व्यापर
महिला दिवस पर घर के महिलओं को बनाए आत्मनिर्भर,पत्नी को दे ये गिफ्ट…

Women’s Day 2022: 8 मार्च यानी आज महिला दिवस है. अगर आप चाहते हैं कि इस खास दिन पर आप अपनी पत्नी को कोई ऐसा गिफ्ट दें जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें तो ये खबर आपके लिए ही है.
आपके अनुपस्थिति में घर में एक रेगुलर इनकम आती और भविष्य में आपकी पत्नी पैसे के लिए किसी पर निर्भर न रहें तो आप आज ही उनके लिए रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. आज यहां आपको कुछ ऐसे विकल्प बता रहे हैं जिससे आपकी पत्नी का भविष्य आर्थिक सम्पन्न रहेगा.
1. पत्नी के नाम पर खोलें न्यू पेंशन सिस्टम खाता
आप अपनी पत्नी के नाम पर न्यू पेंशन सिस्टम अकाउंट खोल सकते हैं. NPS अकाउंट आपकी पत्नी को 60 साल की उम्र पूरी होने पर एकमुश्त रकम देगा. साथ ही हर महीने उन्हें पेंशन के रूप में रेगुलर इनकम भी होगी. इतना ही नहीं, NPS अकाउंट के साथ आप यह भी तय कर सकते हैं
कि आपकी पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी. इससे आपकी वाइफ 60 साल की उम्र के बाद पैसों के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेंगी. आइए जानते हैं इस स्कीम के बार में विस्तार से.
निवेश करना भी है बेहद आसान
आप न्यू पेंशन सिस्ट अकाउंट में अपनी सुविधा के अनुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं. आप सिर्फ 1,000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं. 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है. नए नियमों के तहत आप चाहें तो वाइफ की उम्र 65 साल होने तक भी NPS अकाउंट चला सकते हैं.
45 हजार तक की मासिक इनकम
उदाहरण से समझिए- अगर आपकी वाइफ की उम्र 30 साल है और आप उनके NPS अकाउंट में हर महीने 5000 रुपये का निवेश करते हैं. अगर उन्हें निवेश पर सालाना 10 फीसदी रिटर्न मिलता है
तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपये होंगे. उनको इसमें से लगभग 45 लाख रुपये मिल जाएंगे. इसके अलावा उनको हर महीने 45,000 रुपये के आसपास पेंशन मिलने लगेगी. सबसे खास बात कि यह पेंशन उनको आजीवन मिलती रहेगी.
एकमुश्त कितनी मिलेगी रकम और पेंशन
कितनी मिलेगी पेंशन?
उम्र- 30 साल
निवेश की कुल अवधि- 30 साल
मंथली कंट्रीब्यूशन- 5,000 रुपये
निवेश पर अनुमानित रिटर्न- 10 फीसदी
कुल पेंशन फंड- 1,11,98,471 रुपये (मैच्योरिटी पर निकाल सकते हैं रकम)
एन्युटी प्लान खरीदने के लिए रकम – 44,79,388 रुपये
अनुमानित एन्युटी रेट 8 फीसदी – 67,19,083 रुपये
मंथली पेंशन- 44,793 रुपये.

व्यापर
Aadhaar Card : अगर आप भी रहते है किराये से तो बदल सकते है आधार का एड्रेस,जानें प्रोसेस…

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट करने का एक नया प्रोसेस बताया है।आज के समय में आधार किसी भी आम नागरिक के लिए सबसे जरूरी कानूनी दस्तावेज माना जाता है। आधार आपका एक सिंगल दस्तावेज है जिसे पहचान के प्रमाण और आवास के प्रमाण दोनों के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
लेकिन उन किरायदारों का क्या जो अपने किराए पर घर रह रहे हैं लेकिन उनके पास आवास का प्रमाण देने के लिए कोई दूसरा दस्तावेज नहीं है। इस मुश्किल को देखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए एड्रेस अपडेट करने का एक नया प्रोसेस बताया है।
इसमें आप रेंट एग्रीमेंट यूज कर आधार में अपना पता बदल पाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से आप कैसे अपना पता बदलवा सकते हैं।UIDAI के अनुसार आप घर बैठे ही आनलाइन अपने आधार में पता बदल सकते हैं।
इसके लिए आपको स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। यदि आप रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलना चाहते हैं तो आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा।
ये है प्रोसेस
सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करना होगा।
अब अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग इन करें।
इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।
आधार सेंटर जा कर बदल सकते हैं पता
UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म वेबसाइट पर के डाउनलोड सेक्शन में मिलेगा। इसमें सभी जरूरी डिटेल्स भरकर सेंटर पर संबंधित व्यक्ति को देना होगा। साथ ही फॉर्म पर आपको जिस डिटेल को अपडेट करवाना चाहते हैं उसका उल्लेख करना होगा। साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी समेत पैन कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।
व्यापर
खुशखबरी : अब होगी बैंक होल्डर्स की Aadhaar से एक्टिवेट,मिलेगी ये सर्विस..

हर बैंक के अकाउंट होल्डर्स को बड़ी खुशखबरी दी जाने वाली है. किसी भी बैंक में खाता रखने वाले खाताधारक यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस सर्विस एक्टिवेट करने के लिए आधार और ओटीपी को भी यूज कर सकेंगे.
सितंबर 2021 में लॉन्च हुआ था फीचर
अभी अकाउंट होल्डर्स को यूपीआई एक्टिवेट करने के लिए डेबिट कार्ड का ही ऑप्शन दिया जाता था. इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इस फीचर को सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था.
15 दिसंबर शुरू करने का था लक्ष्य
उस समय इस सर्विस को 15 दिसंबर 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था. ईटी की रिपोर्ट में कहा गया ऐसे ग्राहक जिनके पास डेबिट कार्ड नहीं है या जिनका कार्ड एक्टिवेट नहीं है, वो अब आधार और ओटीपी (OTP) से यूपीआई को एक्टिवेट कर सकते हैं.
15 मार्च तक बढ़ी तारीख
जानकारी के अनुसार ऐसा NPCI को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कनेक्ट करके संभव हुआ है. यानी अब डेबिट कार्ड के अलावा कस्टमर्स आधार ओटीपी ऑथेंटिकेशन का यूज करके यूपीआई एक्टिवेट कर सकेंगे. नए सिस्टम को लागू करने की तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है.
ऐसा तभी संभव होगा, जब यूपीआई एप्लीकेशन को उस मोबाइल पर यूज किया जाता है, जिसमें आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है और यही नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड है. अधिकतर मोबाइल एप्लीकेशंस में ग्राहकों को डेबिट कार्ड के साथ कनेक्ट करना होता है. यानी जिनके पास डिजिटल बैंकिंग का एक्सेस होता है, वहीं यूपीआई यूज कर सकते हैं.
व्यापर
LIC के बाद आने वाला है IPO,होगी बेहतरीन कमाई…

एबिक्सकैश लिमिटेड (Ebixcash Ltd.) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए डॉक्यूमेंट जमा करा दिए हैं। कंपनी का आईपीओ से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है. कंपनी अमेरिकी बाजार नैस्डेक में लिस्टेड एबिक्स इंक (Ebixcash Inc) की भारतीय इकाई है. OFS लाने का इरादा नहीं एबिक्सकैश द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी यह राशि नए शेयर जारी कर जुटाएगी.
कंपनी का बिक्री पेशकश (OFS) लाने का इरादा नहीं है. इसके अलावा कंपनी 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ-पूर्व नियोजन के विकल्प पर भी विचार कर सकती है. ऐसा होने पर इश्यू का आकार घटा दिया जाएगा.
वर्किंग कैपिटल बढ़ाएगी कंपनी आईपीओ से इकट्ठा होने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपनी सहयोगी कंपनियों एबिक्स ट्रैवल्स (Ebixcash Travels) और एबिक्सकैश वर्ल्ड मनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.
आपको बता दें एलआईसी के आईपीओ को बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मंजूरी दे दी है. सेबी ने इसके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है. सरकार ने इस आईपीओ से 60,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है.
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…





















You must be logged in to post a comment Login