आरे में पेड़ कटने लेकर सियासी घमासान दलित नेता प्रकाश आंबेडकर हिरासत में

मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के समर्थन में वहां जाने का प्रयास करने वाले दलित नेता प्रकाश आंबेडकर को रविवार को हिरासत में ले लिया गया. आंबेडकर ने आरोप लगाया कि पेड़ की कटाई का विरोध करने वालों की आवाज को बंद करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ‘बाहुबल’ का इस्तेमाल कर रही है.
पुलिस ने शनिवार को आरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और समूह में लोगों की आवाजाही या एकत्र होने को प्रतिबंधित कर दिया. वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश आंबेडकर गोरेगांव के निकट आरे इलाके में उन लोगों के समर्थन में पहुंचे थे, जो वहां पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहे हैं. पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया.
कुछ समय बाद मिली रिहाई
हिरासत से रिहा होने के बाद प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि आरे काॅलोनी के हरित क्षेत्र से हवा को साफ रखने में मदद मिलती है, जिस तरह से अरब सागर से आने वाली ताज़ा हवा मुंबई की हवा को साफ रखती है. पेड़ की कटाई का विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं को चुप कराने के लिए बाहुबल का प्रयोग करने के लिए राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आंबेडकर ने कहा कि उनकी पार्टी आरे जंगल को बचाने के मिशन को अपना समर्थन देती है.
जारी रखेंगे सभी रूपों में पेड़ों की कटाई का विरोध करना
प्रकाश आंबेडकर ने कहा, ‘हम लोगों को बताया गया कि 700 पेड़ काटे गए हैं. हम सभी रूपों में पेड़ों की कटाई का विरोध करना जारी रखेंगे, भले ही हम आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आने में विफल क्यों न हो जाएं.’
बता दें, शनिवार को मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा की जा रही पेड़ों की कटाई को रोकने का प्रयास करने के कारण पुलिस और हरित कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी, इस झड़प के बाद 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

जॉब
नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करेगा। योग्य उम्मीदवार रेलटेल इंडिया की आधिकारिक साइट Railtelindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन की प्रक्रिया 15 तारीख से शुरू हो चुकी है पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी, 2022 तक है।
इस भर्ती के माध्यम से 69 पदों को भर्ती । किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम / तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।यहां जानें- पदों के बारे में डिप्टी मैनेजर: 52 पद मैनेजर: 10 पद सीनियर मैनेजर: 7 पद योग्यता उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी जानकारी के लिए यहां करें क्लिक। आवेदन फीस अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 600 रुपये है।
बता दें, उम्मीदवार प्रत्येक ग्रुप में अधिकतम एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। यदि उम्मीदवार दोनों ग्रुप में आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें दो बार आवेदन भरना होगा और दो बार आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। ग्रुप I और II परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी।
रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। योग्य उम्मीदवार रेलटेल इंडिया की आधिकारिक साइट Railtelindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी, 2022 तक है।
जॉब
बैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क (गैर-वापसी) के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
देश
बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मरीज़ 2 लाख 38 हजार , देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले घटे
-
जॉब7 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब7 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
जॉब5 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल7 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता
-
जॉब5 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली 10वी 12वी पास के लिए नौक़री , युवाओं के लिए रक्षा क्षेत्र में बेहतर अवसर
-
देश - दुनिया6 days ago11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल
-
जॉब6 days agoइन उम्मीदवारों के लिए मौका : करंसी नोट प्रेस में कई पदों पर भर्ती,आवेदनव की अंतिम तिथि 25 जनवरी
-
जॉब4 days ago10वीं पास के लिए यहाँ निकली जूनियर क्लर्क व स्टेनोग्राफर की नौकरी,जल्द करें अप्लाई


























You must be logged in to post a comment Login