छत्तीसगढ़
लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 14 फरवरी को : जिले के 3799 परीक्षार्थी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए 14 फरवरी दिन रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे एवं दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक दो पाली में आयोजित किया जाएगा। जिले में 14 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 3 हजार 799 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक बैठक व्यवस्था के साथ फर्नीचर, बिजली, पानी, टायलेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु समस्त प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्षों को निर्देश दिये हैं, साथ ही परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक मेडिकल व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक कोमलदेव अस्पताल कांकेर को निर्देशित किया गया है।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य को नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक श्री लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 हेतु समस्त दायित्वों का निर्वहन एवं संपादन करेंगे। जिले में 14 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 659 परीक्षार्थी, शासकीय इंदरू कंेवट कन्या महाविद्यालय भीरावाही रोड अलबेलापारा में 300 परीक्षार्थी, शासकीय पंडित विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 200 परीक्षार्थी, सेंट माईकल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर में 500 परीक्षार्थी, शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 200 परीक्षार्थी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट कांकेर में 200 परीक्षार्थी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझापारा कांकेर में 200 परीक्षार्थी, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लट्टीपारा में 400 परीक्षार्थी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारभाट कांकेर में 250 परीक्षार्थी, केन्द्रीय विद्यालय सिंगारभाट कांकेर में 100 परीक्षार्थी, पैराडाईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईमलीपारा कांकेर में 200 परीक्षार्थी, जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल में 150 परीक्षार्थी, जुपिटर वल्र्ड पब्लिक स्कूल माहुरबंदपारा कांकेर में 140 परीक्षार्थी और शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज नाथियानवागांव में 300 परीक्षार्थी लोकसेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे।


छत्तीसगढ़
नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो अलग-अलग जगहों पर ये मुठभेड़ जारी है। जिसमें बीजापुर इलाके में दो माओवादियों की मार गिराया गया है। फिलहाल यहां तीन जिलों जगदलपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की सीमाओं पर मुठभेड़ अभी जारी है। इन जगहों पर जवानों ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। साथ ही बताया जा रहा है कि सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़े नक्सली नेताओं के होने के बारे में इनपुट मिले थे।
जिसके बाद से तुरंत ही ग्रेहाउंड की टीम सुबह नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के जंगलों में माओवादियों के ओपन फायर का मुंहतोड़ जवाब दिया।जिसमें जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान हार्डकोर माओवादी सुधाकर के रूप में हुई है। जबकि इस घटनास्थल से तलाश करने के बाद इन जवानों ने LMG और एक SLR रायफल भी बरामद की है।
लेकिन इन जगहों पर जवानों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। जानकारी देते हुए बता दें, कि दंतेवाड़ा, जगदलपुर और सुकमा जिले की सीमाओं पर मारजुम इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस बारे में बताया जा रहा है कि इस इलाके में भी कई बड़े नक्सली नेताओं के मौजूद होने की सूचना मिली है।जिसके बाद तीनों जिलों से बड़ी तादात में सेना के जवानों को भेज दिया गया है। बता दें, मारजुम के जंगल में सेना के जवानों ने तीन ओर से नक्सलियों को घेरा हुआ है। जारी मुठभेड़ में यहां धीरे-धीरे गोलाबारी जारी है। वहीं इस पर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। लेकिन मुठभेड़ वाले इलाकों में नेटवर्क कनेक्ट न होने की वजह से पूरा संपर्क नहीं बन पा रहा है।
नक्सलियों ने किया था घात लगाकर हमला
इससे पहले पिछले वर्ष अप्रैल माह में छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें 22 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। तब से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण
-
जॉब6 days agoअच्छी खबर युवाओं के लिए : खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के 84 पदों पर भर्ती,जल्द करें अप्लाई ;ये रहीं योग्यता
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का सुनहरा अवसर : छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज विभाग में भर्ती, जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौक़री पाने का सुनहरा अवसर : बैंक में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब6 days agoसरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका : BPSC लोक सेवा आयोग में भर्ती ,आवेदन प्रकिया आज से ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां निकली CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 647 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द करें अप्लाई
-
Tech & Auto7 days agoटाटा मोटर्स : मिड-साइज़ एसयूवी कार ब्लैकबर्ड को पेश करने की तैयारी,एसयूवी कार क्रेटा को देगी टक्कर
-
जॉब5 days agoनौक़री पाने का सुनहरा अवसर : रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoयुवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : CISF में सिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती,आवेदन 5 फरवरी तक ; मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब5 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में मार्केटिंग डिवीजन के तहत 570 पदों भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी
-
जॉब4 days agoनौकरी तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : 1925 पदों पर नवोदय विद्यालय ने बंपर भर्ति





























You must be logged in to post a comment Login