Tech & Auto
Realme 9 सीरीज आई दमदार फीचर्स के साथ, 48MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी, जानिए क्या है इसकी कीमत…
और रियलमी 9 5G SE स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरों से लैस हैं और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। रियलमी 9 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 810 5G प्रोसेसर है, जबकि रियलमी 9 5G SE में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर है। इन दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
रियलमी 9 5G, रियलमी 9 5G की कीमत 14,999 रुपए से शुरू
इंडिया में रियलमी 9 5G की कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए 14,999 रुपए से शुरू होती है। इसके 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 17,499 रुपए है। ICICI बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर कंपनी 1,500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। यह स्मार्टफोन मिटीओर ब्लैक और स्टारगेज व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। बिक्री 14 मार्च से फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और रिटेल स्टोर्स पर होगी।
रियलमी 9 5G SE की कीमत 19,999 रुपए से शुरू
रियलमी 9 5G SE की 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल कीमत 19,999 रुपए है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपए है। ICICI बैंक और SBI बैंक क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर कंपनी 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। यह फोन एज्योर ग्लो और स्टैयरी ग्लो कलर ऑप्शंस मिलेगा और फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम व रिटेल स्टोर्स के जरिए 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा।
रियलमी 9 5G के स्पेसिफकेशंस
रियलमी 9 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। रियलमी 9 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर है, जिसे 6GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल यह फोन रैम को 11GB तक एक्सपेंड कर सकता है।यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f/2.4 अपर्चर लेंस वाला मैक्रो कैमरा शामिल है फोन में16मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।रियलमी 9 5G में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के रूप में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS का सपोर्ट है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी है। 5000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह फोन 18W क्विक चार्ज को सपोर्ट करता है। इसका वजन लगभग 188 ग्राम है।
रियलमी 9 5G SE के स्पेसिफिकेशंस
यह स्मार्टफोन भी डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट वाले एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन में 6.6 इंच का फुल-HD+ (1,080×2,412 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। यह फोन भी अपने स्टोरेज का इस्तेमाल करके रैम को 13GB तक बढ़ा सकता है।रियलमी 9 5G SE में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है। साथ में मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर और f / 2.4 अपर्चर लेंस वाला मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा फोन में दिया गया है।यह फोन 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज ऑफर करता है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए (1TB तक) बढ़ाया जा सकता है। इसमें भी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और 5000mAh बैटरी को चार्ज करने के लिए 30W क्विक चार्जर बॉक्स में मिलता है। इस फोन का वजन लगभग 199 ग्राम है।

Tech & Auto
BSNL आया ये धासू प्लान,कम कीमत पर मिल रही 1000 डेटा,जानें इस ब्रॉडबैंड प्लान को…

BSNL के पास एयरटेल और जियो की तुलना में काफी बेहतर एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान है. तीनों में से 500 रुपये के तहत ब्रॉडबैंड प्लान पेश करते हैं, लेकिन सबसे किफायती एंट्री-लेवल विकल्प की तलाश करने वाले किसी व्यक्ति के लिए BSNL का प्लान बहुत बेहतर है. यदि आप एक छात्र हैं या एक ऐसे व्यक्ति हैं जो इंटरनेट की बुनियादी ज़रूरतों वाले घर में अकेले रह रहे हैं, तो आप एक ब्रॉडबैंड योजना के लिए जाना चाह सकते हैं जो काफी सस्ता है.
बाकियों से काफ सस्ता BSNL का प्लान
एयरटेल के साथ, आपको मिनिमम 499 रुपये + 18% टैक्स देना होगा, और जियो के साथ, आपको 399 + 18% रुपये खर्च करने होंगे. लेकिन बीएसएनएल के पास इससे भी सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान है, जो 329 रुपये + 18% टैक्स प्रति माह के हिसाब से आता है.
BSNL Rs 329 Broadband Plan Details
BSNL का 329 रुपये का प्लान 20 एमबीपीएस की स्पीड के साथ आता है जो कि जियो और एयरटेल के एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना में काफी कम है. लेकिन यह समझ में आता है क्योंकि यह सस्ता भी है।
इस प्लान के साथ यूजर्स को 1000GB मासिक डेटा मिलता है, जो एक बार फिर अच्छा है. इसमें एक फ्री फिक्स्ड लाइन वॉयस कॉलिंग कनेक्शन शामिल है जो एक बार फिर से एक बड़ा फायदा है. बीएसएनएल ने कहा कि वह यूजर्स को 500 रुपये तक के पहले महीने के बिल पर 90% की छूट दे रहा है.
फ्लैट में अकेले रहने वाले कई छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन ऑफर है. यदि यूजर लाइव स्ट्रीम करना चाहता है या किसी प्रकार का कंटेंट क्रिएटर है तो यह पर्याप्त गति योजना नहीं है. लेकिन यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जो कम से कम पैसे में एक बुनियादी इंटरनेट कनेक्शन चाहते हैं.
टैक्स जोड़ने के बाद इस प्लान की कुल मासिक लागत लगभग 388.22 रुपये होगी. यह बीएसएनएल द्वारा पेश किया गया एक अच्छा प्रस्ताव है. बजट ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे यूजर्स को इसका फायदा जरूर मिल सकता है.
Tech & Auto
देश मे लॉन्च हुआ यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए इसके कीमत और रेंज…
ने देश में बैटरी से चलने वाले दो नए स्कूटर लॉन्च करने का एलान किया है। जहां NX-120 की कीमत 1,24,000 रुपये (एक्स-शोरूम कर्नाटक) रखी गई है, वहीं Poise Grace (पॉइज ग्रेस) की कीमत 1,04,000 लाख (एक्स-शोरूम, कर्नाटक) है। इन मॉडलों के खास फीचर्स की बात करें तो इनमें रिमूबेवल बैटरी मिलती है। इन बैटरी को आसानी से निकालकर किसी चार्ज हुई बैटरी से अदला-बदली की जा सकती है और साथ ही घरेलू बिजली के सॉकेट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
रेंज और स्पीड
कंपनी का दावा है कि उसके Poise Grace और NX-120 स्कूटर में ली-आयन आधारित बैटरी दी गई है जो कम से कम 110 किमी (एआरएआई-परीक्षण) की फुल-चार्ज रेंज देती है। बैटरी एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। जिससे इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा, कंपनी Zuink (जुइंक) हाई-स्पीड स्कूटर के विकास पर भी काम कर रही है, जिसमें 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होने की उम्मीद है।
इन स्कूटरों का निर्माण कंपनी के यशवंतपुर, बेंगलुरु में स्थित अत्याधुनिक प्लांट में किया जा रहा है। ईवी निर्माता का दावा है कि यह प्लांट पहले साल में 30,000 वाहनों का निर्माण करने में सक्षम है। जबकि दूसरे वर्ष में उत्पादन को बढ़ाकर 100,000 वाहनों तक कर दिया जाएगा।
निसिकी टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक, विट्टल बेलंडोर ने कहा, “हमारा लक्ष्य तकनीकी सफलताओं, लागत, पहुंच और स्थिरता के बीच संतुलन बनाना है। हम ईवी क्रांति का एक बड़ा हिस्सा बनने की उम्मीद करते हैं और तकनीकी रूप से एडवांस्ड फीचर्स, गतिशीलता में आसानी और किफायती स्वामित्व प्रदान करके स्वच्छ भारत में योगदान देना चाहते हैं।”
कंपनी का लक्ष्य ईवी संचालन के लिए ली-आयन बैटरी को रीसायकल करने के प्रावधान विकसित करना है। पॉइज स्कूटर्स के मैनेजर, पारस बेलंडोर ने कहा, “हम लिथियम बैटरी को उनके दूसरे जीवन के लिए रीसाइकिल और दोबारा इस्तेमाल करने के लिए सिस्टम विकसित करने के लिए ईवी इकोसिस्टम के साथ सहयोग करना चाहते हैं। ली-आयन बैटरियों को उनके एंड ऑफ लाइन के आखिर तक पहुंचने के बाद ही रीसाइकिल किया जाएगा। हम सक्रिय रूप से जरूरी टेक्नोलॉजी हासिल कर रहे हैं और जानते हैं कि इसे भारत में कैसे बनाया जाए।”
Tech & Auto
बड़ा धमाका : अब इस ट्रिक से मिलेगी हर महीना रिचार्ज पर डिस्काउंट

प्राइवेट भारतीय टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए आकर्षक प्लान्स और ऑफर्स जारी करती रहती है. आज हम वीआई के एक शानदार ऑफर की बात कर रहे हैं जिससे आप हर महीने कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं. आइए सीमित समय तक उपलब्ध इस ऑफर के बारे में सब कुछ जानते हैं..
2G से एक 4G स्मार्टफोन यूजर
अगर आप एक वीआई ग्राहक हैं और हाल ही में 2G से एक 4G स्मार्टफोन यूजर बने हैं, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. दरअसल इस टेलीकॉम कंपनी ने Airtel की तरह एक नया ऑफर जारी किया है जिसका उद्देश्य 2G यूजर्स को 4G की ओर मोड़ना है. अगर आप एक वीआई यूजर होकर एक 4G स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो ये ऑफर आपके लिए है.
हर महीने मिलेगा कैशबैक
अगर आप एक 2G स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं और इस ऑफर पीरिअड के दौरान अपना पहला 4G स्मार्टफोन खरीदते हैं और 299 रुपये या उससे ज्यादा के का प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो कंपनी की तरफ से आपको हर महीने 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा.
आपको बता दें कि, ये कैशबैक लगातार दो साल तक दिया जाएगा यानी कुल मिलाकर आपको 2,400 रुपये का कैशबैक मिलेगा. इस कैशबैक को पाते रहने के लिए आपको दो साल यानी 24 महीनों तक 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराते रहना होगा.
इन बातों का रखें ध्यान
इस ऑफर का लाभ उठाने वालों को हम बता दें कि आपको 299 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज वीआई के मोबाइल ऐप, Vi App से ही कराना होगा और आपका कैशबैक भी इसी ऐप पर आएगा.
साथ ही, एक फोन नंबर पर इस ऑफर को एक भी बार इस्तेमाल किया जा सकता है और एक बार जो स्मार्टफोन इस ऑफर का फायदा उठा चुका है, उसे फिर से ऑफर के लिए नहीं इस्तेमाल किया जा सकता है.
आपको बता दें, हर महीने मिलने वाले कैशबैक कूपन्स 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं.वीआई के इस ऑफर का फायदा आप 31 मार्च, 2022 तक उठा सकते हैं. आपको बता दें कि ये ऑफर दिसंबर से चल रहा है.
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
देश - दुनिया7 days agoरहस्यमयी जलपरी: मछुआरे के हाथ लगी जलपरी की बॉडी, कहते है इसका मांस खाने से इंसान हो जाते है अमर…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…


















You must be logged in to post a comment Login