सरकारी विभागों में बंपर भर्ती, क्लर्क, असिस्टेंट समेत यहां कई पद हैं खाली
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कनिष्ठ लिपिक, अकाउंटेंट, फार्मेसिस्ट, स्टोर कीपर, आशुलिपिक (अंग्रेजी) समेत अन्य कई पदों पर भर्तियों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ लें। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 06 फरवरी, 2020 तक चलेगी। आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें…
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
कनिष्ठ लिपिक, अकाउंटेंट, फार्मेसिस्ट, स्टोर कीपर, आशुलिपिक (अंग्रेजी) समेत अन्य कई पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है, योग्यताओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 07 जनवरी, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 फरवरी, 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27, 30, 35 वर्ष तक अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़े। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 06 फरवरी, 2020 को समाप्त कर दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन टियर-I, टियर-II परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।


जॉब
असम राइफल्स में इतने पदो पर निकली भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ऑफिस डायरेक्टर जनरल, ने खेल कोटा के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख तक कर लें आवेदन
असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
इस तारीख को होगी भर्ती रैली
इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 4 जुलाई, 2022 को होगा। हालांकि यह तारीख अस्थायी है और इसमें बदलाव कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा। रैली के लिए निश्चित तारीख की जानकारी प्रवेश पत्र में दी जाएगी। भर्ती का पता – Headquarters Inspector General Assam Rifles (South), Mantripukri (Manipur) है।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आधिकारिक नोटिफिकेशन मे बताया गया है कि इस भर्ती में रिक्त पदों की संख्या परिस्थिति के अनुसार बढ़ाई और घटाई जा सकती है।
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के और आवेदन शुल्क का भुगतान कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
क्राइम न्यूज़
शराब की तस्करी करते 1 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बसना। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भस्करापाली में तालाब किनारे पीपल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति बिक्री वास्ते अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब रखकर ग्राहक की तलाश में है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान पर मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम सुंदर सिंग चौहान उम्र 47 वर्ष साकिन भस्करापाली चौकी भंवरपुर का निवासी होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के नायलन थैला में रखा एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 3 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब जुमला 3000ml कीमती 600 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) A आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
देश - दुनिया
खुशखबरी: 30 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ यात्रा, 2 साल बाद भक्तों को मिली बड़ी सौगात…

जम्मू: दक्षिण कश्मीर में हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा कोविड-19 महामारी के कारण 2 साल तक बंद रहने के बाद 30 जून को शुरू होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के पदाधिकारियों ने रविवार को बताया कि 43 दिवसीय यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां राजभवन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एसएएसबी की 41वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।
के लिए तीर्थयात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग, दोनों से शुरू होगी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण 11 अप्रैल से शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को अगस्त 2019 में समाप्त किये जाने के कारण उस वर्ष अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गई थी, जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो वर्षों- यानी 2020 और 2021 में सांकेतिक यात्रा की ही अनुमति दी गई थी।
सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘आज श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। तैंतालीस दिवसीय तीर्थयात्रा कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 30 जून से शुरू होगी और इसका समापन परम्परा के अनुरूप रक्षा बंधन के दिन होगा। हमने आगामी तीर्थयात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार-विमर्श किया है।’’
बैठक की जानकारियां देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने मार्ग के आधार पर श्रद्धालुओं की दैनिक संख्या 10,000 तक सीमित रखने का फैसला किया है। इसमें हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्री शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने 2.75 किलोमीटर लंबे बालटाल से डोमेल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू करने का भी फैसला किया है।
बैठक को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने अधिकारियों से सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए रास्ते में उनकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी प्रणाली ला रही है।’’ सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं देने पर भी खास जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संतों की तीर्थयात्रा के लिए अखाड़ा परिषदों और आचार्य परिषदों को विशेष निमंत्रण भेजे का भी निर्देश दिया।
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम की योजना पर बोर्ड को जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए सुबह और शाम होने वाली आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त करने के बारे में सूचना प्राप्त करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर ‘श्री अमरानाथजी यात्रा’ ऐप मुहैया कराई गई है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login