Tech & Auto
बड़े काम का है Umang मोबाइल ऐप, जानें इसके फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए साल साल 2017 में यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप लॉन्च किया था. उमंग ऐप के जरिए आप एक ही जगह पर 1987 तरह की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपको पीएफ, डिजिलॉकर, एनपीएस के डिटेल्स जानने, गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने, नया पैन कार्ड बनवाने या पानी और बिजली का बिल जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. समय-समय पर कई तरह की सेवाओं को इस ऐप से जोड़ा जा रहा है.
कैसे डाउनलोड करें UMANG APP
एंड्रॉयड फोन यूजर्स प्ले स्टोर और आईफोन के यूजर्स ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. यूजर 9718397183 पर मिस्ड कॉल करके भी ऐप की लिंक हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा, https://web.umang.gov.in भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए रिडायरेक्ट करता है.
UMANG की मदद से घर बैठे कर सकते हैं बहुत सारे काम
उमंग ऐप डाउनलोड करने के बाद अलग-अलग सेवाओं का लाभ लेने के लिए कई तरह के ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद आपको पीएफ, डिजिलॉकर, एनपीएस के डिटेल्स जानने, गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने, नया पैन कार्ड बनवाने या पानी और बिजली का बिल जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. समय-समय पर कई तरह की सेवाओं को इस ऐप से जोड़ा जा रहा है.
हाल ही में EPF खाताधारकों के लिए Umang App पर शुरू हुई नई सुविधा
मौजूदा समय में उमंग ऐप पर EPF से जुड़ी हुई 16 तरह की सर्विस मिल रही हैं. अब EPFO ने इसमें एक और सर्विस का इजाफा कर दिया है. इस नई सुविधा के तहत अब कर्मचारी पेंशन योजना सदस्य उमंग ऐप पर कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत योजना प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकेंगे.
इसके अलावा उमंग ऐप का इस्तेमाल करते हुए आप नए पैन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आप अपना आधार नंबर उपलब्ध कराकर ईकेवाईसी कर सकते हैं. अगर आपका एनपीएस खाता है तो इस ऐप की मदद से आप करेंट होल्डिंग्स, अकाउंट डिटेल्स, हाल में एनपीएस में किया गया योगदान जान सकते हैं.

Tech & Auto
क्या आप भी है पेट्रोल की कीमत से परेशान, तो आज ही घर लाये ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर…

भारत में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। रही सही कसर सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने पूरी कर दी। ऐसे में मध्यम वर्गीय ग्राहकों की दिलचस्पी इलेक्ट्रिक वाहनों में बढ़ रही है। ईवी स्पेस में दोपहिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग ज्यादा है। इस सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार काफी बढ़ा है। भारतीय बाजार में इस समय कई इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध हैं, जिससे ईवी टू-व्हीलर विकल्पों की एक बड़ी रेंज में से चुनने का ऑप्शन मिलता है।
हाल ही में, Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने अपना बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर (ओकिनावा ओखी-90) लॉन्च किया। वहीं, Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) का S1 (एस1) और S1 Pro (एस1 प्रो) और Simple Energy (सिंपल एनर्जी) का Simple One (सिंपल वन) इलेक्ट्रिक स्कूटर पहले से मौजूद हैं। यहां हम आपको बता रहें इन हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो आपको एक शानदार ड्राइविंग रेंज के साथ ही, एक दमदार राइडिंग एक्सपीरियंस देने का वादा करते हैं।
Okinawa Okhi 90
भारतीय सड़कों पर आजमाया गया ओकिनावा ओखी-90 हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 3800 वॉट मोटर दिया गया है। इसमें रिमूवेबल 72V 50 Ah लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की बैटरी को एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में दो राइडिंग मोड मिलते हैं – इको और स्पोर्ट्स। यह स्कूटर सिर्फ 10 सेकंड में 0 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। ईको मोड में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप आसानी से 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे और स्पोर्ट्स मोड में 85 से 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चला सकते हैं। ओकिनावा ओखी 90 इलेक्ट्रिक स्कूटर की देशभर में एक्स-शोरूम कीमत 1.21 लाख रुपये से शुरू होती है। ड्राइविंग रेंज
फास्ट चार्जिंग से लैस ओखी-90 एक बार फुल चार्जिंग पर 160 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी के एमडी जितेंद्र शर्मा के मुताबिक 160 किमी की रेंज स्कूटर के स्पोर्ट्स मोड पर मिलेगी। वहीं, ईको मोड पर यह स्कूटर 200 किमी तक की रेंज दे सकता है।
शानदार फीचर्स
ओखी-90 में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इनमें इन-बिल्ट नैविगेशन, डिजिटली इन्फॉर्मेटिव स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल चार्जिंग यूएसबी-पोर्ट, 40 लीटर का बूट स्पेस, लगेज बॉक्स लाइट, जियो-फेंसिंग, सिक्योर पार्किंग जैसी कई खूबियां शामिल हैं। यह स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको बैटरी के चार्जिंग से जुड़ी जानकारी, स्पीड अलर्ट, कॉल और नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक प्ले कंट्रोल के साथ-साथ बीमा मेंटिनेंस के लिए अलर्ट भी करता है। इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी मिलता है। आप इसकी सवारी का भरपूर अनुभव लेने के लिए ओकिनावा कनेक्ट एप डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। मसलन, इसमें फाइंड माई स्कूटर फंक्शन है जिससे आप अपने ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटर का पता लगा सकते हैं।Ola Electric Scooter
प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Ola Electric S1 और S1 Pro स्कूटर उपलब्ध है। स्कूटर को दो कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। S1 ट्रिम 121 किमी की रेंज वाला बेस वेरिएंट है, जबकि S1 Pro हाई-स्पेक ट्रिम है जो एक बार चार्ज करने पर 181 किमी की रेंज देता है। S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये है, जबकि S1 Pro की एक्स-शोरूम कीमत 127,670 रुपये रखी गई है। यह स्कूटर 10 कलर ऑप्शन के साथ आता है।
Simple One
Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने इस महीने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लॉन्च किया। सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। शानदार लुक और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर वाले इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरुम) रखी गई है, जो 1.44 लाख रुपये तक जाती है।
Tech & Auto
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालो को मिलेगा सस्ता कर्ज, जानिए SBI के ग्रीन लोन प्लान.. पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली: डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम और सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) को बढ़ावा देने की योजना के कारण इन दिनों इलेक्ट्रिक कार लोगों के लिए पसंदीदा बनती जा रही है. कई लोग अब अपनी पेट्रोल या डीजल कार से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर स्विच करने पर विचार कर रहे हैं. इसका कारण यह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने में डीजल-पेट्रोल वाले वाहनों की तुलना में कम खर्च आता है.
आयकर विभाग ने इलेक्टिक व्हीकल की परिभाषा दी है. विभाग की वेबसाइट के अनुसार, “इलेक्ट्रिक व्हीकल” ऐसा व्हीकल है जो विशेष रूप से एक इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होता है, जिसकी संकर्षण ऊर्जा (traction energy) व्हीकल में विशेष रूप से स्थापित ट्रैक्शन बैटरी सप्लाई करती है. ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए कई बैंक आकर्षक दरों पर लोन की पेशकश कर रहे हैं. आइए, यहां उन बैंकों पर एक नजर डालते हैं, जो इलेक्ट्रिक कार की खरीद के लिए लोन की पेशकश कर रहे हैं.
SBI ग्रीन लोन
पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए देश में सर्वप्रथम ग्रीन कार लोन (Electric Vehicle) लॉन्च किया था. इसमें ब्याज दर मौजूदा व्हीकल लोन स्कीम की दर से 20 बेसिक पांइट कम है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, चुनिंदा मॉडलों पर ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी से लेकर 100 फीसदी लोन मिलेगा. ग्रीन कार लोन की ब्याज दरें 7.05 फीसदी से लेकर 7.75% तक है. इसके अलावा यूनियन बैंक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए आकर्षक ब्याज दर पर लोन दे रहा है. वहीं, एक्सिस बैंक सैलरीड पर्सन और निजी व्यवसाय चलाने वाले कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल के रोड कीमत का 85 फीसदी तक कर्ज दे रहा है.
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 34 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 18.60 लाख करोड़ रुपए का लोन
कार लोन की सीमा नहीं
नए इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर खरीदने के लिए आप 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं, जबकि कार के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है. नए इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर के कर्ज को आप 84 महीने में चुका सकते हैं, जबकि नए इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर के लिए इसकी सीमा 36 महीने से लेकर 60 महीने तक है.
Tech & Auto
Honda लॉन्च करेगा कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या है कंपनी का प्लान? पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली. दुनिया भर में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल में मांग बढ़ती जा रही है. वर्तमान सभी बड़ी कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, अभी इलेक्ट्रिक कारों की ज्यादा कीमत के चलते यह आम लोगों को बजट से बाहर है. इसी को देखते हुए जनरल मोटर्स और होंडा ने किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए साथ आई हैं.
General Motors और Honda नेक्स्ट जनरेशन की अल्टियम बैटरी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को निर्माण करेंगे. इन कारों,एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर शामिल होगा. 2027 तक उत्तरी अमेरिका में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.
हाइड्रोजन फ्यूल का होगा इस्तेमाल
जीएम ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, परचेजिंग और सप्लाय चैन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डौग पार्क्स ने एक बयान में कहा कि हमारी योजना एक इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण करने की है, जिसकी कीमत आगामी शेवरले इक्विनॉक्स ईवी से कम है. जीएम और होंडा ने पिछले कुछ वर्षों में सफलतापूर्वक भागीदारी की है. 2013 में कंपनियों ने नेक्स्ट जनरेशन के फ्यूल सेल सिस्टम और हाइड्रोजन स्टोरेज टेक्नोलॉजी के सह-विकास पर एक साथ काम करना शुरू किया.
ये कार बनाएंगी कंपनियां
2018 में होंडा और जीएम ने घोषणा की कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे. दोनों कंपनियों ने उस समय कहा था कि वे जीएम अगली पीढ़ी की बैटरी प्रणाली के आधार पर सहयोग करेंगे. इसके बाद पिछले साल कंपनियों ने घोषणा की थी कि जीएम अपने अल्टियम-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर और बैटरी सिस्टम का उपयोग करके एक होंडा एसयूवी और एक एक्यूरा एसयूवी का निर्माण करेगी.होंडा अलग लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों ने उस समय कहा था कि होंडा एसयूवी को प्रोलॉग नाम दिया जाएगा और दोनों एसयूवी में होंडा द्वारा डिजाइन की गई बॉडी, इंटीरियर और ड्राइविंग फीचर्स होंगे. लेकिन होंडा ने जून में यह भी कहा कि वह इस दशक के अंत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना बना रही है.
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
देश - दुनिया5 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Lifestyle5 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto4 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश6 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
रायपुर छत्तीसगढ़5 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार
-
देश5 days agoमहंगाई भत्ता में हुआ बड़ा बदलाव,जानें अब कितनी मिलेगी सैलरी..





























You must be logged in to post a comment Login