में मांग बढ़ेगी साथ ही ग्राहकों को भी राहत मिलेगी।
व्यापर
बिना e-KYC के नई मिलेगा पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त,जानिए इसके प्रोसेस

PM Kisan Scheme: पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 11वीं किस्त की रकम मिलने वाली है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान बताया है कि किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त 31 मई को फिर से प्रधानमंत्री जी देने वाले हैं. लेकिन 11वीं किस्त के लिए किसानों को e-KYC पूरा करना होगा. केंद्र सरकार का ऐलान केंद्र सरकार ने अब योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC की डेडलाइन बढ़ा दी है.
इससे पहले इसकी लास्ट डेट 22 मई 2022 थी. पीएम किसान पोर्टल पर इसकी जानकारी दी गई है. जानकारी के अनुसार अब 31 मई, 2022 तक eKYC पूरी की जा सकती है. 22 मई से पहले इसकी इसकी डेडलाइन 31 मार्च, 2022 थी.e-KYC के बिना नहीं मिलेगा पैसा आपको बता दें कि बिना e-KYC के आपकी किस्त अटक सकती है.
जल्दी ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी. पीएम किसान पोर्टल पर बताया गया है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसानों को Kisan Corner में e-KYC विकल्प पर क्लिक करना होगा. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC सेंटर पर जाना होगा. ये काम घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से भी कर सकते हैं.
जानिए इसके प्रोसेस
1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ‘ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें 2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें. 3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं. 4. इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं. 5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
जानिए इसके प्रोसेस
1. आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ‘ईकेवाईसी’ विकल्प पर क्लिक करें 2. बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क करें. 3. आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं. 4. इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं. 5. दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे. सबसे ऊपर e-KYC लिखा मिलेगा. इस पर क्लिक करें.
ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम 1. इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं. 2. अब इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. 3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें. 4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें. 5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें. 6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब4 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..































You must be logged in to post a comment Login