Tech & Auto
आ गई Kia EV6 इलेक्ट्रिक SUV,चलेगी सिंगल चार्ज पर 528 KM….

Kia EV6: किआ इंडिया बहुत जल्द मार्केट में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने को तैयार है जिसका आधिकारिक टीजर जारी हो चुका है. कंपनी 26 मई 2022 से भारत में EV6 के लिए बुकिंग शुरू करने वाली है और इस कार को सिंगल चार्ज में 528 KM तक चलाया जा सकता है.
सेल्टोस, सॉनेट, कार्निवल और अब कैरेंस के साथ भारतीय बाजार में धूम मचा चुकी किआ इंडिया एक और बड़ा धमाका करने वाली है. कंपनी ने हाल में EV6 नाम भारत के लिए ट्रेडमार्क कराया है जिससे साफ होता है कि Kia Electric वाहन मार्केट में जल्द एंट्री करने वाली है. अब कंपनी ने बिल्कुल नई इस इलेक्ट्रिक कार का आधिकारिक टीजर जारी दिया है जिसमें कमिंग सून लिखा दिख रहा है. कंपनी 26 मई को भारतीय मार्केट में इस इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग लेना शुरू करेगी जिसके कुछ समय बाद इसे देश में लॉन्च किया जाना तय है.
EV6 की सिर्फ 100 यूनिट ही बेची जाएंगी
बता दें कि भारत में नई किआ EV6 की सिर्फ 100 यूनिट ही बेची जाएंगी, ऐसे में इसकी बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में कार के पूरी तरह बिकने का अनुमान लगाया जा रहा है. EV6 के अलावा कंपनी ने EV6 लाइट, EV6 एयर, EV6 वॉटर और EV6 अर्थ नाम ट्रेडमार्क करने के लिए भी आवेदन किया है. ये सभी EV6 इलेक्ट्रिक कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के नाम हो सकते हैं. पिछले साल मई मे पेश हुई किआ EV6 ह्यून्दे की आयोनिक 5 पर आधारित है और इसे ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.
सिंगल चार्ज में 528 किमी तक रेंज
EV के साथ 77.4 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो कार के चारों पहियों को ताकत देता है और 321 बीएचपी के साथ 605 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं कम दमदार 58 किलोवाट-आर बैटरी पैक भी किआ EV6 को मिला है जो 170 बीएचपी ताकत और 350 एनएम पीक टॉर्क बनाता है.
सबसे दिलचस्प बात है कि फास्ट चार्जर की मदद से कार की बैटरी महज 18 मिनट में ही 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. बता दें कि ज्यादा दमदार बैटरी की रेंजा 528 KM तक है और कम दमदार बैटरी सिंगल चार्ज में 400 KM तक माइलेज देती है.डिजाइन की बात करें तो किआ EV6 LED DRLs Strips, LED हेडलैंप्स, सिंगल स्लैट ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाला चौड़ा एयरडैम, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स और ORVMs, टेललाइट्स और डुअल टोन बंपर्स दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो यहां पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया दो स्पोक वाला मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, AC के लिए टच कंट्रोल, ट्रांसमिशन के लिए रोटरी डायल और सेंटर कंसोल पर लगा स्टार्ट-स्टॉप बटन किआ EV6 के साथ मिले हैं.

Tech & Auto
सबसे कम कीमत मे लॉन्च हुई vivo की ये स्मार्टफोन, जाने कीमत अवं अन्य फीचर्स..
vivo Y01 को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है जो कि कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छी डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं। vivo Y01 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
vivo ने भारतीय बाजार में अपना एक नया बजट स्मार्टफोन vivo Y01 लॉन्च कर दिया है। vivo Y01 को ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है जो कि कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छी डिजाइन वाले फोन की तलाश में हैं। vivo Y01 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग के साथ एचडी प्लस डिस्प्ले भी है। vivo Y01 की कीमत 8,999 रुपये है और इसे इलिजेंट ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में वीवो के ऑनलाइन स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
vivo Y01 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो vivo Y01 में 6.51 इंच की HD+ हालो फुल व्यू डिस्प्ले है जिसके साथ आई प्रोटेक्शन मोड भी है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। vivo Y01 में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ Multi-Turbo 3.0 मोड है।
जहां तक vivo Y01 कैमरे का सवाल है तो फोन में सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है। रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ फेस ब्यूटी जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, FM रेडियो, GPS/A-GPS और माइक्रो यूएसबी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है।
Tech & Auto
बच के रहना रे बाबा! WhatsApp की जरा से चूक,कर देगा अकाउंट खाली…

WhatsApp Alert: वॉट्सएप र समय-समय पर नए-नए स्कैम आते रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से इस पर फर्जीवाड़े का एक नया तरीका सामने आया है. इसमें ठग आपको एक नंबर पर डायल करने के लिए कहते हैं. इसके बाद आपका नंबर उनके नंबर पर डायवर्ट हो जाता है और वह आपका अकाउंट लॉगिन कर आपके कॉन्टैक्ट से रुपये मांगते हैं.वॉट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में से एक है. इसका इस्तेमाल पर्सनल से लेकर प्रफेशनल और बिजनेस के लिए भी जमकर होता है. इसके एक्टिव यूजर्स को देखते हुए ही बड़ी संख्या में ठग भी यहां एक्टिव हो गए हैं.
समय-समय पर वॉट्सएप पर नए-नए स्कैम सामने आते रहते हैं. अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर एक और नया स्कैम सामने आया है. इसमें जरा सी लापरवाही से आपका खाता और आपकी सारी पर्सनल डिटेल्स ठगों तक पहुंच सकती है. आइए जानते हैं क्या है यह नया फर्जीवाड़ा और इससे कैसे बच सकते हैं.कई बार लोगों के सामने खराब मोबाइल नेटवर्क की समस्या आती है. कुछ लोग इसकी शिकायत संबंधित कंपनी में करते हैं. इसका फायदा जालसाज उठा रहे हैं. दरअसल ठग, ऐसे लोगों को कॉल करते हैं कि आपके एरिया में खराब इंटरनेट कनेक्टिविटी है.
इसे लेकर आपने कंप्लेंट दर्ज कराई थी. इसके बाद इस समस्या के समाधान के लिए ठग एक नंबर डायल करने को कहते हैं. जालसाजों का कहना होता है कि आप अगर *401* पर डायल करते हैं तो आपको कॉल बैक किया जाएगा. कई यूजर्स इन नंबरों पर डायल भी कर देते हैं.अगर यूजर ऊपर बताए गए नंबर को डायल करते हैं तो कुछ देर बाद वॉट्सएप पर ही एक मैसेज आता है, उसमें नए डिवाइस पर अकाउंट सेट करने के लिए पिन दिया होता है.
इसके कुछ देर बाद ही यूजर के मोबाइल और अगर पीसी में वॉट्सएप लॉगिन है तो वहां से लॉगआउट हो जाता है. दरअसल उस नंबर को डायल करते हुए उनकी सभी कॉल ठगों के नंबर पर डायवर्ट हो जाती है. इसी का फायदा उठाकर ठग दूसरे के वॉट्सऐप को अपने फोन में लॉगिन करके उस अकाउंट में मौजूद नंबरों को मैसेज करके पैसे मांगते हैं.
क्योंकि नंबर असली होता है तो कॉन्टैक्ट को भी लगता है कि उनका परिचित पैसा मांग रहा है और वो ट्रांसफर कर देते हैं.इस तरह की ठगी में आपको बहुत अलर्ट होने की जरूरत है.
दरअसल साइबर क्रिमिनल्स अकाउंट डायवर्ट करने के बाद अपने फोन में उसे लॉगिन करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन शुरू कर देते हैं. ऐसे में चाहकर भी आप आसानी से अपने वॉट्सएप अकाउंट को हासिल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में बेहतर है कि आप भी पहले से ही वॉट्सएप पर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन शुरू कर दें. कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
Tech & Auto
स्कूटर की मांग में आई तेजी से बढ़ोतरी,जानें कौन हैं सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर…

Top 3 Scooters में आज जानें उन टॉप 3 स्कूटर की पूरी डिटेल जो आकर्षक डिजाइन के साथ दमदार माइलेज भी देते हैं।टू व्हीलर सेक्टर में बाइक की तरह स्कूटर की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसकी वजह है इन स्कूटर में मिलने वाला आरामदायक सफर जिसमें क्लच, ब्रेक और गियर बदलने का झंझट नहीं होता।माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये यामाहा फसीनो 125 स्कूटर 68.75 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है और इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।
आरामदायक सफर के बाद भी स्कूटर माइलेज के मामले में बाइक से पीछे रहते हैं जिसे देखते हुए हम आपको उन टॉप 3 स्कूटर की पूरी डिटेल बता रहे हैं जो देते हैं सबसे ज्यादा माइलेज।इन टॉप 3 स्कूटर की माइलेज के साथ आप जानेंगे इनकी कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की हर छोटी बड़ी डिटेल ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें।
Hero Pleasure Plus: हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर सेगमेंट का सबसे ज्यादा माइलेज का दावा करने वाला स्कूटर है जिसे कंपनी ने चार वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है।
स्कूटर के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 110.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.1 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस स्कूटर का ट्रांसमिशन ऑटोमैटिक है।
स्कूटर की माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि ये हीरो प्लेजर प्लस स्कूटर 69 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इस माइलेज को ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। हीरो प्लेजर प्लस की शुरुआती कीमत 63,670 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 72,870 रुपये हो जाती है।
-
जॉब7 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoToday Gold Price: सोने-चाँदी की कीमत में आई भारी गिरावट, जानिए क्या है आज का ताजा रेट…
-
जॉब5 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..




















You must be logged in to post a comment Login