Connect with us

amazing amazing

 जानिए क्या है ड्राइविंग लाइसेंस के फायदे

Published

on

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर चालान नही कटने को लेकर हम आपको बड़ी जानकारी देने जा रहे है। अगर आप भी स्कूटी, मोटरसाइकिल या गाड़ी चलाते है तो यह खबर आपके बहुत फायदे की है। दरअसल इस खबर का फायदा उन लोगों को होने वाला है जो ड्राइविंग करते है। दरअसल आपको ड्राइविंग लाइसेंस चालान से बचने के लिए साथ में लेकर चलने की जरुरत नहीं है। वाहन चालक यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा पूछे जाने पर डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप में डिजिटल रूप में रखे इन दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।

क्या है DigiLocker

डिजी-लॉकर  में डॉक्यूमेंट सेव रखने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको अपने साथ अपने किसी भी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अनुसार डिजी-लॉकर प्लेटफॉर्म या एम-परिवहन मोबाइल ऐप पर डिजिटल स्वरूप में रखे ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का पंजीकरण प्रमाणपत्र मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत वैध दस्तावेज हैं। विभाग के अनुसार ये परिवहन विभाग द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के अनुरूप वैध रूप से मान्य हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य किसी रूप में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की सॉफ्ट कॉपी मूल रिकॉर्ड के रूप में स्वीकार्य नहीं होगी।

स्कूटी का कटेगा 23000 रुपए का चालान

अगर आप ट्रैफिक नियमों का पालन नही करते और तो नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार आपकी स्कूटी का 23000 रुपए का चालान कट सकता है। आपका बिना ड्राइविंग लाइसेंस स्कूटी चलाने के लिए- 5000 रुपये का फाइन, बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) गाड़ी चलाने के लिए- 5000 रुपये का चालान, बिना इंश्योरेंस- 2000 रुपये का चालान, एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने के लिए- 10000 रुपये का जुर्माना और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए- 1000 रुपये का जुर्माना आपको भुगतना पड़ सकता है। यह मामला सितंबर 2019 का है जब नए ट्रैफिक नियमों को लागू किया गया था। उस समय नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिनेश मदान का 23000 रुपए का चालान कटा था। इस पूरे मामले पर कहना था कि उन्होंने अपने घर से गाड़ी के कागज मंगाए थे, लेकिन तब तक हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया। दिनेश मदान का कहना है कि उनके स्कूटर (स्कूटी) की इस समय कुल कीमत ही 15000 रुपये थी। ट्रैफिक नियमों का पालन करें नही तो ऐसा आपके साथ भी हो सकता है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

amazing amazing

OMG बंदर ने कोतवाल परिसर से मोबाइल उठाया फिर हुआ ये…

Published

on

 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बंदर के द्वारा कोतवाली परिसर से मोबाइल उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक बंदर कोतवाली परिसर में कोतवाल की टेबल से फरियादी का मोबाइल ले उड़ा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, बंदर से मोबाइल छुड़ाने के लिए फरियादी समेत पूरा पुलिस थाना लग गया, लेकिन वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर काफी देर तक उछल कूद करता रहा. इससे सभी के पसीने छूट गए.

यह मामला हरदोई की कोतवाली हरपालपुर का है, जहां कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले अनुराग मिश्रा अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्‍होंने जैसे ही अपना मोबाइल कोतवाल की टेबल पर रखा, तभी एक शातिर बंदर ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद बंदर के कब्जे से मोबाइल छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ अनुराग मिश्रा मशक्कत में जुट जाते हैं, लेकिन बंदर कभी इस पेड़ तो कभी उस पेड़, तो कभी इस बिल्डिंग तो कभी उस बिल्डिंग उछल कूद करता रहता है. इस बीच इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.बंदर ने पुलिस समेत सभी को खूब छकाया और फिर…
बहरहाल, बंदर से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश में पुलिस और फरियादा समेत कई स्‍थानीय लोगों के पसीने छूट गए. यही नहीं, फरियादी जिस काम के लिए कोतवाली आया था, वह उसे भूलकर बंदर से मोबाइल लेने के प्रयास में जुट गया. इस दौरान पुलिस और स्‍थानीय लोगों का फरियादी को पूरा साथ मिला और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अनुराग मिश्रा ने बंदर के कब्जे से मोबाइल हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल मालिक के साथ पुलिस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी.

Continue Reading

amazing amazing

NASA ने किया ये चौकाने वाला दावा, कहा-अब धरती पर आएंगे एलियन, पढ़ें पूरी खबर…  

Published

on

By

 

दुनिया में इन दिनों एलियन की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस के बारे में आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वह यह नहीं पता कर पाए हैं कि ब्रह्मांड में कोई ऐलियन जैसी चीज है भी या नहीं। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में हैरान करने वाली खबरें आती हैं। लोगों ने कई बार एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है।

इसको लेकर अलग-अलग दलीलें भी दी जाती हैं। 

अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा के इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि नासा ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए क्या प्लान बनाया है? इंसान सालों से ब्रह्मांड में जीवन की तलाश कर रहा है। इसके लिए दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस में सिग्नल भेजती हैं। लेकिन अब नासा ने धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजने का प्लान बनाया है।

नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनकी टीम ने इस बाइनरी कोड मैसेज को तैयार किया है। इस मैसेज में एक न्यूड महिला और पुरूष की तस्वीरों के अलावा, मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में

धरती से संबंधित जानकारियों को शामिल किया गया है।
शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। उनका कहना है कि तैयार किए गए इस मैसेज में मैथ के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर जीवन की जैव रासायनिक संरचनाओं की जानकारी को इस मैसेज में शामिल किया गया है। इसके अलावा सौर मंडल की डिजिटल तस्वीर और धरती की सतह के बारे में जानकारी दी गई है।
उनका कहना है कि इस मैसेज में इंसानों की डिजिटल तस्वीर भी है और मैसेज को कैसे वापस भेजना है उस तरीके को भी बताया गया है। जियांग और उनकी टीम ने प्रस्ताव दिया है कि इस मैसेज को चीन के गुइझोई में स्थित टेलीस्टोप या कैलिफोर्निया में SETI संस्थान के एलन टेलीस्कोप से ट्रांसमिट कर सकते हैं।

Continue Reading

amazing amazing

ईद के मौके पर दावत में पहुँचा, युवक ने बिरयानी के साथ निगला ये…. 

Published

on

By

 

ईद का त्योहार हाल ही में गुजरा है और लोगों ने अपने रिश्तेदारों-दोस्तों के घर जाकर धूमधाम से ईद मनाई है. ईद के मौके पर जहां सेवई खाने का रिवाज है वहीं बहुत से लोग बिरयानी आदि भी बनाते हैं. ऐसा ही इंतेजाम चेन्नई में रहने वाली एक महिला के घर भी हुआ और उसने अपने दोस्तों को ईद के मौके पर घर पर बुलाया. मगर उसके घर में लाखों रुपये के गहनों की चोरी हो गई. छानबीन के बाद पता चला कि गहने तो उसके एक दोस्त के पेट में पड़े हैं! बेशक आप ये वाकया सुनकर दंग हो गए होंगे. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीते 3 मई को चेन्नई की एक महिला ने ईद के मौके पर अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड को न्योता दिया था. दोनों घर पर आए और खूब मस्ती की. जब सारे खाना (Man swallows jewellery with biryani in Eid party) खाने के लिए बैठे तो सहेली के 32 वर्षीय बॉयफ्रेंड ने ऐसा काम किया जिसके बारे में जानकर लोग हैरान हो जा रहे हैं. उसने महिला के गहने चुराने के मकसद से उसे बिरयानी के साथ ही निगल लिया.

बिरयानी के साथ निगल गया गहने
जब सब लोग घर से चले गए तो महिला ने पाया कि उसकी अलमारी में से करीब 1.45 लाख रुपये के गहने गायब हैं. उसे दोस्त के बॉयफ्रेंड पर शक हुआ और उसने Virugambakkam पुलिस स्टेशन में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई. 4 मई को जब पुलिस ने शख्स से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने उसका पेट स्कैन करवाया और गहने उस शख्स के पेट के अंदर ही मिले. पुलिस के अनुसार शख्स बिरयानी खाते वक्त शराब के नशे में था और तभी उसे चोरी करने की सूझी. उसने बिरयानी के साथ गहनों को भी निगल लिया.

पेट से निकाले गए गहने
डॉक्टर्स ने चोर को अनीमा दिया और 5 मई को उसके पेट से 95 हजार का हार और 25 हजार के सोने का गहना बरामद किया गया. जांच के बाद पता चला कि हार का पेंडेंट पेट में रह गया है तो उसे लैक्सेटिव दिया गया. एक प्रकार के पदार्थ होते हैं जो कब्ज को खत्म करने में मदद करते हैं और मल को ढीला करते हैं जिससे वो आसानी से शरीर से निकल सकें. जब महिला को अपने गहने मिले और उसे पूरे मामले के बारे में पता चला तो उसने सहेली की वजह से केस को वापिस ले लिया.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

CG WEATHER UPDATE: प्रदेश में दिन का तापमान कम होते ही मौसम में बना नमी, पारा 27.3 डिग्री रहा, उमस ने लोगो की बड़ाई परेशानी…

  मानसूनी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा में इजाफा हो रहा...

छत्तीसगढ़20 hours ago

दुल्हन पिया का पोस्टर हुआ लांच, फिल्म साफ सुथरी व सभी के मनोरंजन का खासतौर पर ध्यान रखकर बनाया गया है

  भिलाई: छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दुल्हन पिया की का आज न्यू सिविक सेंटर के एबीएस फांउडेशन में पोस्टर लांचिग किया...

छत्तीसगढ़24 hours ago

देश मे कोरोना से संक्रमित 2710 नए मरीज मिले, एवं 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच गई..

  बीते 24 घंटे में देश में 2,710 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 4,31,47,530 पर पहुंच...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 3 बच्चों सहित 7 गंभीर रूप से घायल…

    छत्तीसगढ़ के जांजगीर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो...

छत्तीसगढ़3 days ago

देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित मिले, एवं केरल में सबसे ज्यादा नए केस 468, भारत में BA.5 वैरिएंट का दूसरा मरीज मिला…

    देश में अभी भी रोजाना दो हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष7 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    SBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..

  • जॉब5 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…