छत्तीसगढ़
एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत, गांव में मातम

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से एक बड़ी खबर है. इलाके के चर्चित जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत हो गई है. दोनों भाइयों का शरीर आपस में जुड़े हुआ था. एक शरीर वाले इन भाइयों के दो सिर, 4 हाथ और एक धड़ था. दाेनों की उम्र 20 साल थी. संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि दोनों बुखार से पीड़ित थे. इसके कारण रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई. शिवराम के पिता राजकुमार साहू ने उनकी मौत की पुष्टि की है. जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम खैदा में दोनों की मौत के बाद मातम का माहौल है. लवन पुलिस चौकी प्रभारी भीम सोम ने बताया कि दाेनों की मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है.
बता दें कि 21 दिसंबर 2001 को राजकुमार साहू के परिवार में जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ था. परिवार ने जन्म की खुशी ज्यादा नहीं मनाई थी. क्योंकि दोनों बच्चों के धड़ आपस में जुड़े थे और उनके पैर दो ही थे. जबकि हाथ चार और सिर 2 थे. तब आसपास के इलाके इन बच्चों के जन्म की खूब चर्चा हुई. परिवार वालों ने बहुत कोशिश की. कई चिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन दोनों का शरीर अलग नहीं हो सका. हालांकि दोनों बच्चे सामान्य बच्चों की तरह की बढ़ते रहे. परिवार वालों ने इनका नाम शिवनाथ और शिवराम रखा. आज इनकी मौत हो गई. मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. इसलिए पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है.
स्कूटी चलाते वीडियो हुआ था वायरल
करीब 2 साल पहले शिवनाथ और शिवराम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. दोनों ने 30 जनवरी 2019 को को कसडोल के श्रीबजरंग मोटर्स शोरूम से हीरो डुएट को मोडिफाई कराकर स्कूटी खरीदे थे. साथ ही स्कूटी को चलाने में कम्फर्ट के लिए सीट के नीचे बेल्डिंग कराकर गद्दा लगा दिया था. स्कूटी चलाते इनका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था, जो खूब वायरल हुआ.
शिवराम और शिवनाथ को देखने देश के अलावा विदेशों से भी लोग लवन के खैंदा गांव पहुंच चुके थे. शिवराम और शिवनाथ का कई शो इंटरनेशल मीडिया में चल चुके हैं. इसके कारण न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी इनकी पहचान थी. इलके में कुछ लोग इन्हें अद्भुत बच्चा कहकर बुलाते थे.


छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया
¥æçÎßæâè ×ãUôâß ·ð¤ â׿ÂÙ ÂÚU ×éØ×¢æè ÖêÂðàæ ÕæðÜ Ùð ¿æÚU ÂéSÌ·¤ô¢ ·¤æ çß×ô¿Ù ç·¤ØæÐ
छत्तीसगढ़
रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी चरण वार्ड के पार्षद राजियंत ध्रुव के द्वारा सर्वे कराया गया। दोनों वार्ड की सीमा में स्थित बंजारी नगर को प्रधानमंत्री आवास योजना में अस्थायी बस्ती घोषित कर विस्थापन की श्रेणी में डाल दिया गया। जबकि यह बस्ती डीडी नगर कालोनी की सीमा से लगी हैं और पूर्ण विकसित बस्ती है जिसमे पक्की सड़क,समदायिक भवन, सुलभ शौचालय सहित सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध है।
शनिवार को पार्षदों ने नगर निगम टीम से सर्वे करवा कर प्रधानमंत्री आवास योजना में बस्ती को अस्थायी वर्ग से स्थायी वर्ग में परिवर्तित करने जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चंद्रवंशी के नेतृत्व में सब इंजीनियर अंकिता अग्रवाल को आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर बंजारी नगर बस्ती को प्रधानमंत्री आवास योजना में स्थायी बस्ती की श्रेणी में रखने के लिए प्रस्ताव बनाने की मांग की।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला कार्यकरणी सदस्य आशीष त्रिपाठी, भुवनेश्वर यादव, अमृता कामबड़े, प्रीति भगरकर, अनिता नकतोड़े, सविता बुराडे, अंजली कसार, राजेश मिसारे, कंचन सहारे सहित बस्ती के नागरिक मौजूद थे।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों की दोगुनी होगी दिवाली की खुशी
-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया7 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला


















You must be logged in to post a comment Login