Connect with us

PM KISAN YOJNA: खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ई-केवाईसी की अंतिम तिथि, जाने कौन सी है वो तिथि…

Published

on

 

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है. गौरतलब है कि बगैर ई-केवाईसी के योजना का लाभ किसानों को नहीं मिलेगा. पहले इसकी अंतिम तिथि 31 मई थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

यह जानकारी पीएम किसान की वेबसाइट पर दी गई है. जिन किसानों के खाते में इस बार ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण 11वीं किस्त नहीं आई वह अगली किस्त लेने के लिए अब अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं.

31 मई को जारी हुई थी 11वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 31 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की 11वीं किस्‍त देश के करीब 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की थी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपये जारी किए. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत भी की.

कैसे पूरी करें ई-केवाईसी
किसान मोबाइल ऐप या पीएम किसान की वेबसाइट पर अपना केवाईसी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आप किसान पोर्टल पर जाएं. यहां आपको फॉर्मर्स कॉर्नर में ईकेवाईसी का लिंक दिखेगा. लिंक पर क्लिक करने पर आपसे आधार नंबर मांगा जाएगा. यहां आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च का बटन दबाएं. इसके बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर डालें. आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. उसे दिए गए स्थान पर भरें. आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा. कोई समस्या आने पर आधार सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. गौरतलब है कि ईकेवाईसी पूरा करने का आज आखिरी दिन है.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

घर में तुलसी का पौधा लगाने से होते है ये चमत्कारी लाभ जाने….

Published

on

By

Vastu Tips Tulsi Plant Benefits In Hindi Astrology - Tulsi Plant Benefits: घर में तुलसी का पौधा लगाने से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की

 

 

Tulsi Plant Benefits: धार्मिक दृष्टि से तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। शिव जी और गणेश जी की पूजा छोड़कर लगभग सभी तरह की पूजा पाठ में तुसली की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर भगवान विष्णु की पूजा में इसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय है। यही वजह है कि तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है। तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित रूप से जल चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामनएं पूरी हैं। शास्त्रों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानी जहां तुलसी होती है, वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। चलिए जानते हैं तुलसी का पौधा लगाने और नियमित पूजा करने से कौन से लाभ प्राप्त होते हैं….

तुलसी की पूजा करने के फायदे

धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो भी व्यक्ति नित्य सुबह के समय स्नान आदि से निवृत होकर तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाकर पूजा अर्चना करेगा। उस जातक के देव दोष समाप्त हो जाएंगे। साथ ही तुलसी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। वास्तु में भी तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधा आर्थिक स्थिति के लिए भी शुभ माना जाता है।
घर में तुलसी का पौधा लगाने और नियमित रूप से पूजा करने पर मन को शांति मिलती है। साथ ही तुलसी का पौधा घर में आने वाली विपदा को रोकता है।

तुलसी का पौधा लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
कहा जाता है कि गलत दिशा में लगाया गया तुलसी का पौधा घर में अशांति का कारण बनता है। तुलसी के पौधे के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर और उत्तर पूर्व मानी गई है। वहीं घर की दक्षिण दिशा में कभी भी ये पौधा नहीं रखना चाहिए।कभी भी घर की छत पर तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। इससे कर्ज की समस्या या आर्थिक परेशानी बनी रहती है। इसके अलावा यदि आप आप तुलसी के एक से ज्यादा पौधे लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपको 3, 5, 7 ऑड संख्या में इन पौधों को लगाना चाहिए।

Continue Reading

जॉब

बैकिंग सेक्टर में ऑफिस असिस्टेंट समेत 8,106 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

Published

on

 

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपका ये सपना बहुत ही जल्द साकार हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से इनदिनों ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I ऑफिसर स्केल-II  (जनरल बैंकिंग), ऑफिसर स्केल-II  (जनरल बैंकिंग), समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां कराई जा रही हैं। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया सात जून 2022 से लेकर अंतिम तारीख 27 जून 2022 तक चलेगी। भर्ताी में शामिल होने वाले सामन्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को जहां 850 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये की फीस जमा करनी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्सविषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs – Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता व आयुसीमा

इस भर्ती के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 28 साल है जबकि सीनियर मैनेजर के पद पर 40 साल से कम के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयुसीमा 32 साल और असिस्टेंट मैनेजर के पद पर 32 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं। भर्ती की शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्री और मेंस परीक्षा और इंटरव्यू प्रक्रिया के आधार पर होगा। हालांकि साक्षात्कार केवल ऑफिसर ग्रेड-I, II व II के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ही देना होगा जबकि अन्य पदों पर चयन प्री व मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर ही किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन अवश्य देख लें।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

Continue Reading

देश

केंद्रीय कर्मचारियों : जुलाई में 5 फीसदी तक बढ़ सकती है डीए,सैलरी में होगा बंफर इजाफ़ा

Published

on

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्‍मीद जताई जा रही है, क्‍योंकि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े भी उच्‍च स्‍तर पर हैं।केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्‍मीद जताई जा रही है, क्‍योंकि ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े भी उच्‍च स्‍तर पर हैं।

साथ ही महंगाई दर भी अबतक के सबसे अधिक स्‍तर पर है। वहीं डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है। ऐसे में कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है।अक्टूबर 2021 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को फिर से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का उछाल मिला।

फिर, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया, जो जुलाई 2021 से प्रभावी था। अब जनवरी 2022 से वेतनभोगियों को डीए और डीआर का भुगतान 34 प्रतिशत की दर से किया जाएगा और जल्‍द ही कर्मचारियों को 38 से 39 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल सकता है।

सरकारी कर्मचारियों का डीए
जनवरी में, सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए को पहले के 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया गया था। इसे AICPI के आधार पर संशोधित किया गया है। सीपीआई पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में आठ साल के उच्च स्तर 7.79 प्रतिशत पर रही। वहीं इससे पहले, केंद्र ने जुलाई 2021 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया था।

 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी
जनवरी में AICPI 125.1 अंक पर था, जो फरवरी में घटकर 125 हो गया। हालांकि मार्च में सूचकांक में एक अंक की उछाल के साथ 126 अंक का उछाल देखा गया। अप्रैल में AICPI उछलकर 127.7 अंक पर पहुंच गया है। मई और जून के आंकड़ों पर अब कड़ी नजर रखी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर उन महीनों में आंकड़े 127 से ऊपर रहते हैं, तो डीए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ेगी सैलरी
जीवित सीपीएफ लाभार्थी, जो 18 नवंबर 1960 और 31 दिसंबर 1985 की अवधि के बीच सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं, उन कर्मचारियों को समूह ए, बी, सी और डी के लिए 3,000 रुपये, 1,000 रुपये, 750 रुपये और 650 रुपये की दर से राशि के हकदार हैं। वहीं 5 प्रतिशत डीए बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी में 34 हजार रुपए का लाभ होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़2 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़5 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    Sarkari Naukri: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..