Connect with us

व्यापर

Gold-Silver Price Today : सोना की क़ीमत में आई गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का भाव…

Published

on

Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोने की खरीददारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपको राहत देगी. सोने की कीमत में फिर गिरावट का माहौल शुरू हो गया है. ग्‍लोबल मार्केट में सोने की कीमत में थोड़ी नरमी आई है, जिसके चलते भारतीय बाजार में भी सोना डाउन हुआ है. बुधवार को सोना 52 हजार के करीब आ गया है. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट हुई है. आइए जानते हैं लेटेस्ट रेट्स.

सोने का वायदा भाव 0.69 फीसदी गिरक
बुधवार को मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) की सुबह 24 कैरेट वाले सोने का वायदा भाव 0.69 फीसदी गिरकर 52,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी भी लुढ़ककर 69 हजार से नीचे पहुंच गई. आज चांदी का वायदा भाव 0.82 फीसदी टूट कर 68,203 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है.

अमेरिकी डॉलर का भाव अपने उच्चतम स्तर
गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर का भाव अपने उच्चतम स्तर पर है. और यही कारण है कि सोने-चांदी की कीमत बढ़ रही है. अमेरिकी ट्रेजरी बांड का यील्‍ड यानी प्रतिफल बढ़कर 2.9 फीसदी पहुंच गया है, जिससे भी सोने की कीमत पर असर पड़ रहा है. हालांकि सोना इस समय नीचे की तरफ ही बढ़ रहा है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

बेहतरीन स्कीम ! मोबाइल खरीदने पर मिल रही पेट्रोल फ्री,एसेसरीज पर नींबू फ्री… 

Published

on

पिछले दिनों नींबू और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आमजन की जेब ढ़ीली कर दी है. जिसके बाद अब पेट्रोल और नींबू पर ऑफरों का दौर भी मार्केट में चल पड़ा है. ऐसा ही एक ऑफर वाराणसी के मोबाइल शॉप पर देखने को मिला. यहां शॉप ओनर ने दुकान के बाहर और अंदर पोस्टर चस्पा कर रखा है.

मंहगाई के चलते हाहाकार

देश में बढ़ते पेट्रोल और नींबू के दाम ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है. मंहगाई के चलते हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में लोगों की परेशानियों को देखते हुए वाराणासी के एक मोबाइल शोरूम पर अनोखा ऑफर निकला है. इस ऑफर के तहत दुकान से अगर कोई मोबाइल या एसेसरीज़ खरीदता है, तो उसे पेट्रोल और नींबू मुफ्त मिलेगा. जी हां, इस ऑफर का बाकयदा पोस्टर भी दुकान के बाहर लगा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस दुकान और ऑफर दोनों की चर्चा जोरों पर है.

पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आमजन की जेब ढ़ीली
गौरतलब है कि पिछले दिनों नींबू और पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आमजन की जेब ढ़ीली कर दी है. जिसके बाद अब पेट्रोल और नींबू पर ऑफरों का दौर भी मार्केट में चल पड़ा है. ऐसा ही एक ऑफर वाराणसी के मोबाइल शॉप पर देखने को मिला. यहां शॉप ओनर ने दुकान के बाहर और अंदर पोस्टर चस्पा कर रखा है. जिस पर लिखा है कि अगर कोई उनके दुकान से 10 हजार के कीमत का मोबाइल लेता है, तो उसे 1 लीटर पेट्रोल मुफ्त दिया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई मोबाइल एसेसरीज़ लेता है, तो उसे 100 रुपये के कीमत का 2 नींबू मुफ्त दिया जाएगा.

आ रही अच्छी कमाई
दुकान के मालिक अभिषेक उपाध्याय ने कहा,”जिन्हें मोबाइल की जरूरत है या टेम्पर्ड, बैककवर कुछ भी लेना है. वह सोच रहे हैं कि क्यों न बहती गंगा में हाथ धो लिया जाए. काफी अच्छे ढंग से रिस्पॉन्स मिल रहा है.” इस ऑफर को देखने के बाद बहुत से लोग दुकान पर आ रहे हैं. कस्टमर्स खुश हैं और इसे अच्छा ऑफर बता रहे हैं.

Continue Reading

व्यापर

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमत आई गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का भाव…

Published

on

Gold-Silver Price Today: द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं. आज यानी 22 अप्रैल को देश में सोने के भाव में उछाल देखा गया है. देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49,300 है, जो बीते दिन 49,150 था. यानी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 49,450 बताई जा रही है, जो कि बीते दिन 49,300 थी, यानि प्रति 10 ग्राम 150 रुपये बढ़े हैं.

24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव
वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 53,780 रुपये है. बीते दिन यह भाव 53,620 रुपये था. यानी 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी. वहीं, लखनऊ में आज का रेट 53,930 है जबकि कल सोने का भाव 53,770 था. जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

चांदी के भाव में 900 रूपए गिरावट
बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है. आज एक किलो चांदी का रेट 67,400 है. वहीं, ये दाम कल 68,300 था. यानी चांदी के दाम में 900 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है.

ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Continue Reading

व्यापर

पोस्ट ऑफिस निवेश : कम निवेश पर मिल रही ज्यादा लाभ,जानें निवेश और लाभ..

Published

on

पोस्ट ऑफिस में कई बचत योजनाएं भी चलाई जाती हैं, जिसमें कम निवेश में आप ज्यादा लाभ पा सकते हैं. इन योजनाओं की शुरूआत आप न्यूनतम 200 रुपये के निवेश से भी कर सकते हैं.पोस्ट ऑफिस का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले पोस्ट या डाक से रिलेटेड बातें आती हैं. बहुत कम लोग ही ये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में कई बचत योजनाएं भी चलाई जाती हैं, जिसमें कम निवेश में आप ज्यादा लाभ पा सकते हैं. अगर आप भी कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.

ये है पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम
1. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (POTD)
इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको डिपॉजिट का टाइम चुनने का विकल्प मिलता है. टाइम डिपॉजिट स्कीम में मिलने वाली ब्याज दर बैंक से अधिक होती है, जिसमें आप न्यूनतम 200 रुपये के निवेश से भी शुरुआत कर सकते हैं.

2.पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में यह सबसे ज्यादा पसंद कि जाने वाली स्कीम है. इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है, जिसमें न्यूनतम 500 रुपये से अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का निवेश किया जा सकता है.

3.सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSC)
यह सेविंग स्कीम 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए है, जिसे 1,000 रुपये के निवेश से शुरु किया जा सकता है. इस योजना में 7.4% का ब्याज दिया जाता है.

4.सुकन्या समृद्धि योजना
यह योजना केन्द्र सरकार के द्वारा बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू कि गई है, जिसमें ब्याज दर 7.6% है. सुकन्या समृद्धि योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये से अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. इस योजना में न्यूनतम निवेश की अवधि 15 वर्ष है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़10 hours ago

महंगाई का बोझ: अब घर खरीदना हुआ और भी महंगा, जाने क्यों? पढ़े पूरी खबर…

    रायपुर: देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जी-फल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं...

छत्तीसगढ़11 hours ago

Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, सोना1,116 और चांदी 3,225

  सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की...

छत्तीसगढ़12 hours ago

banking news: बैंक में चोरी करने की कोशिश की गई पकड़े गये आरोपी 25 लाख बच गये

करौली के सपोटरा कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़1 day ago

सरकार ने पूरे प्रदेश में डीजे ढोल बजाने पर लगा दी है रोक

  जयपुर। orders not to play DJ in weddings रामनवमी के मौके पर राजस्थान के करौली में हुए हिंसा के...

छत्तीसगढ़1 day ago

जरूरत की खबर: अब बड़े ही नहीं बच्चों को भी फेस माक्स लगाने की जा रही है तैयारी बिना मास्क के बच्चों को कैसे बचाएं

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर फेस मास्क पहनने की जरूरत पर जोर दिया है। खासतौर से पब्लिक...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto4 days ago

    2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….

  • Lifestyle7 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है ये बड़ी परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • Knowledge6 days ago

    वास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…

  • जॉब6 days ago

    लोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन,मिलेगी 61000 तक सैलरी…

  • Tech & Auto3 days ago

    2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..

  • देश4 days ago

    अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

  • देश - दुनिया6 days ago

    Corona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…

  • Tech & Auto3 days ago

    800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…