Tech & Auto
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी 6-सीटर MPV मारुति XL6 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।कीमत 11.29 लाख रुपए रखी है
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी 6-सीटर MPV मारुति XL6 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें कई लक्जरी फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में कई ऐसे प्रीमियम फीचर हैं जो पहली बार दिए गए हैं। एक्सटीरियर और इंटीरियर में नए बदलाव के साथ कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 11.29 लाख रुपए रखी है।
4 वैरिएंट्स में लॉन्च हुई XL6
मारुति XL6 4 वैरिएंट्स में लॉन्च हुई है। इसमें सबसे कम कीमत जेटा के मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल की 11.29 लाख रुपए है। जबकि इसके ही ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की कीमत 12.79 लाख रुपए है। इसके अलावा इसे अल्फा, अल्फा+ और अल्फा+ डुअल टोन में वैरिएंट में भी उतारा गया है। इस कार की मैक्सिमम एक्स-शोरूम कीमत 14.55 लाख रुपए है।
ग्रिल-क्रोम से बदला एक्सटीरियर लुक
कंपनी ने मारुति XL6 के फ्रंट ग्रिल को थोड़ा स्पोर्टी बनाया है। वहीं एक्सटीरियर लुक को बेहतर बनाने के लिए ऐक्स्ट्रा क्रोम फिनिश लगाई गई है। इसमें 16 इंच के डुअल टोन व्हील दिए गए हैं। साथ ही कार के साइड और रियर पर भी क्रोम टच को बढ़ाया गया है।
पहली बार वेंटिलेटेड सीट मिलेंगी
मारुति XL6 में पहली बार कंपनी अपनी किसी गाड़ी में वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन देने जा रही है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर की सीट के लिए ये ऑप्शन मिलेगा। इंडिया में गर्मी और उमस का मौसम लंबे वक्त तक रहता है, वहीं देश के कुछ ही हिस्सों में थोड़े समय के लिए सर्दी का मौसम आता है, ऐसे में कार खरीदारों के बीच वेंटिलेटेड सीट के ऑप्शन की डिमांड बढ़ी है।
टाटा मोटर्स ने अपनी नई गाड़ियों में इसकी शुरुआत की है, लेकिन मारुति की किसी गाड़ी में पहली बार वेंटिलेटेड सीट का ऑप्शन मिलेगा। वेंटिलेटेड सीट के लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर होने की वजह लंबे सफर के दौरान ड्राइवर और पैसेंजर को पसीने से बचाने में मदद करना है। इन सीटों में अंदर ब्लोअर लगे होते हैं जो छोटे-छोटे छेदों के जरिए हवा के सर्कुलेशन को बनाए रखते हैं।
MPV होगी मारुति XL6
मारुति XL6 एक 6-सीटर MPV होगी। इस कैटेगरी में किआ कैरेंस के आने के बाद कॉम्पिटिशन बढ़ा है। ऐसे में कंपनी इसे एक प्रीमियम कार के तौर पर लॉन्च कर रही है। करीब 3 साल पहले XL6 को कंपनी ने अर्टिगा के प्रीमियम वर्जन के तौर पर ही मार्केट में पेश किया था। ये XL6 का दूसरा जेनरेशन का मॉडल होगा।
इंजन में बदलाव
कंपनी नई XL6 में नेक्स्ट-जनरेशन 1.5-लीटर K15C का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर भी होंगे जो पैडलर शिफ्टर्स के साथ आएंगे। ये 114 bhp की मैक्स पॉवर और 137 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।
वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे
नई XL6 में कंपनी मारुति की कई गाड़ियों के अलग-अलग प्रीमियम फीचर्स को शामिल कर सकती है। जैसे इसमें एक 360 डिग्री कैमरा , 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। वहीं एंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले जैसे कार कनेक्ट फीचर्स भी मिलेंगे। वायरलैस चार्जिंग, स्मार्ट प्ले प्रो सिस्टम और सुज़ुकी कनेक्ट टेलिमैटिक्स भी इसमें मौजूद होंगे। जहां तक सेफ्टी की बात है इसमें 4 एयरबैग स्टैंडर्ड और 6 एयरबैग प्रीमियम वर्जन में हो सकते हैं।
फोन से खुलेगी नई XL6 कार
इस कार में सुजुकी कनेक्ट फीचर दिया गया है। ये फीचर आपके फोन को कार का रिमोट बना देगा। अगर आप कभी कहीं चाबी भूल जाते हैं तो ये फीचर कार को फोन से अनलॉक करने की सुविधा देगा। साथ ही कार में बैठने से पहले उसे ठंडा करने के लिए एसी ऑन करने, हेडलैंप जलाकर पार्किंग में कार को ढूंढने जैसे कई एडवांस काम इस फीचर से पूरे किए जा सकेंगे।

Tech & Auto
जियो के 395 रुपये का इस रिचार्ज प्लान में मिल रहा है ये सुविधाए….
Jio Value Recharge ans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको जियो के वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। हम में से ऐसे कई लोग हैं, जो ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग ब्रॉडबैंड के जरिए करते हैं। अगर आप भी ज्यादातर इंटरनेट का उपयोग वाईफाई ब्रॉडबैंड से करते हैं और अपने स्मार्टफोन के लिए किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा मिले। ऐसे में आज हम आपको जियो के बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट का मजा भी मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान्स की कीमत काफी सस्ती है। ऐसे में जियो के ये बेस्ट वैल्यू रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक अच्छे ऑप्शन साबित हो सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जियो के इन वैल्यू रिचार्ज प्लान्स के बारे में –
जियो का 395 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 84 दिनों की वैधता मिल रही है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 6 GB डाटा मिलता है। प्लान में कुल 1000 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इसके अलावा प्लान को रिचार्ज कराकर आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे
जियो का 1559 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 24 GB डाटा मिलता है। प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
इस रिचार्ज प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप लंबे समय के लिए जियो के किसी वैल्यू प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।
जियो का 155 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो के इस वैल्यू रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 300 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 2 GB डाटा मिलता है।
Tech & Auto
देश में लॉन्च हुआ 660cc इंजन वाली SPORTS बाइक, देखे इसके फीचर्स और कीमत…

ट्रायंफ मोटरसाइकिल ने भारत में नई 2022 बाइक को लॉन्च कर दिया है. बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मई में पेश किया गया था और एक महीने बाद ही भारत में इसकी बिक्री शुरू हो गई है. नई बाइक की कीमत 7.58 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है.
नए अपडेट में बाइक को मैट स्टॉर्म ग्रे के साथ एक नए मैट ऑरेंज कलर थीम में उतारा गया है. नए लुक के अलावा, बाइक को ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है. इस अपडेट के अलावा बाइक में बाकी के फीचर्स पहले की तरह ही हैं. नया पेंट ऑप्शन सिल्वर आइस/डियाब्लो रेड, मैट जेट ब्लैक और सैफायर ब्लैक के पिछले कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा.जल्द लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक बाइक
इस बीच, कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी TE-1 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की टेस्टिंग शुरू कर दी है. जिसका इस साल के आखिर में प्रॉडक्शन शुरू हो सकता है. इसे विलियम्स एडवांस्ड इंजीनियरिंग, इंटीग्रल पॉवरट्रेन लिमिटेड और वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप (WMG) के सहयोग से वारविक यूनिवर्सिटी में विकसित किया गया है.
Tech & Auto
शानदार लुक और दमदार फीचर्स के आया ये Dizo Watch D,जानें कीमत

Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है.
Dizo Watch D को हाल ही में एक प्रीमियम डिजाइन और एक किफायती कीमतों पर लॉन्च किया गया था. स्मार्टवॉच में बड़ा डिस्प्ले, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन और ढेर सारे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के साथ 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले भी मिलता है।
इस स्मार्टवॉच की कीमत स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये है.डिजो ने वॉच डी को एक प्रीमियम लुक दिया है, जो काफीआकर्षक लगता है. इसमें एक बड़ा चौकोर फ्रेम है, जिसके चारों ओर मेटल का एक चमकदार फ्रेम है. यह इसके लुक को अलग बनाता है. इसमें घुमावदार किनारे हैं जो दो सिलिकॉन पट्टियों से जुड़े होते हैं जिन्हें अन्य 22 मिमी पट्टियों से बदला जा सकता है।
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन
स्मार्टवॉच के सिलिकॉन स्ट्रैप पर भी एक खास डिजाइन दिया गया है. यह पहनने में काफी कंफर्टेबल है. इस स्मार्टवॉच का वजन सिर्फ 53 ग्राम है. साथ ही इसके लुक को कस्टमाइज करने के लिए इसमें 150 से ज्यादा वॉचफेस का सपोर्ट भी दिया गया है।
आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते
इस स्मार्टवॉच को आप आसानी से अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको फोन में Dizo App डाउनलोड करनी होगी. यह ऐप आपको एक वीकली रिपोर्ट देती है, जिसमें शेयरिंग, जीपीएस रनिंग रूट ट्रैकिंग, और एक्सरसाइज की जानकारी होती है।
50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट
Dizo Watch D का शेप स्क्वायर है. इसमें कर्व्ड डिजाइन दिया गया है. साथ ही इसमें मेटल फ्रेम के साथ टैंपर्ड ग्लास दिया गया है. स्मार्टवॉच 50 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट है और इसे स्विमिंग करते या नहाते समय पहना जा सकता है. स्मार्टवॉच को पांच कलर में पेश किया गया है. इतना ही नहीं इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले भी दिया गया है।
वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध
डिजो का कहना है कि वॉच डी में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड उपलब्ध हैं. इसमें जिमनास्टिक, योग, हाइकिंग, दौड़ना, चलना और साइकिल चलाना, क्रॉस फिट, डांसिंग, कराटे, घुड़सवारी, ताइक्वांडो, डिस्क गेम शामिल हैं. हालांकि डिफ़ॉल्ट मॉड से वॉच में केवल 15 मोड ही देखने को मिलते हैं. बाकी स्पोर्ट्स मोड को सेटिंग में मोर स्पोर्ट्स सेक्शन से ऐप से सिंक करना होगा।
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स
Dizo Watch D में हेल्थ बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं, जिसमें हार्ट बीट ट्रैकिंग, एसपीओ 2, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रेथ ट्रेनिंग आदि शामिल हैं. कंपनी ने कहना है कि वॉच का ब्रेथ ट्रैकिंग मोड आपको एक विशिष्ट अवधि के लिए अपनी सांस रिकॉर्ड करने में मदद करता है और मोड समाप्त होने के बाद हृदय गति दिखाता है.
बैटरी 14 दिनों तक
डिजो ने भारत में डिजो वॉच डी को 2,999 रुपये में लॉन्च किया है, लेकिन, इसे सीमित समय के तक 1,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो एक फायदे का सौदा है. स्मार्टवॉच में फोन कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, फाइंड फोन, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, रिजेक्ट या साइलेंट कॉल, वेदर फोरकास्ट, जैसी अन्य फीचर्स भी मिलते हैं. इसे फुल चार्ज करने में 2 घंटे का समय लगता है. एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी बैटरी 14 दिनों तक चलती है.
-
Tech & Auto2 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
ज्योतिष4 days agoVASTU TIPS: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
ज्योतिष2 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश3 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष3 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब2 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
देश - दुनिया4 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…
-
देश2 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…




















You must be logged in to post a comment Login