रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की, शिवरात्रि पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वाराणसी से उज्जैन के लिए शिवरात्रि पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उज्जैन और काशी विश्वनाथ के बीच ट्रेन चलने से दो ज्योतिर्लिंग आपस में जुड़ जाएंगे. देश-दुनिया के लोग पर्यटन की दृष्टि से उज्जैन-इंदौर समेत वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ भी घूमना चाहते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी के माध्यम से रेलवे एक विशेष ट्रेन ओवरनाइट एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के लिए अहमदाबाद से भी एक विशेष ट्रेन 17 जनवरी से चलना शुरू हो जाएगी. इसी की तर्ज पर ये ट्रेन भी इंदौर और काशी के बीच में चलाई जाएगी.
इंदौर की सफाई की तारीफ
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे भारत में आने वाले पर्यटक देश के सबसे साफ और सुंदर शहर को देखना चाहते हैं. साथ ही इंदौर के पास ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन करना चाहते हैं. इसलिए ये ट्रेन 3 ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि लोग पहले ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे, उसके बाद महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे और फिर बनारस जाकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे. इंदौर को सांस्कृतिक शहर बनारस से जोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यटक बनारस शहर घूमने का आनंद भी ले सकेंगे. पीयूष गोयल ने कहा कि देश में जो प्राइवेट ट्रेन चलने वाली है, ये ट्रेन भी उसी में से एक होगी.
50 लाख करोड़ का निवेश
रेलवे में निजीकरण के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले 12 साल में 50 लाख करोड़ का निवेश रेलवे में किया जा रहा है. इससे भारतीय रेलवे को काफी फायदा होगा, साथ ही यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इंदौर स्टेशन के विकास को लेकर भी पीयूष गोयल ने बातें रखीं. उन्होंने कहा कि इंदौर का रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक राजवाड़ा जैसा दिखाई देगा. जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे. राजवाड़ा की प्रतिकृति के समान बनने वाले स्टेशन को पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा. वहीं इंदौर से हावड़ा ट्रेन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए ट्रैक के विस्तार का काम चल रहा है, जिसके बाद ये ट्रेन शुरू होगी. इससे पहले केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उज्जैन पहुंच कर महाकालेश्वर मंदिर में सपरिवार दर्शन किया भस्मारती में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने इंदौर में सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की.

जॉब
मानक ब्यूरो में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 9 मई तक करें आवेदन

BIS Recruitment 2022: BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.भारतीय मानक ब्यूरो, BIS ने ग्रुप ए, बी एवं सी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं.जिन पर आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाकर 19 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं.ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 9 मई 2022 तक है.
ऑनलाइन मोड के अलावा किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.भर्ती के लिए जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार इसके माध्यम से भारतीय मानक ब्यूरो में ग्रुप ए, ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कुल 337 पद भरे जाएंगे.
जिसमें ग्रुप ए में असिस्टेंट डायरेक्टर एवं डायरेक्टर के पद शामिल हैं. वही ग्रुप बी में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर, पर्सनल असिस्टेंट एवं ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन जैसे कई अन्य पद शामिल हैं.
पात्रता मानदंड
बता दें कि फिलहाल भर्ती के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें पदों के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को लेकर सूचना नहीं दी गई है. पदों के लिए 19 अप्रैल को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
जिसके बाद उम्मीदवार भर्ती के लिए वैकेंसी डिटेल, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, सैलरी एवं चयन प्रक्रिया समेत सभी अन्य डिटेल चेक कर सकेंगे.फिलहाल भर्ती की संक्षिप्त अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक नीचे साझा की जा रही है. अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.
व्यापर
महंगाई की मार झेल रहे लोगों को लगेगा करंट का झटका,

त्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया है। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के टैरिफ में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस सहित महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब बिजली का झटका लगेगा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी कर दिया। घरेलू उपभोक्ताओं के टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट और उद्योगों के लिए 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। छत्तीसगढ़ में बिजली 2.31% महंगी हो गई है। नये टैरिफ के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर 10 रुपये अधिक देने होंगे। वहीं 1000 यूनिट खर्च पर यह रकम 100 रुपया तक बढ़ेगा। आयोग ने स्थिर प्रभार में कोई वृद्धि नहीं की है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के वित्तीय वर्ष 2022-23 में 725 करोड़ के घाटे के दावे को अमान्य करते हुए 108 करोड़ रुपये को ही मान्य किया है। राज्य के स्वामित्व वाली तीनों विद्युत कंपनियों ने अपनी टैरिफ याचिका के आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए 1004 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था, जिस पर 386 करोड़ रुपये राजस्व घाटे का अनुमोदन किया है। आयोग ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मांगी गई 19336.76 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व आवश्यकता को घटाकर 17115.85 करोड़ रुपये मान्य किया है।
घाटे की भरपाई करने टैरिफ में 2.31% की वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आयोग ने औसत विद्युत लागत दर 6.22 रुपये निर्धारित की है, जो वर्ष 2021-22 की प्रचलित दर 6.08 रुपये से 14 पैसे अधिक है। राज्य की विद्युत कंपनियों द्वारा प्रस्तावित कुल राजस्व घाटा 1004 करोड़ रुपये की भरपाई की जाती तब टैरिफ में औसतन 5.39 प्रतिशत की वृद्धि करने की आवश्यकता पड़ती, लेकिन आयोग ने राजस्व घाटा 386 करोड़ रुपये ही मान्य किया गया है, जिसके अनुसार वर्तमान प्रचलित दर से विद्युत दरों में औसत 2.31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बिजली की नई दरें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई है।
नए टैरिफ की महत्वपूर्ण बातें आप भी जानिए
विद्युत नियामक आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। वहीं अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। 220kV एवं 132 kV के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की है। HV-5 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले पोहा एवं मुरमुरा मिल को वर्तमान टैरिफ में ऊर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी प्रावधान को LV-5 श्रेणी के पोहा एवं मुरमुरा मिल पर लागू करते हुए उन्हें भी 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। HV-3 श्रेणी में आने वाले टैक्सटाइल उद्योग के साथ पॉवरलूम, हैंडलूम, जूट इंडस्ट्री और एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभार में 25% की छूट रहेगी।
किसानों व ग्रामीण अस्पतालों को छूट जारी रहेगी
गैर सब्सिडी के कृषि विद्युत पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत छूट जारी रहेगी। किसानों को खेतों में लगे विद्युत पंपों और खेतों की रखवाली के लिए पंप कनेक्शन के अंतर्गत वर्तमान में पंप के समीप 100 वॉट के भार उपयोग की सुविधा जारी रहेगी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा 100 वॉट तक लाइट एवं पंखे की स्वीकृति जारी रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों, बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए प्रचलित बिजली दरों में 7% की छूट होगी।
देश
जहरीली मशरूम खाने से 3 महिलाओं की मौत,मरने वालों की संख्या पहुची सात..

Assam Mushroom Poison News: अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.असम के चराईदेव जिले में मशरूम के कारण हुई भोजन में जहर से मंगलवार को तीन और लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गई.
छह अप्रैल को जिले के लालतीपाथर गांव में जंगली मशरूम खाने के बाद महिला चाय बागान मजदूर और उनके बच्चों समेत कुल आठ लोग बीमार पड़ गए थे. इनमें से अब तक सात की मौत हो चुकी है.अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एकमात्र जीवित बची 35 वर्षीय ज्योत्सना गौर की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारी के मुताबिक डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एएमसीएच) में चंपा करमाकर (24), सरुमई करमाकर (19) और रीता केओत (40) तीनों महिलाओं की मौत हो गई.
इससे पहले दो महिलाओं और दो बच्चों की सोमवार को ही मौत हो गयी थी.मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्मकार, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्मकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्मकार के तौर पर की गई थी.
जिले के अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था.
उन्होंने बताया कि इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराईदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया.
-
देश6 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश - दुनिया6 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
देश5 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश - दुनिया4 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा…
-
देश - दुनिया6 days agoअब वाहन चलाने वाले को बरतनी होगी सावधानी: आज नितिन गडकरी ने दी बड़ी जानकारी, पढ़े पूरी खबर…
-
जॉब3 days agoबंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoरेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया3 days agoएक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा…
-
जॉब3 days agoयहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login