देश - दुनिया
नोकिया का लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, शानदार कैमरा और बेहतरीन डिजाइन

HMD ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत अपना एक और 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. नोकिया के इस फोन का नाम Nokia X100 है और ये एक बजट स्मार्टफोन है. यह स्मार्टफोन नोकिया एक्स सीरीज के Nokia X20, Nokia X10 और Nokia XR20 का हिस्सा है, लेकिन इस स्मार्टफोन की कीमत काफी कम रखी गई है.
नोकिया एक्स 100 स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च किया गया है. हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन को सिर्फ अमेरिकी बाजार में पेश किया है और दूसरे देशों में कब लॉन्च होगा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. नोकिया के इस स्मार्टफोन की कीमत 252 अमेरिकी डॉलर (लगभग 18,700 रुपये) है. अमेरिका में यह बिक्री के लिए 19 नवंबर से उपलब्ध होगा.
Nokia X100 के स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया X100 का डिजाइन और प्रोसेसर नोकिया G300 की तरह है, जिसे एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में पेश किया था. नोकिया के इस लेटेस्ट फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है, जो मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन के लिए एक पावरफुल चिपसेट है. यह फोन कंपनी का एंट्री लेवल का मोबाइल है.
नोकिया X100 में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. इस फोन में 6GB जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
Nokia X100 का कैमरा है जानदार
Nokia X100 के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. साथ ही इसमें सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है. साथ ही इसमें तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी और वीडियो वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो पंच होल के अंदर सेटअप है.
नोकिया के इस किफायती फोन में 4470mAh की बैटरी दी गई है, जो 18w के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. Nokia X100 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जबकि एंड्रॉयड 12 अब फोन के लिए उपलब्ध है. नोकिया के इस फोन में OZO ऑडियो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से ऑडियो और वीडियो की आवाज को बेहतर तरीके से रिकॉर्ड किया जा सकेगा.


देश - दुनिया
PETROL-DIESEL PRICE: पेट्रोल के दाम पहुँचे 100 के पार, जाने अपने शहरो के पेट्रोल-डीजल के दाम…
देश - दुनिया
पत्नी को अपने ही पति से हुआ जान का खतरा, अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की दी धमकी…

जयपुर में लव-मैरिज के बाद एक पत्नी को अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है। पीहर में रह रही पत्नी के घर पर पथराव करने और परिवार को कॉल कर जान से मारने की धमकियां तक दे रहा है। पत्नी के अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देता है। कहता है कि तुम्हें जो करना हो कर लेना तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका जताते हुए पीड़िता ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि गुर्जर की थड़ी निवासी 30 साल की युवती ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि सांगानेर निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको प्यार में फांस लिया। प्यार का फांसकर शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील वीडियो बना लिए। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। मई 2019 में आर्य समाज मेरठ ले जाकर डरा-धमकाकर शादी कर ली। इसके कुछ महीनों बाद हिम्मत कर घरवालों को आर्य समाज में शादी की बताई।
दोनों के घरवालों ने एक प्रोग्राम कर उनकी शादी को मान लिया। इसके बाद आए दिन गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद वह पीहर आकर रहने लगी। आरोप है कि पति उसके घरवालों और उसे कॉल कर जान से मारने की धमकियां देता है। उसकी अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर डालने और बदनाम करने की भी धमकियां दी।
बोला- मैं आ रहा हूं तो तुम्हें जो करना हो कर लेना। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैं तुम्हारे मोहल्ले में आकर तुम्हारी बदनामी करूंगा। शनिवार रात करीब पौने दो बजे उसके घर पर पत्थर फेंके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुझे और मेरे घरवालों का पति से जान का खतरा बना हुआ है। हमारे साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है।
देश - दुनिया
लंबी वेटिंग से यात्रियों को मिलेगी राहत…

रेलवे ने अमरकंटक एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस के साथ जबलपुर-रीवा इंटरसिटी में लगाए अतिरिक्त कोच
रेलवे ने भले ही लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर राहत न दी हो, लेकिन कम दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों की लंबी वेटिंग क्लीयर की जा रही है। रेलवे ने ट्रेन 12853 और 12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के साथ ट्रेन 18234 और 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग से यात्रियों को राहत दी है। इन ट्रेनों में रेलवे अस्थाई तौर पर एक स्लीपर कोच की संख्या बढ़ा रहा है। इसकी मदद से लगभग 72 यात्रियों की वेटिंग टिकट क्लीयर हो जाएगा।
अमरकंटक एक्सप्रेस में 15 जून तक रहेगा
रेलवे के मुताबिक ट्रेन दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक स्लीपर को 4 जून से स्थाई तौर पर लगा दिया गया है, जो 15 जून तक लगा रहेगा। वहीं ट्रेन बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर कोच 4 से 15 जून तक लगाया गया है।
रीवा जाने में भी लंबी वेटिंग
जबलपुर से रीवा जाने वाली यात्रियों को भी रेलवे ने लंबी वेटिंग से राहत दी है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन 11705 जबलपुर-रीवा शटल और ट्रेन 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, दोनों में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह कोच आज से लगाया जाएगा।
इन दिनों ज्यादातर ट्रेनों में आरक्षण की प्रतीक्षा सूची काफी लंबी हो चली है। रेलवे प्रतीक्षा सूची को छोटी करने में लगा है। इसके लिए उसकी ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ट्रेनों में जगह मिल सके। इन दिनों लोगों की यात्राएं काफी हो रही हैं, इसकी वजह से यात्री ट्रेनों में अपेक्षा से ज्यादा लोग न
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब5 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष4 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब4 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब5 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…



















You must be logged in to post a comment Login