Connect with us

छत्तीसगढ़

नारायणपुर में सर्चिंग के चलते हुआ नक्सली हमला,आइइडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल

Published

on

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले के झारावाही के जंगल में आइइडी ब्लास्ट में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए हैं। बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि इन दिनों नक्सलियों की धरपकड़ के लिए जंगल में लगातार गश्त की जा रही है। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में सभी संवेदनशील कैंपों से जवान रोज नक्सलियों की तलाश में निकलते हैं।इसी सिलसिले में मंगलवार सुबह नारायणपुर जिले के कुरुषनार थाना व कैंप से आइटीबीपी व डिस्ट्रक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों का संयुक्त दल कोडोली और झारावाही के जंगल की ओर रवाना हुआ था। दल में कुछ जवान दो-दो की संख्या में बाइक पर थे जबकि कुछ पैदल जंगल की सर्चिंग कर रहे थे। सुबह करीब 9.15 बजे नक्सलियों ने जवानों को टारगेट में लेकर सीरियल आइइडी ब्लास्ट किया।ब्लास्ट की चपेट में डीआरजी के जवानों की एक बाइक आ गई। इससे दो जवान सनाऊ वड्डे व रामजी पोटाई घायल हो गए। रामजी पोटाई की आंख में चोट आई है। उन्हें समुचित उपचार के लिए रायपुर रवाना किया गया है। सनाऊ के बाएं हाथ में चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फोर्स इलाके की सघन सर्चिंग कर रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

Published

on

By

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में कभी धूप-कभी बारिश की स्थिति सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो जाती है। वातावरण में आद्रता की शुरुआत के साथ ही कई प्रकार के रोगजनक भी पनपने शुरू हो जाते हैं जो कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस मौसम में सभी लोगों से निरंतर खान-पान और स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं।

यह मौसम मच्छरों के प्रजनन के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है, जिसके कारण बरसात शुरू होते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई तरह की मच्छर जनित बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बदलते मौसम के समय में सभी लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। जरा सी भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए?

सर्दी और फ्लू की समस्या

बरसात के मौसम में होने वाला तापमान में भारी उतार-चढ़ाव शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना देता है, यह आपमें मौसमी सर्दी और फ्लू की समस्या का कारण बन सकता है। मौसम में बदलाव के कारण होने वाली इस समस्या का जोखिम कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में अधिक देखा जाता रहा है। इससे बचाव के लिए  पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। हल्का गर्मी पानी पीने से इस तरह के संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है।

मच्छर जनित रोगों का खतरा

मानसून के इस समय में कई तरह के मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया और डेंगू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है। बारिश के कारण भरे हुए पानी को मच्छरों के प्रजनन की प्रक्रिया के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है, पानी जमा होने से रोकें। इस मौसम में संक्रमित मच्छरों को काटने के कारण मलेरिया या डेंगू जैसी बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ये दोनों ही बीमारियां गंभीर स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव के लिए मच्छरों को पनपने से रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए।

हेपेटाइटिस ए का खतरा

हेपेटाइटिस ए, मुख्यरूप से दूषित भोजन या पानी के कारण होने वाली समस्या है जो मुख्यरूप से लिवर को प्रभावित करता है। हेपेटाइटिस-ए के कारण बुखार, उल्टी और शरीर पर दाने आदि हो सकते हैं। स्वच्छता की कमी के कारण इन समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए भोजन और जल की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक हो जाता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

Published

on

 

छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए। दरअसल CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ड्यूटी पर निकली थी। उसी दौरान हमला हो गया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिली है कि नक्सलियों को पहले से इस बात की सूचना थी कि जवान यहां पर आने वाले हैं। इसलिए उन्होंने एंबुश (घात) लगाकर जवानों को फंसाया, फिर फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद इलाके से लगे ओडिशा के नुवापाड़ा जिले में CRPF 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। वो अभी भैंसादानी थाना क्षेत्र के बड़ापारा के जंगल के पास पहुंचे थे, तभी जंगल से नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसी फायरिंग में ASI-शिशुपाल सिंह, ASI-शिवलाल और कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह शहीद हो गए हैं। शिशुपाल सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले थे। शिवलाल महेंद्रगढ़ और धर्मेंद्र सिंह रोहतास के रहने वाले थे।

मौके पर करीब 100 नक्सली

फायरिंग की आवाज आने पर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कहा जा रहा है कि मौके पर 100 से ज्यादा नक्सली मौजूद थे। फिलहाल सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। साथी जवानों ने शहीद हुए जवानों के शव किसी तरह वहां से निकाले। जवानों के शव कैंप तक भेजे जा रहे हैं। नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है। अभी यह पता नहीं चल सका है।

मुठभेड़ वाली जगह से हथियार भी मिले

मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए गए हैं। घटनास्थल के पास में ही CRPF का एक कैंप भी कुछ दिन पहले खुला है। यह इलाका नक्सलियों के कोर इलाके में गिना जाता है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से लगे जंगल में नक्सलियों का हमला

Continue Reading

छत्तीसगढ़

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

Published

on

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी कर दिए है, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं पास कर ली हैं और अनुभव हैं तो आज ही इन पदों के लिए फॉर्म भर सकते है, ऐसा मौका नहीं मिलेगा आपको सरकारी नौकरी पाने का, आज ही इन पदो के लिए फॉर्म भर दें।

कितना मिलेगा वेतन-  

चपरासी – नियमानुसार

महत्वपूर्ण तिथि व सूचनाएं –

परीक्षा का नाम- चपरासी

कुल पद  – 80

अंतिम तिथि  – 2-7-2022

स्थान- रायपुर

आयु सीमा- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु विभाग के नियमनुसार मान्य होगी।

वेतन-  उम्मीदवारों विभाग के नियमानुसार वेतन दिया जाएगा।

योग्यता-  उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं, 10वीं पास हो और अनुभव हो।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा आवेदनकर्ता का चयन।

ऐसे करें आवेदन- योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म भर सकते है, साथ ही शिक्षा और अन्य योग्यता, डेट ऑफ़ बर्थ और अन्य आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ स्वयं प्रतिबंधात्मक प्रतियां और नियत तारीख से पहले भेजना अनिवार्य है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़7 days ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

छत्तीसगढ़1 week ago

चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती,उम्मीदवार 2 जुलाई तक करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जारी...

छत्तीसगढ़1 week ago

बढ़ा कोरोना की खतरा, सीकर में 38 हजार 482 पॉजिटिव केस मिले, एवं 69 हजार 131 केस नगेटिव..

  सीकर में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है।सीकर में शनिवार को कोरोना से एक मरीज...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

Indian Railway News Chhattisgarh : नागपुर से रायपुर की ओर आने वाली 22 ट्रेनें रद्द,जानें वजह

Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेल लाइन पर...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष7 days ago

    PLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto7 days ago

    INVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • ज्योतिष7 days ago

    VASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…

  • देश - दुनिया7 days ago

    मंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर