Knowledge
Chanakya Niti : चाणक्य के अनुसार इन 5 लोगो से दुश्मनी नही करनी चहिये…

जिस व्यक्ति के हाथ में हथियार हो, उससे कभी शत्रुता नहीं करनी चाहिए. ऐसा व्यक्ति आपकी जिंदगी को भी खतरे में डाल सकता है. इनसे दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है.
डॉक्टर और रसोइया से कभी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर से दुश्मनी करने से आपका इतना बड़ा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है. वहीं रसोइया से दुश्मनी आपकी जान को जोखिम में डाल सकती है.
करीबी दोस्त आपके जीवन से जुड़े रहस्यों को जानते हैं. उनसे दुश्मनी लेने से आपके रहस्य समाज में उजागर हो सकते हैं. इससे आपकी ही छवि को नुकसान पहुंचेगा. इसलिए अगर आपका मन इनसे न भी मिले, तो भी जाहिर न करें.
धनवान और ताकतवर व्यक्ति से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है. ऐसे लोगों के करीब जाएंगे तो ये आपका भरपूर फायदा उठाएंगे और जिस दिन आप इनके काम के नहीं रहेंगे, उस दिन ये आपको नुकसान पहुंचाने में कोई संकोच नहीं करेंगे.
मूर्ख व्यक्ति का कोई भरोसा नहीं होता. वो कब कौन सी बात कहां कह देगा, इसका कुछ पता नहीं. इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें. इनके सामने कभी ऐसी कोई बात भूलकर भी न कहें जो आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हो.

Knowledge
चेतावनी: क्या आप भी करते है इस प्रकार की 4 गलतियां, तो हो जाइये ये सावधान नही तो हो जायंगे आप इनके शिकार…

आज के समय में लोग डिजिटली हो चुके हैं। मतलब लगभग सभी कुछ ऑनलाइन तरीके से हो जाता है। इंटरनेट की मदद से लोग घर बैठे अपने कई काम बेहद आसानी से निपटा लेते हैं। घर बैठे ही खरीदारी हो जाती है, घर बैठे ही कोई फॉर्म भर सकते हैं, घर बैठे ही बस से लेकर हवाई जहाज तक के टिकट बुक कर सकते हैं और इसके अलावा लोग अपने बैंकिंग से जुड़े हुए काम भी आसानी से कर पाते हैं। घर बैठे ही लोग किसी को पैसे भेज सकते हैं, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन इस बीच साइबर फ्रॉड के मामले में भी आए दिन सामने आते रहते हैं। दरअसल, कई बार लोग जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उनके साथ ठगी तक हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
भूलकर भी न करें ये गलतियां:-
निजी जानकारी शेयर न करें
अगर आप खुद को साइबर अपराध से सुरक्षित रखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपकी मेहनत की कमाई को जालसाज न उड़ा पाए। तो आपको भूलकर भी अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। पिन नंबर और डेबिट-क्रेडिट कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
पैन कार्ड और आधार किसी को न दें
आज के समय में जालसाज लोगों के पैन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए लोगों के साथ फ्रॉड कर रहे हैं। लोगों के पैन और आधार कार्ड के जरिए खाते से पैसे उड़ाने से लेकर इन पर लोन भी ले रहे हैं, जिससे बाद में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आधार और पैन कार्ड नंबर या इसकी कॉपी किसी के साथ शेयर न करें।
फर्जी कॉल से सावधान
कई बार जालसाज लोगों को फर्जी कॉल करते हैं। डेबिट कार्ड ब्लॉक होने से लेकर ई-केवाईसी करवाने के नाम पर लोगों से ठगी की जाती है। इसलिए ऐसे कॉल्स से सावधान रहें और ध्यान रहे कि बैंक का अधिकारी कभी आपसे आपकी गोपनीय जानकारी नहीं पूछता है।
ऑफर्स के चक्कर में न पड़ें
कई लोग ऑनलाइन ऑफर्स के पीछे खींचे चले जाते हैं। कई कंपनियां सच में लोगों को आकर्षक ऑफर्स देती है, लेकिन इनकी आड़ में जालसाज लोगों को पहले लालच भरे ऑफर्स में फंसाते हैं और उनकी बैंकिंग जानकारी लेकर उन्हें चपत लगाते हैं। इसलिए हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
Knowledge
काम की बात: अगर पुलिस आपका FIR तुरंत नही दर्ज करती तो बस करे ये काम…

What to do if police refuse to register a FIR: किसी व्यक्ति के साथ जब भी कोई अपराध या दुर्घटना होती है। उस दौरान व्यक्ति उस घटना की शिकायत पुलिस स्टेशन में करता है। उसके बाद पुलिस नियमों के अनुसार घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करती है। वहीं अक्सर देखने को मिलता है कि पुलिस कई मर्तबा किसी व्यक्ति की एफआईआर को दर्ज नहीं करती है। अगर आपके साथ भी कोई घटना हुई है और पुलिस आपका एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, तो आज हम आपको आपके कुछ अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन अधिकारों के दम पर आप अपने हक की लड़ाई लड़ सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –
अगर आपके साथ कोई अपराध हुआ है, तो इस स्थिति में आप नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वहीं अगर पुलिस आपकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। ऐसे में आपके पास अधिकार है कि आप इस बात की शिकायत किसी सीनियर ऑफिसर से कर सकते हैं।वहीं अगर सीनियर अधिकारी भी आपकी इस शिकायत को लेकर कोई एक्शन नहीं लेता है। ऐसे में आप CrPC के सेक्शन 156(3) के तहत इसकी शिकायत मेट्रोलपॉलिटिन मजिस्ट्रेट से कर सकते हैं। आपकी शिकायत को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट उक्त पुलिस के ऊपर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश देगा। इस नियम का स्पष्ट उल्लेख है कि अगर कोई भी अधिकारी आपकी एफआईआर दर्ज करने से मना करता है। इस स्थिति में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उन पर एक्शन लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपकी एफआईआर पुलिस नहीं दर्ज कर रही है। इस स्थिति में आप अपनी शिकायत को ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं।
ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको अपने एरिया की पुलिस वेबसाइट पर विजिट करना है। वहीं अगर आप दिल्ली क्षेत्र के निवासी हैं। इस स्थिति में आप अपनी शिकायत को e-FIR एप की मदद से भी दर्ज करा सकते हैं।
Knowledge
चाणक्य के अनुसार कटिन परिस्तिथियों में लड़ने की ताकत देती है ये चीजे… जाने चाणक्य के कुछ जरुरी बाते…

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्य ने समयकालीन अनुभवों के आधार पर आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है, ये हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं।
आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि क्या हैं वो चीजें जो मुश्किल समय में लड़ने की ताकत देती है
श्लोक
संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः।
अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥
भावार्थ
सांसारिक ताप से जलते हुए लोगों को तीन ही चीजें आराम दे सकती हैं – संतान, पत्नी तथा सज्जनों की संगति
पुत्र
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस व्यक्ति के पास ऐसा पुत्र हो जो अपने माता-पिता का ख्याल रखता हो और सही रास्ते में चलकर अपने लक्ष्य को पाता है, ऐसा पुत्र आने वाले समय में अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज का भी नाम रोशन करता है। इसलिए चाणक्य जी कहते हैं कि ऐसा पुत्र हो तो व्यक्ति का पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है।
पत्नी
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की पत्नी सुशील और संस्कारी हो तो उसका पूरा जीवन सुख के साथ बीत जाता है। ऐसी पत्नी इंसान के हर सुख-दुख में साथ देने के साथ-साथ मुश्किल समय में आपके सामने ढाल की तरह खड़ी रहती हैं।
सही संगति
अक्सर लोग गलत और सही का फर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यदि कोई दुराचारी, दुष्ट स्वभाव या फिर दूसरों को हानि पहुंचाने वाले व्यक्ति से मित्रता कर लेता है तो यह आपके भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दोस्त सोच समझकर बनाएं।
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login