व्यापर
मार्केट में आते ही MINI PORTABLE WASHING MACHINE मचा रही खलबली,जानें कीमत…
Cheapest Mini Portable Washing Machine: तकनीक के विकास ने आज कई महंगी चीजों को काफी सस्ता कर दिया है। पहले जहां वॉशिंग मशीन, कूलर, फ्रिज आदि कई जरूरी चीजें काफी महंगी आती थीं। वहीं निरंतर हो रही तकनीक के क्षेत्र में खोजें और नई इजाद के कारण इनकी कीमत में एक बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में एक समय जहां इन्हें महंगे एप्लायंसेस के रूप में जाना जाता था। वहीं अब इन तकनीकों के कई नए वर्जन बाजार में आ गए हैं, जो की काफी सस्ते हैं। इस कारण आम लोग भी इन्हें खरीद रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरह की वॉशिंग मशीन के बारे में बताने जा रहे हैं। बाल्टी जैसे आकार की दिखने वाली ये वॉशिंग मशीन काफी काम की है। कीमत सस्ती होने के कारण देश भर में कई लोग इसको खरीद रहे हैं। इसका आकार एक बाल्टी जैसा है। ऐसे में ये काफी पोर्टेबल भी है। इसमें आप एक साथ 5 से 6 कपड़े धो सकते हैं।
सेमी ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग मिनी वॉशिंग मशीन काफी फायदेमंद है। पोर्टेबल होने कारण आप इस वॉशिंग मशीन को घर में किसी भी जगह पर ले जा सकते हैं। बाल्टी जैसी दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 3 किलोग्राम है।
छोटे आकार की दिखने वाली इस वॉशिंग मशीन में कई खासियत हैं। इसमें कपड़े धोने के अलावा उसको सुखाने के लिए स्पिनर अटैचमेंट की सुविधा भी मिलती है। ये वॉशिंग मशीन पोर्टेबल होने के साथ काफी हल्की भी है। ऐसे में आप इसे उठाकर इधर-उधर कहीं भी रख सकते हैं।
यही नहीं इस मिनी वॉशिंग मशीन में आपको ऑटोमेटिक पावर ऑफ का ऑप्शन भी मिलता है। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की खपत काफी कम होती है। ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आपको ये मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन आसानी से 4,590 रुपये से लेकर 5,999 रुपये में मिल जाएगी।
कीमत सस्ती होने की वजह से देश भर में कई लोग इस खास मिनी पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को खरीद रहे हैं। ये मिनी वॉशिंग मशीन मिनटों में आपके कपड़ों को धोकर सुखा सकती
है।

व्यापर
महज 5 रुपये का ये स्टाक बना दिया मालामाल,1 लाख का हो गया 24 लाख…ताबड़तोड़ रिटर्न

कोविड की दौर की बात करें तो 24 मार्च 2020 को इस स्टाॅक की कीमत 21 रुपये थी। जबकि 6 जुलाई 2022 को यह बढ़कर 128 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दो साल के दौरान निवेशकों को 500% का रिटर्न मिला है।शेयर बाजार में पिछले दो साल काफी मुश्किल भरे रहे हैं। लेकिन कई ऐसे स्टाॅक हैं जिन्होंने निवेशकों को इस दौरान भी निराश नहीं किया। इन्हीं कुछ स्टाॅक में से एक है जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर, बीते दो साल मे यहां निवेश करने वाले लोगों को ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है। आइए जानते हैं कैसा है इस स्टाॅक का ओवराल प्रदर्शन?
कोविड की दौर की बात करें तो 24 मार्च 2020 को इस स्टॉक की कीमत 21 रुपये थी। जबकि 6 जुलाई 2022 को यह बढ़कर 128 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दो साल के दौरान निवेशकों को 500% का रिटर्न मिला है। इस साल के प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी के शेयर का भाव इस दौरान 104.50 रुपये के लेवल से 128.50 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है।
सिर्फ इस साल निवेशकों को 23.50% रिटर्न मिला है। पांच साल पहले जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर की कीमत 53.07 रुपये थी। तब से अबतक इस स्टॉक की कीमत में 142.13% की उछाल देखने को मिली है। और पीछे जाएं तो 26 सितंबर 2013 को इस कंपनी के स्टाॅक की कीमत महज 5.20 रुपये थी। 9 साल मेें स्टॉक की कीमतों में 2374% की उछाल देखने को मिली है।
एक लाख पर कितना मिला रिटर्न?
24 मार्च 2020 को जिस किसी ने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न बढ़कर अब 6.11 लाख रुपये हो गया होगा। वहीं, इस साल की शुरुआत में जिसने एक लाख रुपये इंवेस्ट किया होगा उसको आज के समय में 1.22 लाख रुपये मिलेंगे। ठीक इसी तरह 26 सिंतबर 2013 को जब जमना ऑटो इंडस्ट्री के शेयर की कीमत 5.20 रुपये थी। तब जिसने एक लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न आज बढ़कर 24.71 लाख रुपये हो गया होगा।
क्या करती है कंपनी?
ये कंपनी गाड़ियों से जुड़े इक्विपमेंट्स बनाती है। बता दें, 4 जुलाई 2022 को NSE में इस स्टाॅक का 52 सप्ताह का उच्चतम 135.55 रुपये था। जबकि न्यूनतम स्तर 78.60 रुपये रहा है।
व्यापर
Gold Price Today : ग्रहकों के लिए खुशखबरी ,सोने-चाँदी की कीमत में आई गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price Today 7th July 2022: सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में आज यानी गुरुवार को भी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना 427 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है तो चांदी 134 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। अपने ऑल टाइम हाई रेट से सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से 5383 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 19425 रुपये सस्ती है।
आज 24 कैरेट प्योर गोल्ड के लिए आपको करीब 58000 रुपये से कम चुकाने पड़ सकते हैं। वहीं, अगर 23 कैरेट के सोने से बने जेवर खरीदने जा रहे हैं तो 10 ग्राम के लिए आपको 57400 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं। आपको 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के लिए 52795, जबकि 18 कैरेट के लिए 43227 रुपये से अधिक खर्च करने पड़ेंगे। आइए जानते हैं कैसे? इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 50871 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 56583 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52397 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोड़ने के बाद सोने का भाव 57636 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 58280 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 64108 रुपये में देगा।वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38153 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद GST के साथ 39297 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43227 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। GST के साथ यह 30652 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33718 रुपये का पड़ेगा।
जानें 22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50667 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद GST, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57405 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 46598 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। तीन फीसद GST के साथ यह 47995 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोड़ने पर करीब 52795 रुपये का पड़ेगा।बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में GST शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
व्यापर
today Share Market update: शेयर बाजार में आयी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317.52 अंक बढ़कर 53,451.87 के स्तर पर पंहुचा

Share Market News Today आज का शेयर बाजार 06 July 2022: शुरुआती कारोबार में भी घरेलू शेयर बाजार में में तेजी देखने को मिली थी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 317.52 अंक बढ़कर 53,451.87 के स्तर पर था।
लंबे समय के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के शुद्ध लिवाली करने के बीच आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को डोमेस्टिक स्टॉक मार्केट जोरदार उछाल के साथ बंद हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 616.62 अंक (1.16 फीसदी) बढ़कर 53,750.97 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 178.95 अंक (1.13 फीसदी) चढ़कर 15,989.80 के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100.42 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 53,134.35 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,810.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,295.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
सेक्टोरल इंडेक्स पर आज सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी में आई। ये दो फीसदी से भी ज्यादा उछल गए। इसके अलावा बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विस, मीडिया, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मेटल भी हरे निशान पर बंद हुए।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
बीएसई पर आज टाटा स्टील, एल एंड टी, रिलायंस, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के अलावा सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति, एशियन पेंट्स, टाइटन, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, विप्रो, सन फार्मा और डॉक्टर रेड्डी शामिल हैं।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब5 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही धुम मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया6 days agoध्यान दे: आज से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये नियम…
-
जॉब4 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश6 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये






























You must be logged in to post a comment Login