कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर से हमला, आक्रोशित लोगों ने अंडा और मोबिल फेंका.

जेएनयू (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर एक बार फिर से हमला हुआ है. हमले की यह वारदात बिहार के जमुई में हुई है, जहां उनके काफिले पर आक्रोशित लोगों ने अंडा और मोबिल फेंका. कन्हैया के काफिले पर हमला जमुई के महिसौरी बस स्टैंड के पास हुआ. हंगामा और अंडे और मोबिल से हमला के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस दौरान कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों में झड़प भी हुई. बाद में मौके पर मौजूद पुलिस और पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया, जिसके बाद कन्हैया कुमार का काफिला आगे बढ़ा.
सीपीआई नेता कन्हैया कुमार रविवार को ‘जन गण मन यात्रा’ पर वहां पहुंचे थे. उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया था. जमुई परिसदन में रात्रि विश्राम करने के बाद कन्हैया कुमार का काफिला सोमवार को जैसे ही लखीसराय के समीप महिसौरी बस स्टैंड के पास पहुंचा, कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए हमला कर दिया. अंडे और मोबिल से हमला करने वाले युवक घटनास्थल से चले गए, लेकिन कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच काफी नोकझोंक हुई. इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों के साथ कन्हैया के समर्थकों ने बदसलूकी भी की.
लगातार हो रहा विरोध
जमुई शहर के स्टेडियम मैदान में रविवार को भी आयोजित कन्हैया की सभा के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी. रविवार को जैसे ही कन्हैया कुमार की सभा समाप्त हुई और काफिला परिसदन के लिए निकला भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर कन्हैया कुमार के वाहन को रोक पर जमकर नारेबाजी की थी.
पहले भी हुए हमले
यह पहला मामला नहीं है जब कन्हैया कुमार को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. इससे पहले उनके काफिले पर सुपौल में भी हमला किया गया था. बुधवार को सुपौल में जनसभा को संबोधित करने के बाद सहरसा जा रहे कन्हैया कुमार के काफिले पर यहां के मल्लिक चौक के पास कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला किया था. इस हमले में काफिले की एक गाड़ी के ड्राइवर का सिर फट गया, जबकि कन्हैया कुमार मामूली रूप से घायल हो गए थे.

ज्योतिष
सूर्य ग्रहण: इस अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, इस राशि के जातक पर पड़ेगा सीधा असर… जानिए क्या है आपकी राशि…

Surya Grahan: हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनिश्चरि अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण राशियों पर क्या प्रभाव लेकर आएगा।
मेष राशि- शनिश्चरि अमावस्या के साथ साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों का भाग्य साथ नहीं देगा और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस राशि के जातकों की सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन हानि हो सकती है। इस दिन लेन-देन करने से बचें।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें। गर्म-सर्द के कारण खांसी और जुकाम की शिकायत रहेगी। करियर में बदलाव करने से बचें।
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नौकरी-बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से मन अंशात रह सकता है।आराम से यह समय निकालने का प्रयास करें।
धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण किस वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है। उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निवेश में भी लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
क्राइम न्यूज़
CG News: 3 शादी कर चुका था युवक, प्रेम प्रसंग चक्कर का पता चलते ही चौथी पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट…

रायपुर: पति-पत्नी का संबंध विश्वासों की डोर से बंधा होता है. विश्वास का धागा यदि टूटता है तो परिवार बिखरते हैं या फिर अपराधिक कृत्य करने कोई न कोई विवश होता है. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में एक महिला मे अपना ही सुहाग उजाड़ लिया. क्योंकि पति आशिक मिजाज था. तीन शादी के बाद भी चौथे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. तीसरी पत्नी ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहींं आया. पति ने उसकी बात नहीं मानी तो तीसरी पत्नी ने बेरहमी से हत्या कर दी.
थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक के शरीर में चोट का निशान हैं. पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मकान मालिक व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस को पता चला कि मृतक उमेश कुमार धु्र्वे पिता चैन सिंह ध्रुर्वे उम्र 30 साल निवासी बिलाईखार थाना बजाक जिला डण्डौरी (मध्य प्रदेश) अपनी पत्नी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ किराये के मकान में रहता था. दोनों में किसी बात को विवाद को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था.
पत्नी ने पूछताछ में खोले राज
पुलिस टीम द्वारा मृतक की पत्नी इंग्लेश्वरी ध्रुव से पूछताछ की गई. इंग्लेश्वरी ने बताया कि उसके पति उमेश कुमार का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध था. दोनों मोबाइल फोन में बात करते थे. इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे द्वारा अपने पति उमेश कुमार को उस महिला से बात करने से मना किया जाता था, जिससे दोनों में विवाद होता था. बीते 17 अप्रैल की रात को भी मृतक व उसकी पत्नी का इसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान 17-18 की मध्य रात्रि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति पर पत्थर की सील से हमला कर दिया. इससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई.
आरोपी पत्नी गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक की पत्नी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के विरूद्ध थाना उरला में अपराध 160/22 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया. इसके बाद महिला आरोपी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक मृतक इससे पहले 2 शादी कर चुका था. तीसरी पत्नी के रुप में उसने इंगेश्वरी से विवाह रचाया था. इस बीच आरोपी इंग्लेश्वरी के अनुसार उसके पति का अन्य के साथ अफेयर चल रहा था. इसी शक पर हत्या की गई.
Knowledge
Vastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है. आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है. -वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए. क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
-
देश - दुनिया6 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
छत्तीसगढ़5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoसुकन्या समृद्धि योजना हुए 5 बड़ी बदलाव,जानिए ये बदलाव
-
Lifestyle5 days agoसस्ते होने वाले है jio के प्लान 119 रू से चालू
-
छत्तीसगढ़5 days agoCG News: छत्तीसगढ़ मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश…
-
जॉब5 days agoलोक सेवा आयोग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…





























You must be logged in to post a comment Login