देश - दुनिया
मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की मांग- ‘पति के हत्यारे को फांसी दो’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कानपुर की प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की हत्या मामले में रविवार को गोरखपुर पुलिस ने प्राभारी निरीक्षक जे एन सिंह और उपनिरीक्षक अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को एसआईटी को सौंप दिया है. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही म्रतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ताने फरार चल रहे जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की. इसके साथ ही सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की गुहार लगाई है.
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही म्रतक मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि दो आरोपियों को ही अभी तक गिरफ्तार किया गया. अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द पकड़ा जाए. मीनाक्षी ने इस पूरे मुकदमे का ट्रायल कानपुर में कराने की मांग की है. मीनाक्षी का कहना है कि 4 साल के बेटे के साथ अपने पति को न्याय दिलाने की लड़ाई के लिए बार बार गोरखपुर जाने में खुद को सुरक्षित नहीं समझती हूं. उन्होंने घटना को याद कर कहा कि जब वो जानकारी के बाद गोरखपुर पहुंचीं थी तो उन्होंने बहुत सी मुसीबतों का सामना किया था. इसलिए अब दोबारा गोरखपुर नहीं जाना चाहती हूं.
मीनाक्षी गुप्ता ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है. मीनाक्षी का कहना है कि जिस तरह उनके बेगुनाह पति की बेरहमी से हत्या की गई है इसके दोषी आरोपियों को फांसी की सजा ही होनी चाहिए तभी उन्हें न्याय मिलेगा. वहीं मृतक मनीष के पिता नंद किशोर ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करें. सभी को फांसी की सजा मिले, तभी उन्हें न्याय मिलेगा. नन्द किशोर ने कहा कि वह आखिरी दम तक बेटे को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगे.


देश - दुनिया
पत्नी काट रही थी पति की हत्या की सजा वो 5 साल बाद लौटा, बोला- साहब मैं जिंदा हूं

बिहार में अपराध से जुड़े एक तथाकथित वारदात का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. किसी फिल्मी कहानी की ही तरह बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र में 5 वर्ष पहले मृत घोषित किया गया व्यक्ति अचानक जिंदा हो गया और सीधे अपने घर पहुंच गया. मामला दिलचस्प इसलिए है क्योंकि इसी शख्स की हत्या के आरोप में पत्नी और ससुराल वाले सजा काट रहे थे लेकिन जब शख्स ने पांच साल बाद लौटकर कहा कि.. मैं जिंदा हूं तो हत्या के आरोपी में सजा काटने वाले परिवार के जान में जान आई.
पूरा मामला साठी थाना क्षेत्र के कटहरी गांव का हैं जहां कटहरी गांव के रहने वाले विकास कुमार ने अपने भाई राम बहादुर राव की हत्या का केस 2016 में बेतिया न्यायालय में दर्ज कराया था. इस केस में विकास ने राम बहादुर राव की पत्नी और ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया था, हालांकि उस मामले में सभी आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं लेकिन अचानक पांच साल बाद राम बहादुर राव के सामने आ जाने से सनसनी फैल गई.
विकास कुमार ने आरोप लगाया था कि 2015 में उसके भाई की हत्या कर दी गई थी. विकास ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसके भाई का कोई पता नहीं चला जिसके बाद वह साठी थाना और रामनगर थाना में केस दर्ज कराने के लिए चक्कर काटता रहा. जब दोनो थाने में केस दर्ज नहीं हुआ तो विकास ने बेतिया न्यायालय में मामला दर्ज कराया जिसमें विकास ने अपनी भाभी गुड्डी देवी और उसके परिजनो पर अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया. केस के सभी नामजद अभियुक्तों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अभी सभी आरोपी जमानत पर हैं. इस बीच अचानक दो दिन पहले जब मृत राम बहादुर राव साठी के कटहरी गांव स्थित अपने घर पहुंचा तो उसे देखकर गांव वालो के साथ साथ परिजन भी हैरान रह गए.
पांच साल बाद लौटे राम बहादुर राव ने बताया कि वह गुजरात में एक धागा बनाने वाली कम्पनी में काम करता था और कम्पनी से घर लौटते वक्त उसका एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और कोमा में चला गया था. इससे उसकी यादाश्त भी चली गई थी. काफी दिनो तक अस्पताल में रहने के बाद जब राम बहादुर राव की यादाश्त वापस आई तो उसने अपने परिवार को खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई नहीं मिला. इस बीच फरवरी 2021 में फेसबुक के माध्यम से अपने परिजनो को खोजना शुरू किया तभी फेसबुक पर उसके बेटे आकाश सिंह का नम्बर मिला जिस नम्बर पर राम बहादुर राव ने अपने बेटे से बात की और पुरी कहानी बताई.
पिता से बात करने के बाद बेटा आकाश सिंह अपनी मां के साथ मार्च में गुजरात पहुंचा जहां राम बहादुर राव की पत्नी ने बताया कि उनके भाई ने हत्या का केस दर्ज कराया है. फिर राम बहादुर राव अपनी पत्नी और अपने बेटे के साथ साठी थाना पहुंचा जहां उसने साठी थानाध्यक्ष उदय कुमार को सारी कहानी बताई. बहरहाल अपहरण और हत्या के इस मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस इस मामले का नए सिरे से अनुसंधान करने में जुट गई है.

देश - दुनिया
पति और पत्नी में हुआ झगड़ा, गुस्से में शख्स ने घर में लगाई आग, 10 पड़ोसियों के घर भी स्वाहा

क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े का का नुकसान उसके पड़ोसियों ने भी झेला हो, नहीं ना! लेकिन ऐसा हुआ है. महाराष्ट्र में पति और पत्नी में हुए झगड़े का खामियाजा उसके पड़ोसियों को उठाना पड़ गया. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में व्यक्ति ने अपने घर को आग के हवाले कर दिया, जिसने वहां के आसपास के दस घरों को भी अपनी जद में ले लिया.
महाराष्ट्र के मझगांव में हुई इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि किसी बात पर संजय पाटिल का अपनी पत्नी पल्लवी से झगड़ा हो गया और देखते-ही-देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा. इसी दौरान शख्स ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग ने तुरंत ही अपना रौद्र रूप दिखाया और संजय के घर के साथ ही पड़ोस के करीब 10 घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया
पुलिस का कहना है कि आग लगने की इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. हालांकि राहत देने वाली बात यह रही कि इस आगजनी में किसी की जान नहीं गई. जैसे ही आग फैलना शुरू हुआ लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल गए.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने की घटना के बाद पड़ोसियों ने संजय को पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया. पत्नी पल्लवी ने भी संजय के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है.

देश - दुनिया
नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को अकेला देख न्यूड हो गया, करने लगा गलत हरकत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पंजाबीपुरा इलाके में एक सौतेले पिता अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनना चाहता था. पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक बच्ची किसी तरह हैवान पिता के चंगुल से बचकर पड़ोसी के घर भागी. मां के लौटकर आने पर बच्ची ने पूरी घटना सुनाई. मां अपनी बेटी को लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंची. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पंजाबी पुरा निवासी 12 साल की नाबालिग बच्ची के पिता का 3 साल पहले निधन हो गया था.
पुलिस के मुताबिक पिता की मौत के बाद बच्ची की मां ने पंजाबी पुरा निवासी एक शख्स से दूसरी शादी रचा ली थी. महिला शादी के बाद बेटे और बेटी के साथ वह पंजाबी पुरा में रहने लगी, लेकिन यहां सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश करने लगा. बीते सोमवार को मां बाजार में समान लेने गई थी. नाबालिग बेटी घर में काम कर रही थी और छोटा भाई घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान सौतेला पिता नशे में घर पहुंच गया. नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को अकेला देख कर अपने पूरे कपड़े उतार दिए. इसके बाद वो बेटी के साथ गलत हरकत करने लगा. नाबालिग बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. नाबालिग बेटी किसी तरह हैवान पिता के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और पड़ोसी के घर मे छिप गई.
बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची मां
घटना के बाद बच्ची पड़ोसी के घर में रही. शाम को जब उसकी मां घर लौटी तो नाबालिग बेटी ने अपने साथ हुई घटना बताई. बेटी ने बताया कि उसके पिता कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा है. बेटी की दास्तां सुनकर मां गुस्से से भर गई. मां अपनी नाबालिग बेटी को लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंची और मामले की शिकायत की. मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुरानी छावनी के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 12 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत आई है. पुरानी छावनी थाना में आरोपी सौतेले पिता पर एफआईआर दर्ज की गई है और देर रात आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

-
देश - दुनिया7 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया7 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया6 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया6 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया5 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
देश - दुनिया7 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया7 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया7 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
-
देश - दुनिया7 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग




















You must be logged in to post a comment Login