क्षत्रिय कलोता मित्र वेब पोर्टल का शुभारंभ किया गया जिससे कलोता समाज के युवाओं में खुशी की लहर

देपालपुर (दिपक सेन) अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज मित्र एप्लीकेशन का शुभारंभ आज दिनांक 17/0 6/ 2020 दोपहर में 2:30 पर विधि विधान से किया गया वेब पोर्टल को तैयार करने में लगभग 3 महीने लगे जिसमें लगभग 100 गांव के कलोता समाज के युवाओं ने सहयोग किया जिनके अर्थक प्रयासों से वेब का शुभारंभ किया गया बरलाई जागीर के दशरथ डाबी का कहना है कि इसमें हमें काफी मेहनत करना पड़ी और कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा साथ ही बातचीत में उनके द्वारा बताए गए की आज के इस डिजिटल युग में समाज की ऑनलाइन जानकारी बहुत ही जरूरी है जिसके कारण समाज में एक नई क्रांति आएगी और हमें आने वाले युवाओं में एक बदलाव का माहौल दिखाई देगा एप्लीकेशन बनाने का उद्देश्य समाज में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी शिक्षण संस्थाओं से जुड़ी जानकारी कृषि जगत क्षेत्र में जुड़ी संबंधित जानकारी व्यापार व्यवसाय की सूचनाएं समाज के युवाओं के विचार लेखन कविताओं का आदान-प्रदान समाज में होने वाली नवाचार सकारात्मक पहल की सूचनाएं दुखद सूचना है आदि समाज से जुड़ी ऐसी कई जानकारियां आपको इस वेब पर उपलब्ध दिखाई देगी.
खत्रीखेड़ी के निवासी युवा प्रदीप जादव का कहना है कि इस वेब के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हमारे कलोता समाज में खड़े अंतिम व्यक्ति तक भी हमारी बात पहुंचा सके और उनकी सुन सके इसमें हमने हर गांव से दो दो व्यक्तियों का चयन किया गया है जिसके माध्यम से हमें आसानी से हर गांव की जानकारी इस वेब पर सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाएगी जैसा कि आप जानते हैं कि पूर्व सामाजिक हित में कई संगठन व समूहों का निर्माण स्थानीय स्तर पर किया जा चुका है इसी को ध्यान में रखते हुए समाज हित में अंतरराष्ट्रीय स्थान प्राप्त करने हेतु एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है हमारा समाज जो कि अधिकतर कृषि आधारित समाज है हमारा लक्ष्य संपूर्ण क्षत्रिय कलोता समाज को एक स्थान पर लाकर समाज के उत्थान के प्रति प्रयासरत होना समाज में घटित विशेष घटनाओं व विचारों को एक ही स्थान पर लाना प्रमुख उद्देश्य है
और क्षत्रिय कलोता समाज का इतिहास इस वेब में अंकित रहेगा हर गांव की खबर वही दो व्यक्ति इसमें अपलोड कर सकेंगे जिनको पूर्व में उस गांव का प्रतिनिधि बनाया गया है
वरिष्ठ व्यक्तियों की भी जानकारी इस वेब में अंकित रहेगी ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को पता चले कि हमारे समाज में कौन से गांव से कौन सा व्यक्ति किस दायित्व पर कार्यरत रहा है और समाज हित में राष्ट्रहित में किस प्रकार समाज के वरिष्ठजनों द्वारा समाज की उन्नति समाज में जागृति पर कार्य किया गया है समय जगत संवादाता देपालपुर पारस बारोड का कहना है कि इस वेब के माध्यम से समाज का इतिहास पढ़ कर समाज का युवा वर्ग प्रेरित होगा और अपने समाज की गौरव गाथाओं के वर्णन पर गर्व महसूस करेगा और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आएगा शिक्षा के प्रति युवा पीढ़ी को एक नया संदेश देगा वेब निर्माण में कई युवाओं ने अपना समय दीया जिसमें विशेष सहयोगी अंकित डाबी मनीष परमार मोहित पटेल सतीश गहलोत प्रदीप जाधव दशरथ डाबी व 100 गांव से कलोता समाज के प्रत्येक दो दो युवाओं ने दीया
यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से कलोता मित्र डाउनलोड कर कलोता समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं.

देश - दुनिया
बड़ी खबर: युद्ध का आज 19वा दिन,मारियुपोल पर रूसी सेना ने बमबारी किया,अब तक 2,500 की मौत…

को आज 19 दिन हो गए हैं। यूक्रेन का दावा है कि दक्षिणी शहर मारियुपोल पर रूसी बमबारी से अब तक 2,500 से ज्यादा मौतें हुई हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि, मारियुपोल में हमारी सेना को कामयाबी मिल रही है। हमने कल यहां पर रूसी सेना को हराकर अपने युद्ध बंदियों को आजाद करा लिया। इससे बौखला कर रूसी सेना शहर में तबाही मचा रही है।
दोनों देशों की वार-तकरार से यूरोप के देशों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अब तक 20 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी यूरोपीय देशों में पहुंचे हैं। इनमें से ज्यादातर का वैक्सीनेशन नहीं हुआ। रविवार को WHO की तरफ से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन और आसपास के देशों में 3 से 9 मार्च के बीच कोरोना के कुल 791,021 नए मामले सामने आए और 8,012 नई मौतें दर्ज की गई।
यूक्रेन के मंत्री डेनिस कुडिन ने बताया कि रूसी हमले की वजह से यूक्रेनी इंफ्रास्ट्रक्चर को अब तक 119 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।सदर्न पोर्ट सिटी माएकोलेव में भी रूसी एयर स्ट्राइक में 9 आम नागरिकों के मरने और दर्जन भर से ज्यादा के घायल होने का दावा रीजनल गवर्नर ने किया है।स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन और रूस के अधिकारी आज फिर से शांति वार्ता करेंगे। यह बातचीत वीडियो कॉल के जरिए होगी।यूक्रेन के इरपिन शहर में रूसी सेना की गोलीबारी में अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की मौत हो गई। वहीं, उनके साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल हो गए। 51 साल के रेनॉड अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर भी थे।AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मॉस्को में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रविवार को बहुत बड़ा प्रदर्शन किया गया। रूसी पुलिस ने इसमें शामिल 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने रविवार को कहा कि विदेशी प्रतिबंधों से करीब 2.30 लाख करोड़ रुपए का फंड फ्रीज हो गया है। यह फंड रूसी सरकार के 4.91 लाख करोड़ रुपए के रेनी-डे फंड का हिस्सा था। यूक्रेन के मानव अधिकार निगरानी समूह ने रूस पर पोपसाना शहर में फास्फोरस बम से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है
यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में भी लड़ाई तेज
अब यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में भी लड़ाई तेज हो गई है, जो अब तक ‘सेफ हैवन’ बना हुआ था। रूसी सेना ने रविवार को NATO के सदस्य देश पोलैंड के बॉर्डर से महज 12 मील दूर यावोरिव में एक मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर क्रूज मिसाइलें दागकर 35 लोगों को मार दिया, जबकि 134 घायल हैं। रूस ने हमले में 180 विदेशी लड़ाकों को मारने का दावा किया है।
रूस ने चीन से मांगे मिलिट्री इक्विपमेंट
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन में अपनी लड़ाई तेज करने के लिए चीन से मिलिट्री इक्विपमेंट मांगे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी मांगा है, ताकि अमेरिका, यूरोप व एशियाई देशों की तरफ से लगाए प्रतिबंधों से अपनी इकोनॉमी को बचा सके।
आज का सबसे बड़ा डेवलपमेंट- के NATO के दरवाजे तक जंग
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लीव शहर के करीब हमले का शिकार हुआ मिलिट्री बेस इंटरनेशनल पीस कीपिंग सेंटर था, जहां अमेरिकी सेना एक महीने पहले तक यूक्रेन के सैनिकों को ट्रेनिंग दे रही थी। रूस ने यहां 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइल दागी हैं। यूक्रेन सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया है और एक बार फिर NATO से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने भी हमले की पुष्टि की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 180 विदेशी लड़ाके मारे हैं, जो यूक्रेन की तरफ से लड़ने आए थे। रूसी सेना ने यह हमला अपनी उस चेतावनी के एक दिन बाद किया है, जिसमें उसने यूक्रेन को अमेरिका व अन्य देशों से मिलने वाले हथियारों को निशाना बनाने की बात कही थी।
जंग की वजह से नुकसान….
यूक्रेन से करीब 50 रिफ्यूजी लेकर पोलैंड जा रही एक बस पलट जाने से एक आदमी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
रूस के हमले का सबसे ज्यादा शिकार हुए तटीय शहर मारियुपोल में अब तक 2187 आम नागरिक जान गंवा चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन सरकार के हवाले से यह जानकारी दी है।रेड क्रॉस ने चेतावनी दी है कि मारियुपोल शहर में फंसे करीब 4 लाख लोगों की हालात बेहद खराब है और उनके लिए समय तेजी से भाग रहा है। रेड क्रॉस ने इन्हें निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की दोबारा बहाली की अपील की है।
पूर्वी यूक्रेन में एक इवेक्यूएशन ट्रेन में आग लगने से कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। नेशनल रेलरोड कंपनी ने रविवार को बताया कि दोनस्क रीजन में ब्रूसिन स्टेशन के करीब आग का शिकार हुई ट्रेन में 100 बच्चों समेत सैकड़ों लोग सवार थे।
पूर्वी यूक्रेन में रविवार को रूसी आर्टिलरी अटैक ने 16वीं सदी के एक चर्च और गुफा कॉम्पलेक्स को भारी नुकसान पहुंचाया है। आर्थोडॉक्स क्रिश्चियन समुदाय के होली डोरमिशन सिव्यातोगोर्स्क लावरा चर्च में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। हमले में इनमें से बहुत सारे घायल हो गए हैं। बता दें कि इस चर्च को मानने वाले यूक्रेन के अलावा रूस में भी हैं।
छत्तीसगढ़
CG News: रायपुर में बढ़ते अपराध और ट्रैफिक वसूली लेकर भाजयुमो ने पैदल मार्च निकाला…
रायपुर। राजधानी ट्रैफिक पुलिस के अवैध वसूली और बढ़ते हुए अपराध के खिलाफ भाजयुमो रायपुर जिला ने प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए एक जनआक्रोश रैली एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय से एसपी कार्यालय तक निकाली।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता का आरोप है छत्तीसगढ की राजधानी में अपराध बढ़ते जा रहा है। साथ ही साथ ट्रैफिक पुलिस का वसूली आतंक। भाजयुमो द्वारा कई बार अपराध के विरुद्ध शासन को अवगत कराया गया परंतु शासन प्रशासन मौन बैठी है और आएदिन चाकूबाजी, चोरी, हत्या जैसे अपराध रायपुर में आम बात जैसी हो गई है जो कि बहुत शर्मनाक बात है।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा, यहां पुलिस अपराध रोक नहीं पा रही है, पर ट्रैफिक वसूली के लिए एकदम तत्परता के साथ पूरे शहर के चौक-चौराहे में खड़े होकर के जनता को परेशान किए पड़े है। रायपुर शहर जो एक शांत शहर के नाम से जाना जाता था आज वो अपराध के नाम से जाना जा रहा है जो की हम सबके लिए बहुत दुखद बात है। अपराध रोक नहीं पा रही है पर ट्रैफिक वसूली के लिए पूरा ईमानदारी से कर रही है। महिलाओं का शहर में निकलना दुश्वार हो गया है। आज के समय में रायपुर की जनता के अंदर भय का माहौल हैं।
भाजयुमो ने ट्रैफिक पुलिस के अवैध वसूली और बढ़ते हुए अपराध पर तुरंत अंकुश लगाने की मांग की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने एसपी प्रशांत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द से जल्द अपराध में अंकुश लगाए जाने और जनता को ट्रैफिक के नाम से परेशान करना बंद नहीं करने भाजयुमो एक उग्र आंदोलन करेगी जिसकी जिमेदारी पुलिस प्रशासन को होगी।
इस कार्यक्रम मैं मौजूद भाजयुमो जिला प्रभारी राजेश पांडेय, जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, विशाल पांडे, अंबर अग्रवाल, हरिओम साहू, प्रणय साहू, राहुल जैन, मुकेश पटेल, दीपक तन्ना, राहुल यादव, शंकर साहू, विकास मित्तल, आकाश तिवारी, सोनू यादव, विजय लहरवानी, समीर फरीकर, जयप्रकाश फुटन, अतुल यादव, आयुष शर्मा, राहुल ठाकुर, संदीप कसर, सुरेंद्र साहू, भारत कुंडे, विनय जैन, जितेंद्र साहू, योगी साहू, गौतम साहू, अमन ठाकुर, कृष्ण यादव,संभव शाह, सत्यम पांडे, अनमोल तिवारी, हार्दिक पटेल, धर्मेश वर्मा, सुब्रतो हालदर आर्यन शुक्ला, गुरमीत आदि मौजूद रहे।
Tech & Auto
मार्केट में धूम मचा देगी ये मिनी AC, पलक झपकते ही पूरे घर को कर देगी टांडा…

गर्मी का समय आ गया है ऐसे में अब मार्केट में एयर कंडिशनर की मांग तेजी से बढने लगा है। इस बीच मार्केट में एक बेहद ही दमदार AC आता है जो अब तक के किसी भी एयर कंडीशनर से आकार में काफी छोटा है। गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तकरीबन एक महीने में ही गर्मियां पूरी तरह से भारत में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में आप अगर एक पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये एयर कंडीशनर बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिससे आप समझ सकें कि आपके लिए ये डिवाइस कैसा रहेगा।
अगर आप अपने घर पर वर्क टेबल या बच्चों की टेबल पर रखने के लिए कूलिंग डिवाइस की तलाश में हैं तो आपके लिए Mini Portable AC का ऑप्शन सही सबसे अच्छी बात यह है कि इस उपकरण को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह से खरीद सकते है। इसकी कीमत 400 रुपये से शुरू होगा जो 2,000 रुपये तक जाती है। ये अलग-अलग डिजाइन और शेप में मौजूद हैं और आप अपनी पसंद का मॉडल चुन सकते हैं।
कैसे करता है काम
अगर आपको इस पोर्टेबल एयर कंडीशनर को चलाना है तो आपको इसमें या तो ड्राई आइस का इस्तेमाल करना होता है या फिर पानी का, जिससे ये आपको कूलिंग प्रदान करता है। अगर आप भी इसे खरीदते हैं तो इसे चलाना काफी आसान है और ये बिजली की खपत ना के बराबर करता है। टेबल पर काम करने वाले लोगों के लिए ये एक बेहतरीन डिवाइस है।
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश6 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश3 days agoखुशखबरी : नतीजे के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं सस्ता हुए इतने रुपये..
-
Knowledge5 days agoChanakya Niti : चाणक्य के अनुसार इन 5 लोगो से दुश्मनी नही करनी चहिये…
-
जॉब4 days ago12वीं पास युवाओं के लिए यहाँ निकली 155 पदों पर भर्ती,56 हजार तक मिलेगी सैलरी…
-
देश2 days agoकर्मचारियों को मिली होली से पहले तोहफ़ा,DA में हुआ 3% का इजाफा,जानें एरियर की फैसला..
-
Tech & Auto4 days ago100 रुपये से कम कीमत वाले जियो की आई धासू प्लान, 1 जीबी डेटा के साथ मिल रही ये ढेर बेनिफिट्स..
-
छत्तीसगढ़3 days agoपत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो,पति कोर्ट पहुंचा और कहा ये..
-
देश2 days agoकर्मचारियों को बड़ा तोहफा : लंबे समय से मांग के बाद अब मिलेगी,सरकारी कर्मचारी को पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा..
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी: शासकीय कर्मचारियो को मिल सकता है होली पर ये तोहफा, जानिए सरकार के क्या है विचार…





























You must be logged in to post a comment Login