Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, रायपुर में सामने आए सबसे ज्यादा केस

Published

on

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन में कोरोना का संक्रमण डेढ़ गुना बढ़ गया। शनिवार को संक्रमण की रफ्तार 0.17 प्रतिशत थी।

वहीं रविवार को जारी रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.27 प्रतिशत हो गई। कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। प्रदेश के 11 जिलों में 32 पॉजिटिव मरीज मिले। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रायपुर में दर्ज किया। रविवार को 1 संक्रमण की मौत हो गई।

प्रदेश में कोरोना नियमों को लेकर लगातार लापरवाही बरती जा रही है। न कोई मास्क लगा रहा हैं, और न कोई भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है। त्योहारी सीजन के चलते रविवार को बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह रहा कि शहर के गोलबाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक के जगह नहीं रहे। यही कारण है कि प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाया तो कोरोना को विकराल होने में देर नहीं लगेगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर : पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या,और कर ली खुदकुशी

Published

on

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या की और अंत में खुद ही चौथी मंजिल से कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली। नया रायपुर में पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर सरकारी आवास के चौथे माले से कूदकर की खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार झंकार भास्कर ने अपनी पत्नी सुप्रीता भास्कर 7 साल की बेटी परी भास्कर और 3 साल के बेटे अंशी भास्कर की रात 2 बजे हथौड़ी से वारकर हत्या की, इसके बाद सरकारी आवास की चौथे माले से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें 2 पन्ने अपने भाई और सरकारी कर्मचारी संतोष कंवर को लेकर लिखा है। राखी थाना पुलिस समेत पुलिस के आलाधिकारी समेत एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई का किसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस मृतक और उसके भाई को पूछताछ के लिए बुलाती थी। इस पर मृतक की पत्‍नी आए दिन ताने मारती थी। घटना की रात भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था।

वहीं मृतक झंकार भास्कर ने सो रही दो बच्चियों को हथौड़ी से सिर के पीछे वार किया, जिससे एक घटना स्‍थल पर मौत हो गई। वहीं पत्‍नी को उसने सिर के पीछे और सामने से वार किया, जिससे वह लहुलुहान होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि एक बच्‍ची और पत्‍नी की सांसे चल रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने शीघ्र ही डा. भीमराव आंबेडकर अस्‍पताल पहुंचाया गया। जहां बच्‍ची को डाक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सुप्रीता भास्‍कर को आइसीयू में भर्ती किया, जिसकी उपचार के दौरान सांसें थम गई।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को गाना होगा ‘रघुपति राघव राजा राम..’

Published

on

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान के साथ ही ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन’ का नियमित गायन होगा. राज्य के बच्चों में राष्ट्रीय एकता व समरसता की भावना को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने ये निर्णय लिया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य के बच्चों को गांधीजी के विचारों से संस्कारित करने के लिए उनके दो प्रिय भजनों ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जी..’ का नियमित गायन छत्तीसगढ़ के स्कूलों में किया जाएगा.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व में महात्मा गांधी के मूल्यों की मौजूदगी सबसे बड़ी समानता रही. इन दोनों ही विभूतियों के जीवन को गांधी जी के ही विचारों ने गढ़ा था. रविवार को इंदिरा गांधी और वल्लभ भाई पटेल को को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि उनके प्रेरणा-पुरुष महात्मा गांधी के विचारों के माध्यम से से राज्य के बच्चों में सामाजिक एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जाएगा. पूरी दुनिया में बदलते हुए सामाजिक-राजनैतिक परिवेश में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रासंगिकता और बढ़ गई है.

मूल भावना को आत्मसात करने की जरूरत

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात है कि इन भजनों की मूल भावना को आत्मसात करते हुए उन्हें जीवन में अपनाया जाए. राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द्र भारत का मूल स्वभाव है. राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने के लिए हम सब का कर्तव्य है कि अभाव ग्रस्त, पीड़ितों, दीन-दुखियों की पीड़ा को महसूस कर उनकी हर संभव सहायता करें. इसके तहत ही अब स्कूलों में उनके प्रिय भजनों का गयान अनिवार्य किया जा रहा है. राज्य के सभी स्कूलों में इसका पालन करना होगा.

Continue Reading

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

Published

on

By

¥æçÎßæâè ×ãUôˆâß ·ð¤ â׿ÂÙ ÂÚU ×遨ע˜æè ÖêÂðàæ ÕƒæðÜ Ùð ¿æÚU ÂéSÌ·¤ô¢ ·¤æ çß×ô¿Ù ç·¤ØæÐ

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया। पावर कंपनी ने हाफ बिजली बिल योजना से उपभोक्ताओं को अब तक मिली छूट की जानकारी देने वाला जीवंत माडल प्रदर्शनी में रखा है, जिसमें उपभोक्ता अपना बीपी नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके तत्काल उसे मिले छूट की राशि की जानकारी मिल रही है।मुख्यमंत्री बघेल ने एक उपभोक्ता का बीपी नंबर दर्ज करवाकर स्वयं हेडफोन से इसकी जानकारी सुनी।
राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में राज्य शासन से सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।ऊर्जा विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी का स्टाल लगाया गया है।मुख्यमंत्री बघेल ने स्टाल में रखे सभी माडल का निरीक्षण किया और विकास गतिविधियों की जीवंत प्रदर्शनी की सराहना की।
इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा,संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने भी हाफ बिजली बिल योजना में मिली छूट की जानकारी जीवंत माडल के जरिये ली।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि हाफ बिजली बिल योजना में अब तक 40 लाख उपभोक्ताओं को 2066 करोड़ रुपए की छूट प्रदान की जा चुकी है। यहां जीवंत माडल से लोग इसकी जानकारी ले रहे हैं।डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने स्टाल में बिजली उत्पादन से लेकर उसके पारेषण लाइन और आम उपभोक्ताओं तक उसके वितरण व्यवस्था का भी माडल प्रस्तुत किया गया है। साथ ही ग्रामीण विद्युतीकरण और गोबर से बिजली बनाने की प्रक्रिया को चलित माडल के जरिये दर्शाया गया है।
मुख्यमंत्री ने मोर बिजली एप से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी वाले माडल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोबर से बिजली बनाने के माडल की भी सराहना की।इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने भी हाफ बिजली बिल की जानकारी मिलने वाले माडल का अवलोकन किया। इस मौके पर रायपुर शहर के मुख्य अभियंता आरए पाठक, अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 seconds ago

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के मामले, रायपुर में सामने आए सबसे ज्यादा केस

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना पैर पसार रहा है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार एक ही दिन...

छत्तीसगढ़46 mins ago

राजधानी रायपुर : पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या,और कर ली खुदकुशी

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत...

छत्तीसगढ़2 hours ago

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को गाना होगा ‘रघुपति राघव राजा राम..’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी...

छत्तीसगढ़21 hours ago

रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया7 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया6 days ago

    नवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • देश - दुनिया4 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    पीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया3 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    शाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद

  • देश - दुनिया6 days ago

    महज 24 साल की उम्र में 21 बच्चों की मां बनी ये महिला,देखभाल के लिए रखी हैं 16 नैनी