Breaking
दिल्ली में आज स्कूलों के लिए जारी होगी नई गाइडलाइन:पिछले 24 घंटों में कोरोना के 325 नए मामले, स्कूलों में भी टीचर और स्टूडेंट मिले पॉजिटिव
कोरोना के लगातार बढ़ते केस एक बार फिर दिल्ली को डराने लगे हैं। स्कूलों में स्टूडेंट पॉजिटिव मिल रहे हैं। गुरुवार को एक प्राइवेट स्कूल की टीचर और स्टूडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद क्लास के अन्य स्टूडेंट्स को अगली सूचना तक छुट्टी दे दी गई। वहीं, केजरीवाल सरकार बढ़ते मामले को लेकर शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी करेगी।
नोएडा में पिछले 7 दिन में 44 बच्चे पॉजिटिव
नोएडा में पिछले 7 दिनों में 44 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि इनमें से 16 बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं। नोएडा में कोरोना के कुल मामले 167 मिल हैं। इनमें प्रभावित बच्चों का प्रतिशत 26.3% है।
शिक्षा विभाग आज जारी करेगा नई गाइडलाइन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘कोविड के मामले थोड़े बढ़े हैं लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में कोई वृद्धि नहीं हुई है, इसलिए हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे पिछले कुछ दिनों में कुछ स्कूलों से रिपोर्ट मिली है जहां माता-पिता ने अपने बच्चे की पॉजिटिव रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी थी। शिक्षा विभाग आज इस संबंध में स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी करेगा।’
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 325 नए मामले सामने आए, 224 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात यह रही कि कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। गुरुवार (14 अप्रैल) को राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 915 दर्ज की गई। इसके बाद पॉजिटिविटी रेट 2.39% तक पहुंचा। इससे पहले बुधवार को 299 केस सामने आए थे। मंगलवार को 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी यानी पिछले दिन से 50 प्रतिशत ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 लाख 66 हजार 881 हो गई है।
दिल्ली के स्कूलों में मास्क-सैनिटाइजर जरूरी
दिल्ली के स्कूलों में मास्क-सैनिटाइजर जरूरी
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सरकारी / निजी स्कूलों के लिए कोविड-19 दिशानिर्देश जारी किए। इसके अनुसार, स्कूलों में जाने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए फेस मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइजर रखना और सोशल डिस्टेंशन बनाए रखना जरूरी हो गया है। कोरोना संक्रमित मिलने पर तुरंत इसकी सूचना शिक्षा निदेशालय को दी जाए।
ऑफलाइन क्लासेज खत्म होने के बाद चिंता बढ़ी
कोरोना के दो साल के दौर में स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई हो रही थी। अब स्कूल खुलने के हफ्तों बाद कैंपस से संक्रमण की रिपोर्ट आने से शिक्षा विभाग और पेरेंट्स की चिंता बढ़ गई है। कोविड के कारण स्कूलों के लंबे समय तक बंद रहने से शिक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ा था। जिन परिवारों के पास संसाधन नहीं थे, उनके बच्चे पढ़ नहीं पाए। जो लोग वर्चुअल कक्षाओं में लॉग इन करने में सक्षम थे, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का सामना करना पड़ा।

Breaking
ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया हुई आसान नही काटने होंगे चक्कर,
देश में ड्राइविंग लाइसेंस प्रकिया
देश में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर लंबे समय से लोगों में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग महीनों पहले लाइसेंस के लिए अप्लाई कर चुके हैं, और टेस्ट की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परेशान हैं तो बता दें, कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय आने वाले कुछ महीने में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी चीजों को ऑनलाइन करने जा रही है।
बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा जैसे कई अन्य राज्यों में ये सेवाएं पहले ही ऑनलाइन हो चुकी हैं। हालांकि अब मार्च महीने से देश के कई और राज्यों में ये सेवाएं ऑनलाइन की जाएंगी। इन सेवाओं के ऑनलाइन हो जाने से आरटीओ में लगने वाली घंटो की लाइन से छूटकारा मिलेगा। इस बात से सभी परिचित हैं, कि आरटीओ में घंटो तक लोग लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंजतार करते हैं, जिससे अब निजात मिलेगा।
ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई करने का प्रोसेस: देश के कई राज्यों में ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप कैसे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट ttps://Parivahan.Gov.In/ पर जाकर राज्यों की सूची में से अपने राज्य का नाम चुनें। इसके बाद लर्निंग लाइसेंस के लिए विकल्प पर क्लिक करें।
वहां एक फॉर्म को पूरा भरने के बाद आईडी प्रूफ, उम्र का प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ अटैच कर अपने हाल ही में खिचवाए हुए फोटो और डिजिटल सिग्नेचर अपलोड करें। इस प्रोसेस के बाद आपको अपनी टेस्ट ड्राइव की तारीख का विकल्प भरना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि लाइसेंस बनाने के लिए आपको आधार कार्ड के साथ वोटर आईडी कार्ड, अपना बिजली बिल, राशन कार्ड में से कोई साथ में लेना होगा। हालांकि देश में पले से ही फीस ऑनलाइन जमा होती है। वहीं कुछ राज्यों में यह प्रवाधान नहीं था। जिसे अब शामिल कर दिया गया है।
Breaking
कोरोना संक्रमण कम होते ही लोग हुए लापरवाह तो चिकित्सकों ने किया अलर्ट, बोले- धोते रहिए हाथ, बीमारी नहीं आएगी पास
Breaking
इस सप्ताह लगातार 4 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, निपटा लें जरूरी काम
Bank Holiday 2022 अलग अलग राज्यों में बैंक अवकाश अलग अलग दिन हो सकते हैं। यहां देखें बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट Bank Holidays in April 2022 । यदि अप्रैल माह में आपको बैंक से जुड़ी कुछ जरूरी काम है तो यहां छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लें। अप्रैल माह में आप सोमवार, मंगलवार और बुधवार को जरूरी काम कर लें क्योंकि गुरुवार से लगातार 4 दिन बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि अलग अलग राज्यों में बैंक अवकाश अलग अलग दिन हो सकते हैं। यहां देखें बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट
14 अप्रैल
गुरुवार को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/वैसाखी/तमिल न्यू ईयर डे/चेराओबा/बीजू फेस्टिवल/बोहाग बिहू मनाया जाएगा। इस कारण से शिलांग व शिमला को छोड़कर देश के हर राज्य में बैंक अवकाश रहेगा।
15 अप्रैल
शुक्रवार को गुड फ्राइडे/बंगाली न्यू ईयर डे (नबाबर्षा)/हिमाचल डे/विशू/बोहाग बिहू होने का कारण बैंक अवकाश रहेगा। 15 अप्रैल को जयपुर, जम्मू, श्रीनगर को छोड़कर देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक अवकाश है।
16 अप्रैल
शनिवार को बोहाग बिहू है, इसलिए गुवाहाटी में बैंक बंद हैं।
17 अप्रैल
17 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक अवकाश रहेगा। इस प्रकार 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लगातार बैंक अवकाश कुछ स्थानों पर हो सकता है।
21 अप्रैल: गारिया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)
23 अप्रैल: माह का चौथा शनिवार
24 अप्रैल: रविवार
29 अप्रैल: शब ए कादर/जमात उल विदा (जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद)
-
देश - दुनिया6 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
जॉब5 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब4 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी पास युवा जल्द से जल्द करे आवेदन.. जाने क्या है आवदेन की प्रक्रिया…
-
जॉब3 days agoग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….





















You must be logged in to post a comment Login