Connect with us

देश - दुनिया

गुजरात के खेड़ा पुलिस स्‍टेशन में लगी भीषण आग, 25 से अधिक वाहन जलकर खाक

Published

on

गुजरात के खेड़ा जिले के टाउन थाना परिसर में आज रात आग लगने से बाइक, कारों और आटोरिक्शा सहित 25 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए।  आग की इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ये आग कैसे लगी है, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। राहत बचाव दल अभी भी मौके पर मौजूद है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात के खेड़ा जिले के टाउन थाना परिसर में आज रात आग लगने से बाइक, ऑटोरिक्शा और कारों सहित 25 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। ये आग कैसे लगी इसकी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है । मालूम हो कि आग इतनी भीषण थी कि दमकलकर्मियों को भी इस पर काबू पाने में काफी समय लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है ।

गांधीनगर केमिकल कंपनी के टैंक की सफाई के दौरान पांच मजदूरों की मौत

मालूम हो कि गुजरात में गांधी नगर के कलोल औद्योगिक क्षेत्र टैंक में रासायनिक गैस के चलते पांचों श्रमिकों की जान चली गई। दरअसल गुजरात में गांधी नगर के कलोल औद्योगिक क्षेत्र में दवा बनाने की एक कंपनी के वाटर टैंक में उतरे एक मजदूर ने जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मदद के लिए पुकार लगाई तो चार अन्य श्रमिक भी इस टैंक में उतरे, लेकिन जिंदा वापस नहीं आ सके। टैंक में रासायनिक गैस के चलते पांचों श्रमिकों की जान चली गई।

गांधीनगर जिले के कलोल कस्बे के खात्रज गांव में गुजरात औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र के प्लाट 10 ब्लाक नंबर 58 में दवा कंपनी तुत्सन फार्मा के वाटर प्रोसेस टैंक की सफाई का काम चल रहा था। एक मजदूर नीचे उतरा तथा कुछ देर बाद उसने दम घुटने के चलते मदद के लिए पुकारा, एक के बाद एक मदद के लिए बाहर खड़े चार श्रमिक इस टैंक में उतरे, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव के चलते इन पांचों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा पांचों श्रमिकों के शव बाहर निकाले। पुलिस का मानना है कि जहरीली गैस के प्रभाव के चलते श्रमिकों की मौत हुई है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

पाकिस्‍तान: वॉशरूम में छिपाकर लगाए गए थे कैमरे, खुली पोल तो स्‍कूल हुआ सील,मचा हड़कंप

Published

on

By

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के सामने आने के बाद स्‍कूल के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अब तक सकूल की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया हैसील होने के बाद भी शुक्रवार को स्‍कूल खुला रखा गया. दरअसल चैपल सन सिटी स्थित द हारक्‍स स्‍कूल की एक महिला शिक्षिका ने सिंध के निजी संस्‍थानों के निरीक्षण निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी की एक समिति ने स्‍कूल का गुरुवार को दौरा किया था.

इस्‍लामाबाद. पाकिस्‍तान के एक स्‍कूल के वॉशरूम में छिपाकर लगाए गए कैमरे मिलने के बाद से ही हड़कंप का माहौल है. स्‍कूल की यह हरकत सामने आने के बाद सिंध शिक्षा विभाग ने निजी स्‍कूल का पंजीकरण रद्द कर दिया है. इसके साथ ही स्‍कूल की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. ये कैमरे लड़के और लड़कियों,दोनों के वॉशरूम में छिपाकर लगाए गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह छिपे हुए कैमरे सफोरा गोथ के एक निजी स्‍कूल के वॉशरूम में मिले हैं.

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के सामने आने के बाद स्‍कूल के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई है. लेकिन कहा जा रहा है कि अब तक सकूल की ओर से कोई भी जवाब नहीं दिया गया ह

सील होने के बाद भी शुक्रवार को स्‍कूल खुला रखा गया. दरअसल चैपल सन सिटी स्थित द हारक्‍स स्‍कूल की एक महिला शिक्षिका ने सिंध के निजी संस्‍थानों के निरीक्षण निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई थी. इसी की एक समिति ने स्‍कूल का गुरुवार को दौरा किया था.

स्‍कूल के वॉशरूम में दो छिपाए गए कैमरे मिले थे. रिपोर्ट में क‍हा गया है कि ये कैमरे वॉशरूम में इस तरह से छिपाकर लगाए गए थे कि छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की गतिविधि को देखा जा सके. वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्‍कुल की कुछ महिला शिक्षिकों को इन कैमरों के बारे में पता था. लेकिन उनमें इसकी शंका थी कि कैमरे लगाए कहां गए हैं.

पहली बार जब टीम ने स्‍कूल का दौरा किया था तो उन्‍हें कुछ नहीं मिला था. लेकिन दूसरी बार दौरा करने पर उन्‍हें दीवार पर एक शीट लगी मिली. उसे हटाया गया तो उसके पीछे कैमरे लगे थे. एक दूसरे वॉशरूम में भी कैमरा मिला हैवहीं शहर के निजी स्‍कूलों को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों की ओर से कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई थीं. इस पर शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि वॉशरूम में कैमरे मिलने का यह पहला मामला है.

छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जा सकते हैं. लेकिन वॉशरूम में इन्‍हें नहीं लगाया जा स‍कता है. इस पूरे मामले पर सिंध के शिक्षा मंत्री सैयद सरदार अली शाह का कहना है कि सुरक्षा के नाम पर इस तरह के कदमों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा.

Continue Reading

देश - दुनिया

AFG vs NZ मैच में उलझा भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का पेंच, जानिए पूरा समीकरण

Published

on

टी20 विश्व कप अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. सोमवार को लीग स्टेज का आखिरी मैच भारत और नामीबिया  के बीच खेला जाएगा. लेकिन टीम इंडिया का विश्व कप में सफर आगे बढ़ेगा या नहीं, इसका फैसला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले मुकाबले के नतीजे से तय हो जाएगा. अगर अफगानिस्तान जीता तो भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी. लेकिन न्यूजीलैंड के जीतते ही टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर खत्म हो जाएगा.

टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेलने वाली 3 टीमें तय हो चुकी हैं. ग्रुप-1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. जबकि ग्रुप-2 जिसमें भारत है. वहां से सिर्फ पाकिस्तान ने ही सेमीफाइनल में जगह पक्की की है. दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और भारत के बीच जोर आजमाइश चल रही है. अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले मैच में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का पेंच उलझा हुआ है. अगर-मगर के इस खेल में टीम इंडिया कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. जानिए इसके समीकरण

विराट कोहली की टीम इंडिया का अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद नेट रनरेट 1.619 है. जबकि अफगानिस्तान का 1.481 और न्यूजीलैंड का 1.277. यानी रनरेट के लिहाज से भारत तीनों टीमों में सबसे आगे है और इसी वजह से टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बनी हुईं हैं.

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड की तरह ही आखिरी लीग मैच में नामीबिया को बड़े अंतर से हराना होगा. हालांकि, यह समीकरण तभी काम आएगा. जब अफगानिस्तान आज होने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दे.

अगर न्यूजीलैंड आज के मैच में अफगानिस्तान को हरा देता है, तो भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान का भी टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. क्योंकि तब न्यूजीलैंड के 5 मैच में 8 अंक हो जाएंगे.  इसके बाद भारत अगर नामीबिया को हरा भी देता है तो उसके 6 ही अंक होंगे और कीवी टीम से हारकर अफगानिस्तान 4 अंक पर ही रह जाएगा.

-अगर अफगानिस्तान आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को शिकस्त देता है और भारत भी अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया पर बड़ी जीत दर्ज करता है, तब टीम इंडिया के अंक तो 6 ही होंगे. लेकिन अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से नेट रनरेट बेहतर होने के कारण भारत ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जाएगा.

अफगानिस्तान के पास भी है सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका

अफगानिस्तान उसी सूरत में विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, जब वो न्यूजीलैंड को हरा दे. हालांकि, अफगानिस्तान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि उसका नेट रनरेट भारत से कम है. ऐसे में अगर भारत नामीबिया को बड़े अंतर से हरा देता है, तो नेट रनरेट के कारण वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

Continue Reading

देश - दुनिया

इस्पात मंत्रालय की मिनी रत्न कंपनी में सरकारी नौकरियां, मिलेगी अच्छी सैलरी

Published

on

इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी मेकॉन लिमिटेड ने मैनेजेरियल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. मेकॉन लिमिटेड द्वारा तीन नवंबर को जारी विज्ञापन के अनुसार कंपनी के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम), डिप्टी जनरल मैनेजर (डीजीएम) और जनरल मैनेजर के पदों पर कुल 78 वैकेंसी है. मेकॉन लिमिटेड में निकली भर्तियों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट meconlimited.co.in पर जाकर करना है. नोटिस के अनुसार, मेकॉन लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 1000 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स-सर्विसमेन कटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गयी है.

मेकॉन लिमिटेड में निकली असिस्टेंट मैनेजर सिविल पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. जबकि असिस्टेंट मैनेजर आर्किटेक्चर पद के लिए आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसी तरह असिस्टेंट मैनेजर मैकेनिकल के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसी क्रम में अन्य डिसिप्लिन में असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.

अभी नहीं शुरू हुई है आवेदन प्रक्रिया 

असिस्टेंट मैनेजर एचआर पद के लिए पीजी डिग्री/पीजी डिप्लोमा/एमबीए/एमएसडब्लू/,,ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन के साथ एमए/पर्सनल मैनेजमेंट/आईआर/लेबर मैनेजमेंट डेवलपमेंट/एचआरडी/लेबर वेलफेयर या इसके समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए. योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. बता दें कि अभी मेकॉन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने और अंतिम तिथि की जानकारी नहीं दी है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

1600 रुपये का मोबाइल टूटने से हताश युवक ने पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में महज 1600 रुपये का मोबाइल देवभोग के फोकटपारा निवासी बस कंडेक्टर 40 वर्षीय रफीक उर्फ डबलू...

छत्तीसगढ़19 hours ago

7 साल के बच्चे की डबरी में डूबने से मौत, मां के साथ गया था नहाने

छत्तीसगढ़ के कवर्धा : जिले में 7 साल के बच्चे की मौत डबरी में डूबने से हो गई। बच्चा अपने...

छत्तीसगढ़22 hours ago

रायपुर में रईसजादे ने भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर के MG रोड पर लगने वाली नाइट चौपाटी में लोग स्ट्रीट फूड का लुत्फ ले रहे थे। परिवार समेत...

छत्तीसगढ़22 hours ago

लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रखे गहने और नकदी में लगी आग ,नोट बन गए राख

छत्‍तीसगढ़ दुर्ग जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रखे गहने और नकदी में आग लग गई। आग...

क्राइम1 day ago

16 वर्षीय किशोरी के साथ शादी का झांसा देकर युवक ने किये दुष्कर्म,आरोपित युवक गिरफ्तार

सरकंडा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की​​ शिकायत...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    सुबह के समय एक चम्मच घी देता है गजब के फायदे, आप भी जान लें

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, रायपुर में सामने आए सबसे ज्यादा केस

  • खेल7 days ago

    टी-20 विश्व कप क्रिकेट : शेन वार्न की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल, जानिए भारत है या नहीं

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, गांव में मातम

  • देश - दुनिया4 days ago

    सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, आज ₹3,000 तक सस्ता मिल रहा गोल्ड

  • देश - दुनिया7 days ago

    जैन मुनि ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस 

  • देश - दुनिया6 days ago

    कॉलगर्ल को बुलाना पड़ा महंगा, अय्याशी से पहले हो गई किडनेपिंग, गवाए 1 लाख रुपए

  • देश - दुनिया7 days ago

    सुबह एक गिलास गुनगुना पानी आपको रख सकता है फिट, जानें फायदे

  • देश - दुनिया7 days ago

    1500 रुपये हर महीने जमा करने पर मिलेंगे 35 लाख रुपये

  • देश - दुनिया6 days ago

    20,000 रुपये के अंदर धनतेरस पर खरीदें ये टॉप 5 स्‍मार्टफोन