छत्तीसगढ़
कुपोषण मुक्ति के लिए पोषण पंचायत देगा सक्रिय योगदान
दुर्ग, 8 फरवरी 2021। कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनवाड़ी सेवा और पोषण अभियान के तहत पूरक पोषण कार्यक्रम (एसएनपी) समेत सरकार कई कार्यक्रम संचालित कर रही है। कुपोषण उन्मूलन के लिए कई नवाचार भी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एक पहल सरकार ने पोषण पंचायतों को सक्रिय कर की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों के माध्यम से सुपोषण के लिए अति सूक्ष्म पोषण वातावरण निर्मित कर जागरूकता का प्रयास किया जाएगा I पोषण वाटिका समेत स्वस्थ्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाकर निरोग रहने की विशेष पहल भी की जाएगी।
भारत सरकार महिला और बाल विकास मंत्रालय ने बीते दिनों निर्देश जारी कर इस पर अमल करने को कहा है। पोषण पंचायतों के माध्यम से पंचायती राज विभाग कुपोषण मुक्त भारत के लिए जन आंदोलन के माध्यम से कुपोषण के प्रभाव पर जन जागरूकता लाएगा। इसके तहत जमीनी स्तर पर, पोषण पंचायतें पोषण समूह और आम जनता के मध्य सुपोषित आहार की जरूरत, स्वस्थ्य और निरोगी शरीर और स्वच्छता की आवश्यकता पर जानकारी देते हुए लोगों को इनके लिए प्रेरित करेगा। इसके लिए हर पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा (मितानिन) और एएनएम लोगों को विशेषकर गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं तथा नवजात शिशु, किशोरियां और बच्चों को पोषण के महत्व बताते हुए सुपोषित आहार और बेहतर स्वस्थ्य दिलाने में सहभागी होंगी। साथ ही पंचायत प्रतिनिधि सही पोषण और सकारात्मक व्यवहारों को अपनाने के लिये लाभार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही पोषण पंचायतों की जिम्मेदारी लाभार्थियों को कच्चा राशन उपलब्ध करवाने के साथ ही उसकी क्वालिटी का निरीक्षण और उसे वितरण करना होगा।
पंचायत प्रतिनिधि रहेंगे सक्रिय-
सही पोषण और सकारात्मक व्यवहारों को अपनाने के लिए पोषण पंचायत के हर प्रतिनिधि गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, किशोर-किशोरियों और बच्चों को गांव स्तर पर लोगों को विटामिन युक्त पोषक आहार लेने, गांव की हर गर्भवती महिला का प्रसव अस्पताल या चिकित्सा केन्द्र में कराने, खुले में शौच नहीं कर शौचालय का इस्तेमाल करने, हरी साग-सब्जियों को लगाने और उसे ही खाना, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और पोषण समिति की बैठक नियमित आयोजित कराने के लिए सक्रिय रहेंगे। कुपोषण के प्रति जन जागरूकता के लिए स्थानिय लोगों और युवाओं को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी शामिल है।
योगा एट होम का होगा प्रचार-
देश की स्वदेशी पारंपरिक प्रथाओं का अनुकरण पोषण की आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। इसलिए आयुष विभाग द्वारा योग और पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आयुष सुविधाएं देश के कई जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थित हैं। सामुदायिक पोषण और स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया जाएगा। योग के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम करने, स्वस्थ्य और निरोगी रहने योगा एट होमपर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके तहत जिला आयुष अधिकारी पोषण वाटिका में औषधीय पौधों को लगवाने तथा औषधीय जड़ी-बूटीयों की मदद से एनीमिया ( रक्त अल्पता) को दूर करने का प्रयास करेंगे। शारीरिक तंदुरूस्ती के लिए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों के अलावा घर पर ही लोगों को नियमित योगाभ्यास कराने पर जोर देंगे।
पोषण है जरूरी-
पोषण अभियान के लिए लक्षित समूह में गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और उनके नवजात बच्चे, 0-5 वर्ष के बच्चे और किशोरियां शामिल हैं। इसलिए मां के स्वास्थ्य और स्वस्थ्य बच्चों के जन्म को सुनिश्चित करने के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए सही पोषण तथा देखभाल महत्वपूर्ण है। बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी है। बच्चों को सही पोषण और देखभाल नहीं मिलने से उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। साथ ही किशोरों का कम उम्र में विवाह उनके शारीरिक और मानसिक विकास में अवरोध ला सकता है। इसलिए लक्षित समूह को सुपोषित आहार और विशेष देखभाल आवश्यक है।


छत्तीसगढ़
CG News: मछली मारने गए 2 लोगों को लगा करंट, मौत…

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मछली मारने गए 2 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। दोनों नाले में मछली मारने के मकसद से पहुंचे थे। मगर जैसे ही एक अधेड़ अंदर जाकर जाल बिछाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया और छटपटाने लगा। उसे देख दूसरा शख्स जब उसे बचाने गया तो वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की पानी के अंदर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पतेरापाली गांव में रहने वाले साखूराम ध्रुव(60), जीवराज ध्रुव(55), शंकरलाल गाढ़ा, मोहन लाल सावरा और कन्हैया यादव मनरेगा में काम करने के बाद गांव से सटे सितली नाला में मछली पकड़ने गए थे। वो अभी नाले के बाहर खड़े ही थे कि सबसे पहले साखूराम पानी में चला गया। अंदर जाकर वह मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने लगा।
खेत में पानी पहुंचाने लगा था पंप
इधर, इनमें से किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहीं पर खेत में पानी पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने पंप लगा रखा था। वह पंप चालू है। जिसका तार पानी में छू रहा था। बताया गया कि साखूराम जैसे ही अंदर जाकर नाले में जाल बिछा रहा था, आगे जाकर वह उसी तार की चपेट में आया और छटपटाने लगा। ये देखकर उसका साथी जीवराज भी उसे बचाने के लिए कूद गया। मगर वह भी उस करंट की चपेट में आ गया। अन्य तीन लोग बाहर खड़े देखते ही रह गए। देखते ही देखते दोनों की जान चले गई।
पंप को बंद कराया गया
घटना के बाद आनन-फानन में पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पंप को बंद किया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों के शव को पोस्ममॉर्टम के लिए भेजा गया था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवको ने की लाखो रुपये की ठगी, गिरफ्तार…

बिलासपुर। दीपक कुमार झा द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए बैठक लेकर राजपत्रित अधिकारियों, थानों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए करहीबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से धारा 420 भादवी के मामले में फरार 02 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है।शत्रुहन साहू के लड़के राजू साहू की नौकरी हाईकोर्ट बिलासपुर में बाबु के पद पर लगाने का झांसा देकर प्रार्थी शत्रुहन साहू से 500000/रूपयें छलपूर्वक सलीम खान एवं गौरव जोशी द्वारा रकम प्राप्त किया गया तथा नारायण ध्रुव एवं दुकलहा ध्रुव द्वारा उक्त झांसा देने में सलीम खान एवं गौरव जोशी का सहयोग किया गया तथा गौरव जोशी द्वारा उक्त 5 लाख रूपयें के एवज में नौकरी नही लगाने की बात पर एक आईसीआईसीआई बैंक पचपेड़ी नाका रायपुर का चेक क्रमांक 020895 एकाउण्ट नंबर 134601501766 प्रार्थी शत्रुहन साहू को दिया गया जो बैंक में उक्त खाते पर रकम नही होना पाया गया। कि शत्रुहन साहू के लिखित आवेदन पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अप.क. 153/2018 धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
1170734विवेचना दौरान आरोपियान (1.) नारायण ध्रुव पिता गीतुराम ध्रुव उम्र 29 साल साकिन सोनाडीह केंवट मोहल्ला चौकी करहीबाजार (2.) रामकुमार ध्रुव उर्फ दुकलहा धु्रव पिता स्व. रत्नु राम धु्रव उम्र 39 साल साकिन कोसमंदी गौरा चौक थाना पलारी को दिनांक 05.04.2018 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तभी से आरोपी गौरव जोशी और सलीम खान फराक थे। मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में प्रआर. वरूण कुमार साहू, आरक्षक विकास कुर्रे एवं सायबर सेल टीम प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक कुमार जायसवाल, महिला आरक्षक नेहा तिवारी की मदद से फरार आरोपी (1.) गौरव जोशी उर्फ गोलू (2). सलीम खान को रायपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गौरव जोशी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर 02 वर्ष की सजा काट चुका हैं।आरोपी गिरफ्तार 01. गौरव जोशी उर्फ गोलू पिता विजय जोशी उर्फ विजय देवीदास जोशी उम्र 35 वर्ष म.नं. 629 साहू आटा चक्की के पास न्यू चंगोराभाठा थाना डी. डी. नगर रायपुर हाल मुकाम नं. 34 टगौर उद्यान के पास टैगोर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर 02. सलीम खान पिता रहीमखान उम्र 37 वर्ष साकिन बोरिया रोड नेशनल इलेक्ट्रीकल के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर
छत्तीसगढ़
CG News: कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा में हो रहा है साकार…

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास माडल की चर्चा की। शुक्रवार को थौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अमेठी के विकास के लिए मैने जो सपना देखा था, उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार धरातल पर पूरा कर रही है।
राहुल गांधीने कहा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में काम कर रही है, इसके तहत वहां हर जिले में फूड पार्क और प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो यह सपना अमेठी में भी पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में स्थापित किए जा रहे 140 फूड पार्कों और गोठानों के विकास की चर्चा की। कहा, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 हजार 500 गोठानों को रुरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
गोठानों में आजीविका मिशन के कार्य
गोठानों में दाल मिल, तेल मिल, राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। कृषि आधारित इन इकाइयों के अलावा गोबर से बिजली बनाने, गुलाल और चंदन बनाने, साबुन बनाने जैसे दर्जनों उद्यम गोठानों में शुरु किए गए हैं। जिनमें किसानों के परिजनों को रोजगार मिल रहा है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य तय करते हुए लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन लघु धान्य फसलों का राज्य में ही प्रसंस्करण करके उनकी देशभर में मार्केटिंग की जा रही है।
बस्तर काफी और जशपुर में चाय की खेती को प्रोत्साहन
बस्तर में काफी और जशपुर में चाय की खेती को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग की जा रही है। इसी तरह कांकेर में सीताफल से आइस्क्रीम बनाने, कोंडागांव में तिखुर शेक बनाने, सुकमा में ईमली कैंडी बनाने तथा नारायणपुर में फूल झाड़ू का निर्माण शुरु करके इन उत्पादों की भी देशभर में मार्केटिंग की जा रही है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: सीढ़ियां चढते व उतरते वक्त सांस फूलनें से है परेशान तो इन बातो का रखे ध्यान…

















You must be logged in to post a comment Login