Connect with us

वन नेशन-वन राशन कार्ड : अगले माह से मिलेगा नि:शुल्क राशन-खाद्य

Published

on

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह ने कहा कि 37 लाख लोगों को इस माह के अंत तक नि:शुल्क राशन पर्ची उपलब्ध करवाई जायेगी। राशन पर्ची नहीं होने के कारण ये लोग शासन की योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप प्रदेश में अगले माह से सभी को राशन उपलब्ध करवाया जायेगा।राशन पर्ची बनाने का काम इस माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी कलेक्टर्स को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि वे इस कार्य को 31 अगस्त तक आवश्यक रूप से पूरा कर लें, जिससे अगले माह से हितग्राहियों को राशन पर्ची के आधार पर राशन उपलब्ध करवाया जा सके।
वन नेशन-वन राशन कार्ड – खाद्यान्न वितरण
खाद्य मंत्री श्री सिंह ने बताया कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश का श्रमिक यदि प्रदेश के बाहर काम करना चाहता है तो उसे प्रदेश के बाहर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए उसे संबंधित जिले के कलेक्टर कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा, जिससे उसे वांछित स्थान पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।
वेयर हाऊस निर्माण में सशुल्क विभागीय एक्सपर्ट मिल सकेंगे
बैठक में संचालक खाद्य श्री तरूण पिथोड़े ने बताया कि विभाग वेयर हाऊस के निर्माण के संबंध में अशासकीय व्यक्ति को विभागीय एक्सपर्ट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करेगा। इस सुविधा का लाभ संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था एक निश्चित शुल्क जमाकर ले सकेगी। वेयर हाऊस के क्षेत्र में काम करने वालों को मदद मिलेगी।
विभागीय बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज़ अहमद किदवई, संचालक खाद्य श्री तरूण पिथोड़े एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

मानक ब्यूरो में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 9 मई तक करें आवेदन

Published

on

BIS Recruitment 2022: BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.भारतीय मानक ब्यूरो, BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं.जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मई 2022 तक है.

ऑनलाइन मोड के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.भर्ती के लिए जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रुप ए, ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुल 337 पद भरे जाएंगे.

जिसमें ग्रुप ए में असिस्टेंट डायरेक्टर एवं डायरेक्टर के पद शामिल हैं. वही ग्रुप बी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट एवं ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन जैसे कई अन्य पद शामिल हैं.

पात्रता मानदंड
बता दें कि फिलहाल भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को लेकर सूचना नहीं दी गई है. पदों के लिए 19 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

जिसके बाद उम्मीदवार भर्ती के लिए वैकेंसी डिटेल, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी एवं चयन प्रक्रिया समेत सभी अन्य डिटेल चेक कर सकेंगे.फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की जा रही है. अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

Continue Reading

व्यापर

महंगाई की मार झेल रहे लोगों को लगेगा करंट का झटका,

Published

on

By

महंगाई तले दबा आम आमदी, पेट्रोल-डीजल से लेकर खाना तक हुआ महंगा - India TV Hindi News

त्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के टैरिफ में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस सहित महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब बिजली का झटका लगेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ में बिजली 2.31% महंगी हो गई है। नये टैरिफ के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर 10 रुपये अधिक देने होंगे। वहीं 1000 यूनिट खर्च पर यह रकम 100 रुपया तक बढ़ेगा। आयोग ने स्थिर प्रभार में कोई वृद्धि नहीं की है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के वित्तीय वर्ष 2022-23 में 725 करोड़ के घाटे के दावे को अमान्य करते हुए 108 करोड़ रुपये को ही मान्य किया है। राज्य के स्वामित्व वाली तीनों विद्युत कंपनियों ने अपनी टैरिफ याचिका के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 1004 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था, जिस पर 386 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का अनुमोदन किया है। आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मांगी गई 19336.76 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व आवश्यकता को घटाकर 17115.85 करोड़ रुपये मान्य किया है।

घाटे की भरपाई करने टैरिफ में 2.31% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयोग ने औसत विद्युत लागत दर 6.22 रुपये निर्धारित की है, जो वर्ष 2021-22 की प्रचलित दर 6.08 रुपये से 14 पैसे अधिक है। राज्य की विद्युत कंपनियों द्वारा प्रस्तावित कुल राजस्व घाटा 1004 करोड़ रुपये की भरपाई की जाती तब टैरिफ में औसतन 5.39 प्रतिशत की वृद्धि करने की आवश्यकता पड़ती, लेकिन आयोग ने राजस्व घाटा 386 करोड़ रुपये ही मान्य किया गया है, जिसके अनुसार वर्तमान प्रचलित दर से विद्युत दरों में औसत 2.31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बिजली की नई दरें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई है।

नए टैरिफ की महत्वपूर्ण बातें आप भी जानिए
विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। वहीं अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। 220kV एवं 132 kV के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। HV-5 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले पोहा एवं मुरमुरा मिल को वर्तमान टैरिफ में ऊर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी प्रावधान को LV-5 श्रेणी के पोहा एवं मुरमुरा मिल पर लागू करते हुए उन्हें भी 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। HV-3 श्रेणी में आने वाले टैक्सटाइल उद्योग के साथ पॉवरलूम, हैंडलूम, जूट इंडस्ट्री और एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभार में 25% की छूट रहेगी।

किसानों व ग्रामीण अस्पतालों को छूट जारी रहेगी
गैर सब्सिडी के कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। किसानों को खेतों में लगे विद्युत पंपों और खेतों की रखवाली के लिए पंप कनेक्शन के अंतर्गत वर्तमान में पंप के समीप 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा जारी रहेगी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों, बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए प्रचलित बिजली दरों में 7% की छूट होगी।

Continue Reading

देश

जहरीली मशरूम खाने से 3 महिलाओं की मौत,मरने वालों की संख्या पहुची सात..

Published

on

Assam Mushroom Poison News: अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.असम के चराईदेव जिले में मशरूम के कारण हुई भोजन में जहर से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई.

छह अप्रैल को जिले के लालतीपाथर गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद महिला चाय बागान मजदूर और उनके बच्चों समेत कुल आठ लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है.अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.

इससे पहले दो महिलाओं और दो बच्चों की सोमवार को ही मौत हो गयी थी.मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्मकार, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्मकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्मकार के तौर पर की गई थी.

जिले के अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था.

उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराईदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: महुआ बीनने गये 14 साल के बच्चे पर युवक ने किया कुल्हाड़ी से किया वार, मौत…

    छत्तीसगढ़ के कांकेर में 14 साल के बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। महुआ बीनने के...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी

  • देश - दुनिया7 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..

  • देश6 days ago

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…

  • देश6 days ago

    Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • देश - दुनिया7 days ago

    अब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…