बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पोस्टर वार

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर पोस्टर वार छिड़ गया है. बीजेपी और शिवसेना पोस्टर लगाकर एक-दूसरे को जवाब दे रहे हैं. शिवसेना ने मुंबई के सायन कोलीवाड़ा में बहुत बड़ा पोस्टर लगाया है, जसमें आदित्य ठाकरे को भावी मुख्यमंत्री के तौर पर दिखाया गया है. वहीं, बीजेपी ने भी ‘देवेंद्र फडणवीस ही फिर से होंगे महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री’ पोस्टर लगाया है.
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. नतीजों में बीजेपी को जहां 105 सीटें मिली हैं वहीं शिवसेना के खाते में 56 सीटों आई हैं. इसके बावजूद महाराष्ट्र में अभी तक सरकार का गठन नहीं हुआ है. दरअसल, शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए अड़ी हुई है. उसका कहना है ढाई-ढाई साल के लिए दोनों पार्टी से मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन बीजेपी अपनी सहयोगी शिवसेना की बात मानने को तैयार नहीं है. बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री का पद मेरे पास ही रहेगा. यही वजह है कि अभी तक पांच दिन बाद भी महाराष्ट्र में नई सरकार नहीं बन पाई है. हर दिन शिवसेना और बीजेपी के नेताओं के तरफ से सीएम पद को लेकर तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं.
सांसद संजय ककाडे का दावा
बता दें कि मंगलवार को ही बीजेपी सांसद संजय ककाड़े ने दावा किया था कि राज्य में शिवसेना के नवनिर्वाचित करीब 45 विधायक बीजेपी के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने के इच्छुक हैं. एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान राज्यसभा सदस्य ककाड़े ने यह दावा किया था. उन्होंने कहा, ‘शिवसेना के 56 में से 45 विधायकों ने बीजेपी के साथ हाथ मिला कर सरकार बनाने की इच्छा जाहिर की है. वो हमें फोन कर कह रहे हैं कि उन्हें सरकार में शामिल कर लें.’ ककाड़े ने यह भी कहा कि शिवसेना के विधायक कह रहे हैं कि चाहे जो भी किया जाए, लेकिन हम बीजेपी के साथ सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं.
इस संबंध में संपर्क करने पर ककाड़े ने बताया कि 45 विधायकों की राय है कि सरकार बनाने के लिए बीजेपी और शिवसेना को हाथ मिला लेना चाहिए.

ज्योतिष
House Vastu Tips: : घर पर इन चीजों का छाया पड़ते ही होगी बड़ी परेशानी,ना करें इग्नोर…वरना होगी बूरी प्रभाव

House Vastu Tips: कुछ चीजों से घर में केवल नकारात्मकता ही आती है. इनसे घर में अशांति, वाद-विवाद, मनमुटाव ही बढ़ता है. कुछ चीजों की छाया काफी खराब होती है. इन चीजों की छाया यदि आप पर या आपके घर पर पड़े तो वह अशुभ माना जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन्हें खुद से और अपने घर से दूर ही रखें. कुछ चीजें हमारे लिए और हमारे घर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. इनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सभी कार्य अच्छे से होते हैं. लेकिन कुछ चीजों से घर में केवल नकारात्मकता ही आती है. इनसे घर में अशांति, वाद-विवाद, मनमुटाव ही बढ़ता है. कुछ चीजों की छाया काफी खराब होती है. इन चीजों की छाया यदि आप पर या आपके घर पर पड़े तो वह अशुभ माना जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप इन्हें खुद से और अपने घर से दूर ही रखें. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में
– बहुत से लोग मंदिर के आसपास घर बनवाने को काफी शुभ मानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मंदिर के नजदीक घर बनवाना शुभ नहीं होता है. कभी भी दुर्गा या फिर चंडी देवी मंदिर के आसपास घर नहीं बनवाना चाहिए.
– घर के मुख्य द्वार के सामने कभी भी सूर्य, ब्रह्मा, विष्णु या फिर शिवजी का मंदिर नहीं होना चाहिए. अगर आपका घर इन मंदिरों के आस पास है तो इस बात का ख्याल रखें कि इन मंदिरों की छाया आपके घर पर ना पड़े.
– आपके घर के आसपास पूर्व, उत्तर और ईशान कोण में बड़ी चट्टान, बड़ा पत्थर या खंबा नहीं होना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है.
– घर के आसपास की जगह हमेशा साफ होनी चाहिए वहां कीचड़ ादि नहीं होना चाहिए. इसके अलावा घर के मुख्य द्वार के सामने पेड़, दीवार, कोना, खाई, कुआं और मंदिर की छाया दोनों नहीं पड़नी चाहिए.
जॉब
चिकित्सा सहायक सर्जन पदों पर आई बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..

CGPSC ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 25 मई 2022 से शुरू होगी.छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, CGPSC ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं.जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 25 मई 2022 से शुरू होगी. जिसके बाद पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2022 रहेगी.ध्यान दें कि पदों के लिए केवल ऑनलाइन मोड में ही आवेदन जमा किए जा सकते हैं. भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के कुल 74 पद भरे जाएंगे.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए पशु चिकित्सा विज्ञान में ग्रेजुएशन पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
आयु सीमा
आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2022 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. फिलहाल लिखित परीक्षा की डेट से जारी नहीं की गई हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 25 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की लास्ट डेट- 23 जून 2022
Lifestyle
क्या आप भी धुप से आने के बाद ठन्डे पानी का सेवन करते है, तो जान लीजिये इनसे होने वाले नुकसान..

Cold Water Effects : गर्मियों के मौसम में अधिक तापमान में ठंडा पानी पीना लोगों को गर्मी से राहत दिलाता है। गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए लोग लिक्विड ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिसमें साधारण पानी के साथ ही लोग लस्सी, जूस और नारियल पानी समेत तरह तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हाइड्रेटेड रहने के लिए कम से कम आठ से 10 गिलास पानी पीना बेहद जरूरी होता है। लेकिन पानी पीते समय उसके सही तापमान का होना भी जरूरी है। पानी के तापमान का असर स्वास्थ्य पर होता है।
गर्मियों में लोग ठंडा पानी पीने के इच्छा से फ्रिज का पानी पीते हैं। प्यास बुझाने और थकावट दूर करने के लिए लोग कभी भी ठंडा पानी पी लेते हैं, इससे भले ही कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल जाती है लेकिन इसका नुकसान भी बहुत होता है। आयुर्वेद में ठंडे पानी को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया गया है। खासकर फ्रिज का चिल्ड वाटर बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। धूप से आकर, एक्सरसाइज के बाद या खाने के बाद ठंडा पानी पीने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से ठंडे पानी का सेवन करते हैं तो जान लें इससे सेहत पर होने वाले नुकसान के बारे में।
पाचन पर प्रभाव
शरीर किसी भी पदार्थ को अपने तापमान पर लाता है, जिसे वह आगे पाचन के लिए भेजता है लेकिन बहुत कम तापमान की चीजों का सेवन करने से शरीर उसे अपने तापमान के मुताबिक करने लगता है, जिससे डाइजेशन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और अपच की समस्या हो जाती है। पेट में ठंडा पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। रिसर्च के मुताबिक, ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को सिकोड़ देता है, जिससे पाचन की समस्या हो जाती है।
गले में खराश
अक्सर गला खराब होने या आवाज बदलने पर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि जरूर ठंडा पानी पी लिया होगा। यह सही भी है, ठंडा पानी पीने से गले में खराश हो जाती है। फ्रिज में निकालकर ठंडा पानी पीने से ऐसी समस्या होना आम बात है। वहीं अगर आप भोजन के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं तो बलगम बनने लगता है और सांस लेने के रास्ते ब्लॉक हो जाते है। जिससे गले में खराश, बलगम, जुकाम और गले में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
हार्ट रेट पर असर
ठंडे पानी का सेवन आपके शरीर का हार्ट रेट भी कम कर सकता है। एक स्टडी के मुताबिक, फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से दसवीं कपाल तंत्रिका (वेगस नर्व) स्टिम्युलेट हो जाती है। शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करने का काम नर्व ही करती है। कम तापमान के पानी का असर सीधे वेगस नर्व पर होता है, जिससे हार्ट रेट कम हो जाती है।
सिरदर्द की समस्या
धूप से आने के तुरंत बाद अगर आप बहुत ठंडा पानी या बर्फ का पानी पी लेते हैं तो ब्रेन फ्रीज हो सकता है। ठंडे पानी का सेवन आपकी रीढ़ की कई नसों को ठंडा कर सकता है, जिसका असर मस्तिष्क पर होता है और सिर दर्द होने लगता है। साइनस की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए यह स्थिति मुसीबत बढ़ा सकती है।
वेट लाॅस में दिक्कत
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ठंडे पानी के कारण शरीर में मौजूद फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। फ्रिज के पानी से शरीर का फैट सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से वसा को कम करने में समस्या आती है और वजन कम नहीं होता।
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब4 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..






























You must be logged in to post a comment Login