लॉन्चिंग से पहले ही लीक हो गई Renault Kwid की तस्वीरें

लॉन्चिंग से पहले ही फेसलिफ्ट Renault Kwid की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। लीक तस्वीरें क्विड के टॉप वेरियंट क्लाइम्बर की हैं। इन तस्वीरों से इसके काफी डीटेल सामने आ गए हैं। रेनॉ ने फेसलिफ्ट क्विड में कई बदलाव किए गए हैं।नई क्विड में पीछे की तरफ टेल लाइट की डिजाइन में बदलाव के साथ नए लाइट रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फेसलिफ्ट मॉडल में नई डिजाइन के गनमेटल ग्रे फिनिश अलॉय वील्ज हैं। लीक तस्वीरों में कार पर फॉक्स स्किड प्लेट्स, बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स और ऑरेंज हाइलाइट्स हैं। ये सभी फीचर्स नई क्विड के सिर्फ क्लाइम्बर वेरियंट के साथ मिलने की उम्मीद है। फेसलिफ्ट क्विड की लंबाई 3,735mm होने की संभावना है, जो मौजूदा मॉडल से 56mm ज्यादा है।मैकेनिकली नई क्विड में कोई बदलाव नहीं होगा। मौजूदा मॉडल की तरह फेसलिफ्ट क्विड में भी 0.8-लीटर और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन होंगे। 0.8-लीटर इंजन का पावर 54hp और 1.0-लीटर इंजन का पावर 68hp है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पड एएमटी के विकल्प मिलेंगे।


देश - दुनिया
पटना में महिला अधिकारी के घर छापेमारी,10 साल की नौकरी में बनी करोड़पति

बिहार में भ्रष्ट तरीके से संपत्ति अर्जित कर धनकुबेर बने अफसरों के खिलाफ निगरानी, विशेष निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार को स्पेशल विजलेंस यूनिट ने पटना के धनरूआ प्रखंड में पदस्थापित सीडीपीओ ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की है. ज्योति कुमारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने इस मामले में उनके खिलाफ निगरानी कोर्ट के थाने में केस दर्ज किया है.
न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद पटना के आरपीएस मोड स्थित उनके आवास पर टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस के सूत्रों की मानें तो ज्योति कुमारी को सरकारी सेवा में आए महज 10 साल हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने इतनी कम अवधि में करोड़ों रुपए का फ्लैट पटना के आरपीएस मोड़ पर खरीदा है और साथ ही चार से साढ़े 4 लाख नकद की भी बरामदगी हुई है. ज्योति कुमारी के पति पेशे से वकील हैं लेकिन स्पेशल विजिलेंस यूनिट के सूत्रों की मानें तो उनके पास आय का कोई खास स्त्रोत नहीं है, ऐसे में ज्योति कुमारी इस पूरे मामले में फंसती नजर आ रही हैं.
फिलहाल स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम छापेमारी के दौरान ज्योति कुमारी से पूछताछ करने में लगी है. महज एक सप्ताह के अंदर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने एक सीडीपीओ के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. अफसरों और बड़े ओहदों पर तैनात लोगो के खिलाफ इन एजेंसियों की छापेमारी से बिहार में फिलहाल खलबली मची हुई है.

छत्तीसगढ़
बिलासपुर में अब स्टेशन के साथ रेलवे परिक्षेत्र में भी कैमरे से करेंगे पहरेदारी,करीब 80 कैमरे से परिक्षेत्र में निगरानी होगी

रेलवे परिक्षेत्र में अब आरपीएफ के साथ सीसीटीवी कैमरे की भी पहरेदारी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे का सुरक्षा विभाग जोन व मंडल कार्यालय के अलावा प्रमुख चौक-चौराहे पर कैमरे लगा रहे हैं। करीब 80 कैमरे से परिक्षेत्र में निगरानी होगी।यह रेल प्रशासन की बड़ी पहल है। रेलवे क्षेत्र काफी बड़े दायरे में फैला हुआ है।
अफसरों के बंगलों के अलावा स्टाफ क्वार्टर और कई विभाग ऐसे हैं, जिनके महंगे उपकरण कार्यालय परिसर या सामने रखे रहते हैं। रेल संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ की है। यही वजह है कि अलग से सेटलमेंट पोस्ट बनाया गया है। यहां प्रभारी से लेकर उप निरीक्षक, सहायक निरीक्षक व बल सदस्यों को पदस्थ किया गया।
अमला रेल परिक्षेत्र में गश्त भी करता है। हालांकि क्षेत्र इतना बड़ा है कि चाहकर भी पूरे क्षेत्र को कवर नहीं कर पाते। सबसे अहम बात यह है कि आपराधिक गतिविधियां ज्यादा रहती हैं। यात्री, रेल कर्मचारी समेत सामान्य लोग भी शिकार बन चुके हैं। रेल संपत्ति चोरी कई घटनाएं भी हुई हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कैमरे की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।इसके लिए आरपीएफ कई महीनों से प्रयास भी कर रहा था। संबंधित विभाग को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा गया। अब जाकर आरपीएफ की इस महत्वपूर्ण कोशिश को सफलता मिली है। 80 कैमरे लगाने की स्वीकृति मिली है। स्वीकृति मिलने के बाद उन जगहों को सर्वे कर चिंहित किया गया, जहां कैमरे से निगरानी की बेहद आवश्यकता है। चिंहित जगहों पर ही कैमरा लगाने का काम प्रारंभ हो चुका है।
सेटलमेंट पोस्ट से होगी मानिटरिंग : इन 80 कैमरों से सेटलमेंट पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए पोस्ट में अलग से मानिटरिंग कक्ष बनाया जा रहा है। जहां बड़ी स्क्रीन लगी होगी। कैमरे फुटेज इसी स्क्रीन में नजर आएंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे परिक्षेत्र में 80 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन्हें लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा आरपीएफ सेटलमेंट पोस्ट में एक मानिटरिंग कक्ष भी बनाया जाएगा। जहां एक स्टाफ को 24 घंटे तैनात किया जाएगा।

प्रदेश
सागर BMC में लापरवाही की हद:बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर कटवाने पहुंचे तो स्टाफ बोला- काटकर लाओ; परिजन आरी से खुद काटने लगे

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मासूम बच्चों का प्लास्टर भी उनके माता-पिता से कटवाया जा रहा है। यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे कुछ मामले सोमवार को सामने आए। जब बीएमसी की गैलरी में बैठकर माता-पिता अपने मासूम बच्चों के पैर पर बंधे प्लास्टर आरी से काटते हुए नजर आए। जानकारी लेने पर पता चला कि खुरई से एक परिवार अपने करीब दो साल के बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर कटवाने के लिए आया था। वे प्लास्टर रूम में पहुंचे तो उन्हें आरी दे दी गई।
कहा गया कि प्लास्टर खुद काटकर लाओ। इसी तरह अन्य लोग भी मासूम बच्चों के प्लास्टर काटते हुए नजर आए। लोगों से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अंदर मौजूद स्टाफ ने प्लास्टर काटकर बच्चे को लाने का बोला है। बीएमसी में अपने मासूम बच्चे के पैर में बंधा प्लास्टर माता-पिता काट रहे थे। वे पानी की बोतल से प्लास्टर पर पानी डाल रहे थे और आरी से काट रहे थे। इस दौरान दर्द के कारण बच्चा रो रहा था।
ऐसे में यदि बच्चे के पैर में आरी लग जाती तो खतरा हो सकता था। वहीं इस संबंध में बीएमसी के अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हो रहा है तो यह गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद संंबंधितों पर पर कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी सामने आई लापरवाही : गौरतलब है कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इससे पहले भी कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही सामने आती रहीं हैं। दीपावली के दिन ही शिशु वार्ड में कर्मचारी अपनी ड्यूटी के छोड़कर वार्ड के गेट पर ही आतिशबाजी करते हुए नजर आए थे। इस मुद्दे को नवदुनिया ने प्रमुखता से उठाया है। वहीं माता-पिता द्वारा बच्चों के प्लास्टर काटने की मामला सामने आने पर फिर एक बार कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई है।

-
देश - दुनिया7 days agoभारतीय सेना में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया7 days agoघर बैठे बस एक क्लिक पर बन जाएगा राशन कार्ड, बेहद आसान है तरीका- जानिए
-
देश - दुनिया5 days agoPost Office की इन बेस्ट स्कीमों में लगाएं पैसा, जानें कितने टाइम में होगा जाएगा डबल
-
देश - दुनिया4 days agoखुशखबरी! रेलवे ने इन 64 ट्रेनों का किराया किया कम, अब सस्ते में बुक हो जाएगा टिकट
-
देश - दुनिया5 days agoये है 24 करोड़ का भैंसा खाता है काजू-बादाम, सीमन की भी है भारी डिमांड
-
देश - दुनिया5 days agoइस शख्स ने एक ही मंडप में नौ महिलाओं से की शादी,ऐसा तर्क दिया कि हजम करना मुश्किल
-
देश - दुनिया7 days agoपेंशनर्स बैंक अकाउंट या पीएफ नंबर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं अपना Pension Payment Order नंबर
-
देश - दुनिया5 days ago25 करोड़ रुपए में बिकता है दोमुंहा सांप, 1 भी जिंदा हाथ लगा तो बदल जाती है किस्मत
-
देश - दुनिया6 days agoलव मैरिज से गुस्साए पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर मार डाला, भाई ने भी दिया साथ
-
देश - दुनिया6 days agoकांग्रेस पर मंडराया संकट, गुलाम नबी आजाद खेमे के 7 बड़े नेताओं ने इस्तीफा दिया





























You must be logged in to post a comment Login