रायपुर छत्तीसगढ़
विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को तत्काल बन्द करने और परीक्षा ऑनलाइन करवाने की मांग को लेकर NSUI ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 01 जनवरी 2022। रायपुर जिला महासचिव निखिल वंजारी ने रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को तत्काल बन्द करने और परीक्षा ऑनलाइन करवाने की मांग को लेकर रायपुर NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
निखिल वंजारी ने बताया कि कोविड 19 का तीसरा चरण पूरे देश मे व्यापक रूप ले चुका जिसे देखते हुए हमारे जिले में धारा 144 लगाई जा चुकी है। ऐसे में महाविद्यालय अगर संचालित रहेंगे तो कोरोना संक्रमण का खतरा और ज़्यादा बढ़ जायेगा।
साथ ही वंजारी ने कहा जिसे देखते हुए NSUI ने आज कलेक्टर महोदय से मांग की है कि सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को तुरन्त बन्द करे और उनकी होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को ऑनलाइन तरीके से सम्पन्न कराये।

रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर एयरपोर्ट : कोरोना के बढ़ते प्रभाव का असर हवाई यात्रा पर जबरदस्त पड़ा,यात्रियों की आवाजाही हुई कम

कोरोना के बढ़ते प्रभाव का असर हवाई यात्रा पर जबरदस्त पड़ा है। इसकी वजह से हफ्ते भर में ही 10 हजार से अधिक हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है और 22 विमान भी कम उड़े हैं। तीन से नौ जनवरी वाले हफ्ते में स्वामी विवेकानंद विमानतल से 31,750 हवाई यात्रियों की आवाजाही हुई, जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में 10,238 कम है।इस प्रकार कोरोना प्रभाव के चलते इस हफ्ते हवाई यात्रियों की आवाजाही 24 फीसद घटी है।
इसके साथ ही 364 उड़ानों की आवाजाही हुई है, जो इसके पिछले हफ्ते की तुलना में छह फीसद कम है। हवाई यात्रियों की आवाजाही में यह असर दिसंबर के आखिरी हफ्ते से ही शुरू हो गया था। इस साल नए साल में छुट्टियां मनाने बाहर जाने वालों की संख्या भी काफी घट गई। इस प्रकार हवाई यात्रियों की आवाजाही पर पूरी तरह से कोरोना प्रभावित हो गई है।
आरटीपीसीआर अनिवार्य
हवाई यात्रा के लिए अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि दोनों डोज अगर आने लिया भी है तो आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी है। अगर किसी यात्री के पास रिपोर्ट नहीं है तो उसकी जांच विमानतल में ही की जाएगी।
नई उड़ानें भी अब टाली जाएंगी
कोरोना को देखते हुए जल्द ही शुरू होने वाली नई फ्लाइटें भी टलने के संकेत है। ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि जयपुर और वाराणसी के लिए फ्लाइट शुरू करने विमानन कंपनियों को पत्र लिखा गया था। कंपनियों द्वारा इन क्षेत्रों के लिए संभावनाएं भी तलाशी जा रही थीं। हालांकि अभी तक इन क्षेत्रों के लिए कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। अब तो तय माना जा रहा है कि कोराना के चलते ही नई फ्लाइटें आगे के लिए टाल दी जाएंगी।
रायपुर छत्तीसगढ़
कपड़ा कारोबारियों में कपड़ों में जीएसटी में बढ़ोतरी से रोष, किया प्रदर्शन

नए साल के शुभारंभ के साथ ही कपड़े व जूते महंगे होने वाले है। एक जनवरी से कपड़े और जूते में जीएसटी में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार शाम इसके विरोध में कपड़ा कारोबारियों ने अपने संस्थान के बिजली बंद करके जीएसटी के विरोध में नारेबाजी की।पंडरी थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कपड़ा बाजार के सभी व्यापारी शाम सात बजे गेट नंबर दो पर इकट्ठा हुए। सभी व्यापारियों ने अपने संस्थानों के बिजली बंद कर दिए थे और कपड़े पर बढ़ी हुई जीएसटी वापस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार जीएसटी में बढ़ोतरी से कपड़े व जूते दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष चंदर विधानी, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय मुकीम के साथ ही बड़ी संख्या में कारोबारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि एक जनवरी से कपड़ों में जीएसटी दरों में पांच फीसद से बढ़ाकर 12 फीसद किया जा रहा है। इससे कपड़े की कीमतों में सीधे-सीधे सात फीसद की बढ़ोतरी हो जाएगी। इसी प्रकार जूते में भी जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी हो रही है।
रायपुर छत्तीसगढ़
24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी का आदेश जारी…

राजधानी समेत प्रदेश भर के स्कूल कालेज में 24 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा । लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। आज से अगले पांच दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी शुक्रवार से मंगलवार तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
आदेश के मुताबिक रायुपर जिले के सभी शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों के अलावा प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगा। साथ ही डीएलएड, बीएड, एमएड कॉलेजों के लिए भी आदेश मान्य होगा।
अवकाश खत्म होते ही प्रदेश में पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए छमाही परीक्षा (मिडलाइन आकलन ) शुरू हो जाएगी । पहली से पांचवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से एक जनवरी 2022 तक और छठवीं से आठवीं तक की परीक्षा 29 दिसंबर से चार जनवरी 2022 तक चलेगी । वहीं कक्षा 9 वीं से 12 वीं की जिला स्तर पर बने प्रश्न – पत्र के जरिए परीक्षा ली जाएगी । पहली से आठवीं तक 30 लाख और 9 वीं से 12 वीं तक 15 लाख बच्चे शामिल होंगे ।
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

















You must be logged in to post a comment Login