जॉब
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स 14000 से अधिक अस्थाई कर्माचारियों की करेगी भर्ती

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (एमएलएल) त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए क्षमता का विस्तार करने के अलावा 14,000 से अधिक अस्थायी (मौसमी आधार पर) कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रही है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान कुल 11 लाख वर्ग फुट क्षेत्र के साथ आठ प्रमुख शहरों में पॉप-अप सुविधाओं जैसे समाधान जोड़ रही है। एमएलएल ने कहा कि ये नई चीजें अतिरिक्त पूर्ति केंद्र, सॉर्ट सेंटर के साथ-साथ रिटर्न प्रोसेसिंग केंद्रों में फैले उसके ई-कॉमर्स ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगी।
इनसे ग्राहकों के लिए कुशलता के साथ समय पर डिलिवरी सुनिश्चित होगी। कंपनी ने अस्थायी तौर 14,000 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनायी है क्योंकि वह त्योहारी सीजन की मांग को पूरा करने के लिए परिचालन में तेजी ला रही है। ये कर्मचारी उसके तीसरे पक्ष के कार्यबल में शामिल होंगे।


जॉब
22 अक्टूबर को होगा Walk-In-Interview,ISRO, IIRS, Indian Navy के लिए कई शहरों में नौकरी का मौका


इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है.
Government Jobs: सरकारी नौकरी देख रहे नौजवानों के लिए ये काम की खबर है. इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए नीचे दी खबर ध्यान से पढ़े…
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing)
इसरो (ISRO) के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing) , देहरादून में कुछ पदों के लिए भर्ती निकली हैं, तो जो भी इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये काम की खबर है. IIRS में अलग अलग प्रोजेक्ट में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद खाली हैं, जिनपर आवेदन दे सकते हैं. इन पदों के लिए रोजगार समाचार (16-22 अक्टूबर) 2021 में अधिसूचना जारी की गई है. जरूरी बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
इंडियन नेवी में नौकरी
इंडियन नेवी (Indian Navy) भी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांग रही है. इसके लिए सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए भर्ती होनी है. इसके तहत उम्मीदवारों का चयन अप्रैल 22 बैच के लिए होगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक आवोदन दे सकते हैं. इसके लिए आप joinindiannavy.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं.

जॉब
बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर ,बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी है। मेरठ जनपद में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इनमें दिल्ली, मेरठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सौ कंपनियां शिरकत करने जा रही हैं। इच्छुक युवक-युवती सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन हजार नौजवानों को नौकरी दिलाने का टारगेट रखा है। क्षेत्रीय सेवायोजन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्ववविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला एक नवंबर को आईआईएमटी विवि गंगानगर में होगा। यहां मेरठ मंडल एवं एनसीआर की लगभग 100 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

-
देश - दुनिया7 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया6 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया7 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया7 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoगर्म पानी के साथ मिलाएं ये चीजें और करें सेवन, पेट और हार्ट रहेगा स्वस्थ
-
देश - दुनिया6 days agoPaytm से LPG सिलेंडर बुक कराने पर मिल सकता है 10,000 रुपये का सोना
-
देश - दुनिया6 days agoआगरा में रहस्यमयी बुखार से 24 घंटे में 7 बच्चों समेत 8 की मौत से हड़कंप
-
देश - दुनिया6 days agoसेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना सलमान गिरफ्तार, 4 लड़कियां रेस्क्यू
















You must be logged in to post a comment Login