देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA: सरकार इन किसानो को दे रही है इतने रूपये की पेशन, जल्द उठाये इसका लाभ…

PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक दशा में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें खेती के नए साधनों से परिचित कराना है। इसके अलावा कुछ सालों पहले भारत सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। भारत सरकार ने इस स्कीम को खासतौर पर किसानों के लिए शुरू किया है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत उन किसानों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास 2 एकड़ या उससे कम भूमि है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में बड़े पैमाने पर किसान इस योजना में निवेश कर रहे हैं।
आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से –
इस स्कीम में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है ऐसे में इस योजना में आवेदन करने के बाद आपको प्रति माह 55 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। वहीं 40 साल के किसान को इस स्कीम में आवेदन करने के बाद हर महीने 200 रुपये का निवेश करना है।
वहीं जब किसान की उम्र 60 साल की हो जाएगी। उसके बाद उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन किसान मानधन योजना के तहत मिलेगी। अगर दुर्भाग्यवश लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में 1500 रुपये की मासिक पेंशन का लाभ उसकी पत्नी को दिया जाएगा।
भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद किसान वृर्द्धावस्था के दौरान आर्थिक रूप से एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए गरीब किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां विजिट करके आप आसानी से भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक विवरण और पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।

देश - दुनिया
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव हुए घायल, जाने कैसे हुआ ये हादसा..
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव रविवार को राबड़ी आवास में सीढ़ी चढ़ने के दौरान गिर पड़े, तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव घायल हो गए हैं। रविवार (3 जुलाई 2022) को पटना में राबड़ी आवास में सीढ़ी से उतरने के दौरान अचानक लालू यादव का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। तत्काल घर में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। लालू के कंधे, कमर और पांव में चोट आई है।
डॉक्टर्स ने लालू यादव का MRI भी कराया है, जिसमें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, चिंता की कोई बात नहीं है, हल्की चोट है। आरजेडी प्रमुख को घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें इलाज के बाद वापस घर ले आया गया है।
घर पर ही आराम करने की सलाह: सूत्रों के मुताबिक, उनके कंधे की हड्डी में चोट आई है और उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। लालू प्रसाद यादव अभी पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर रहते हैं। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी है।
देश - दुनिया
VOTER CARD: वोटर कार्ड खोने पर न होये परेशन, ये दस्तावेज दिखाकर भी आप दे सकते है वोट, देखे क्या है वो दस्तावेज…

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं। इसके लिए 6 और 13 जुलाई को वोट डाले जाने हैं। ऐसे में अगर आपका वोटर कार्ड गुम हो गया है तो भी आपको वोट करने से नहीं रोका जा सकता है। वोटर कार्ड के गुम या खराब हो जाने पर भी आप बिना वोटर कार्ड के मतदान कर सकते हैं।
इसके लिए आपका केवल आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी है। वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो चुनाव आयोग 11 प्रकार के अन्य दस्तावेजों को पहचान पत्र के तौर पर मान्यता देता है, जिन्हें दिखाकर आप वोट डाल सकते हैंवोटर लिस्ट में नाम होने पर डाल सकते हैं वोट
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो जिस क्षेत्र की मतदाता सूची में आपका नाम है वहां के मतदाता केंद्र पर जाकर वोट डाल सकते हैं। अगर आपका वोटर कार्ड खो गया है तो ये 11 दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर वोट डाल सकते हैं।
देश - दुनिया
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: सरकार इस योजना के तहत दे रही गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इस योजना का जल्द लाभ…

PM Ujjwala Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना है। देश में अभी भी ऐसी महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है, जिनके पास एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं है।
ये महिलाएं आज भी लकड़ी, उपले या दूसरे साधनों का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं। ऐसे में खाना बनाते समय रसोई घर में काफी धूंआ हो जाता है। इस कारण महिलाओं को खाना बनाते समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उनको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है।
देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप उज्ज्वला योजना में आवेदन करके मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/index.aspx पर विजिट करना है। उसके बाद योजना में
आवेदन करने के विकल्प का चयन करें।
नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर जिसकी आप सुविधा लेना चाहते हैं। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
नेक्स्ट स्टेप पर आपकी स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स खुलकर सामने आ जाएगा। यहां आपको इंडेन, एचपी और भारत गैस किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर जिसकी आप सुविधा लेना चाहते हैं। उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। इस योजना का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे ज्यादा होनी चाहिए। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा रहा ये दमदार फीचर्स…
-
Tech & Auto6 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
देश - दुनिया3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: आज से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto4 days agoआते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी की बढ़ोतरी, पढ़े पूरी खबर
-
छत्तीसगढ़7 days agoHealth Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….






















You must be logged in to post a comment Login