Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम भवन का नाम अब होगा ‘महात्मा गांधी सदन’

Published

on

नगर निगम ने आज सामान्य सभा की बैठक में एक खास मसौदे को पारित किया है। जानकारी मिली है कि रायपुर नगर निगम का नाम अब महात्मा गांधी सदन होगा। इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को सामान्य सभा ने पारित कर लिया है।

इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगने के बाद रायपुर निगम मुख्यालय को अब महात्मा गांधी भवन के नाम जाना जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 1867 में रायपुर नगर पालिका का गठन किया गया। शुरुआत में यहां संचालन के लिए जिले का अधिकारी डिप्टी कमिश्नर होता था। नगरपालिका को 1883 और 1903 में और मध्यप्रांत तथा बरार नगरपालिका अधिनियम 1922 के अधीन सन् 1925-1926 में पुनर्गठित किया गया।

नगरपालिकों से संबंधित कानून मेंं संशोधन, बेहतर संगठन तथा प्रशासन की व्यवस्था के लिए 1961 में नया अधिनियम तैयार किया गया। इसके बाद नगरपालिका समिति, रायपुर का प्रशासन इस अधिनियम के उपबंधों के तहत चलाया गया। नई समिति में 26 सदस्य थे। इनमें 19 निर्वाचित, 2 चयन किए गए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

छत्तीसगढ़

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

Published

on

By

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई है। 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,021 रुपए होगी। पहले यह 2,219 रुपए थी। इससे पहले, 1 जून को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपए की कटौती की गई थी।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

Published

on

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि नियमों की जानकारी पहले ही आपको हो। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। वहीं आधार-पैन लिंक करने के लिए 1000 रुपए चार्ज देना होगा। हम आपको ऐसे 7 बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। द‍िल्‍ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई है। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में कीमत 2171.50 रुपए से घटकर 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हो गई है।

इस हिसाब से दिल्ली में गैस सिलेंडर की दरों में 198 रुपए, कोलकाता में 182 रुपए, मुंबई में 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कमी आई है। पिछले महीने जून में कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में 135 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस स‍िलेंडर की कीमत 1003 रुपए है।

2. आधार-पैन लिंक करने के लिए अब 1000 रुपए चार्ज
आज यानी 1 जुलाई से पैन को आधार से लिंक कराने के लिए आपको 1,000 रुपए देने होंगे। 30 जून तक ये काम 500 रुपए में हो जाता था। अब आपको 500 रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।

3. क्रिप्टोकरेंसी के लिए किए गए लेन-देन पर TDS
अब से अगर क्रिप्टोकरेंसी के लिए किया गया लेन-देन एक साल में 10,000 रुपए से ज्यादा है तो उस पर 1% का चार्ज किया जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) के लिए टीडीएस के डिस्क्लोजर मानदंडों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके दायरे में सभी NFT या डिजिटल करेंसी आएंगी।

4. बिना केवाईसी वाले डीमैट अकाउंट हो जाएंगे डीएक्टिवेट
डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के लिए केवाईसी (KYC) कराने की आखिरी तारीख 30 जून 2022 थी। ऐसे में अगर आपने अकाउंट की KYC नहीं कराई है तो ये डीएक्टिवेट हो जाएंगे। इससे आप स्टॉक मार्केट में ट्रेड नहीं कर पाएंगे। अगर कोई व्‍यक्ति किसी कंपनी का शेयर खरीद भी लेता है तो ये शेयर्स अकाउंट तक ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।

5. मोटर साइकिल खरीदना महंगा
दोपहिया वाहन 1 जुलाई से महंगे हो जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ब्रांड्स की कीमतों को 3 हजार रुपए तक बढ़ाने का फैसला किया है। हीरो मोटकॉर्प ने बढ़ती महंगाई और रॉ मटेरियल की कीमतों में तेजी के चलते दाम बढ़ाए हैं।

6. तोहफे पर देना होगा 10% TDS
व्यवसायों से मिलने वाले तोहफे पर 10% के हिसाब से टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स (TDS) देना पड़ेगा। ये टैक्स डॉक्टरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर लगेगा। हालांकि, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर टैक्स तभी लगेगा, जब वे किसी कंपनी से मार्केटिंग के लिए मिले सामान अपने पास रखते हैं। अगर वे इसे लौटा देते हैं तो TDS नहीं लगेगा।

7. देना होगा ज्यादा टोल
दिल्ली- देहरादून हाईवे (NH 58) पर 1 जुलाई (गुरुवार रात 12 बजे से) टोल दरें बढ़ा दी गईं हैं। लॉकडाउन में टोल दर नहीं बढ़ाई गई थी। एक जुलाई से यहां से गुजरने वालों को 5 रुपए से लेकर 80 रुपए तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। नई दरें जानने के लिए यहां क्लिक करें

Continue Reading

छत्तीसगढ़

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

Published

on

By

 

PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो कुछ को केंद्र सरकार चलाती है। राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार भी देश के जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की  योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं, जिन्हें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। बीते दिनों किसानों के खाते में 11वीं किस्त भेजी गई, लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में ये किस्त नहीं पहुंची। अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आपको ये लाभ अभी भी मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

भेजे गए थे इतने पैसे
दरअसल, 31 मई को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे गए थे।

कैसे ले सकते हैं मदद?
अगर आप पात्र किसान हैं और अब तक आपको किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, तो ऐसे में अभी किस्त पाने का मौका है। आपको सरकार की तरफ से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर्स पर अपनी समस्या बतानी है, और वहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

रजिस्टर्ड किसान यहां कर सकते हैं संपर्क
कुछ लाभार्थी किसान ऐसे भी हैं, जिनका नाम पिछली सूची में था। लेकिन नई सूची में नहीं है यानी इनको पिछली बार पैसा मिला, लेकिन इस बार नहीं मिला। ऐसी स्थिति में आप पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। यहां से आपको पता चल सकता है कि आपकी किश्त किस वजह से अटकी है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स:-
हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
टोल फ्री नंबर 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं
टोल फ्री नंबर 18001155266
ईमेल आईडी [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

छत्तीसगढ़2 days ago

1 जुलाई से होंगे बड़े बदलाव, बढ़ जायेगा आपकी जेब का खर्चा, जाने कौन से है वो बदलाव..

एक जुलाई यानी आज से देशभर में कई बदलाव हुए हैं। इनका सीधा असर आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा।...

छत्तीसगढ़3 days ago

PM Kisan Yojana के तहत किसानो के फसे पैसे आ सकते है वापस इन तरीको से…

  PM Kisan Yojana: देश में जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, उनमें से कुछ को राज्य तो...

छत्तीसगढ़5 days ago

Health Tips: बदलते मौसम के साथ रखे, अपनी सेहत का इस प्रकार ध्यान….

जून के अंत तक प्राय: देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाता है। हालांकि मानसून के शुरुआती दिनों में...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG NEWS: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर जवानो और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 3 जवान शहीद…

  छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में CRPF के 3 जवान शहीद...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर

  • Tech & Auto7 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • Tech & Auto4 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर7 days ago

    PM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा,जानिए कैसे

  • Tech & Auto3 days ago

    ONE PLUS Nord 2T का स्मार्टफोन हुआ लांच, 12 GB REM के साथ मिल रहा  रहा ये दमदार फीचर्स…

  • जॉब7 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…ये रही डिटेल…

  • Tech & Auto4 days ago

    आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto6 days ago

    OLA ELECTRIC CAR: ओला की सबसे कम कीमत में आयी इलेक्ट्रिक कार, इसके डिजाइन देख हो जायेगे हैरान…  

  • जॉब7 days ago

    CGPSC में चपरासी पदों पर भर्ती,आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई