Tech & Auto
जबरदस्त फीचर्स ले कर आया Realme C35 स्मार्टफोन, जानिए क्या है इसके नए फीचर्स

रियलमी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Realme C35 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन रियलमी C25 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन को कंपनी ने सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी एंट्री जल्द होगी। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन दो वेरियंट- 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में आता है। (Realme)थाइलैंड में इसकी कीमत THB 5,799 (करीब 13,300 रुपये) है। फोन ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे कई धांसू फीचर दिए गए हैं। (Realme)फोन में कंपनी 90.7 पर्सेंट के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। कंपनी का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। (Realme)फोन में कंपनी 90.7 पर्सेंट के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। कंपनी का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। (Realme)इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक मैक्रो कैमरा और एक ब्लैक ऐंड वाइट कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है। 1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। (Realme)यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Reale UI R Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4G LTE और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। (Realme)फोन की थिकनेस 8.1mm और वजन 189 ग्राम है। फोन में मिलने वाले सेंसर में लाइट सेंसर, ऐक्सलरेशन सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जाइरोस्कोप शामिल हैं। (Realme)

Tech & Auto
लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फ़ोन Oppo A57 5G, जाने कीमत एवं अन्य फीचर्स…

Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
ओप्पो ने थाईलैंड में Oppo A57 (2022) को लॉन्च कर दिया है। Oppo A57 5G को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया गया है। Oppo A57 (2022) के साथ मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले भी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Oppo A57 (2022) की कीमत
Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन
Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Oppo A57 (2022) में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Tech & Auto
जियोग्राहक धारको के लिए फायदे का सौदा, jio के इस प्लान मे मिल रहा है 30 GB डाटा..

JioFi के 249 रुपये वाले प्लान में कुल 30 जीबी डाटा मिलता है, हालांकि यह सिर्फ डाटा प्लान है, ऐसे में आपको कॉलिंग या मैसेजिंग जैसी कोई सुविधा नहीं मिलती है।
रिलायंस जियो इस वक्त देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। जियो के ग्राहकों की संख्या 40 करोड़ से अधिक है। ऐसे में जब भी जियो का कोई प्लान लॉन्च होता है तो उसकी चर्चा प्रमुखता से होती है। रिलायंस जियो फोन और सिम कार्ड के अलावा JioFi की बिक्री भी करता है जो कि एक हॉटस्पॉट डिवाइस है। JioFi का फायदा यह है कि इससे आप कई लैपटॉप और फोन को कनेक्ट करके इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। JioFi के लिए कंपनी के पास तीन बेहतरीन प्लान हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। एक प्लान 249 रुपये है जिसमें 30 जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं JioFi के सभी प्लान के बारे में…
JioFi का 249 रुपये वाला प्लान
JioFi के 249 रुपये वाले प्लान में कुल 30 जीबी डाटा मिलता है, हालांकि यह सिर्फ डाटा प्लान है, ऐसे में आपको कॉलिंग या मैसेजिंग जैसी कोई सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान सिर्फ इंटरप्राइजेज के लिए आता है और यह प्लान 18 महीने के लॉक-इन पीरियड के साथ आता है।
JioFi का 299 रुपये वाला प्लान
JioFi के 299 रुपये वाला प्लान 40 जीबी डाटा के साथ आता है। इसका भी लॉक-इन पीरियड 18 महीने का है। डाटा खत्म होने के बाद इसकी स्पीड 64 Kbps हो जाएगी
JioFi का 349 रुपये वाला प्लान
JioFi का यह प्लान 50 जीबी डाटा और 18 महीने के लॉक-इन पीरियड के साथ आता है।
आपको बता दें कि JioFi मुफ्त में मिलता है। इस्तेमाल के बाद आप इसे वापस भी कर सकते हैं, हालांकि यदि आपकी कोई कंपनी है तो आपको कम-से-कम 200 JioFi का ऑर्डर देना होगा।
JioFi के फीचर्स की बात करें तो इसमें 150Mbps तक की स्पीड मिलती है। इसके अलावा इसमें 2300mAh की बैटरी दी गई है जो कि करीब 5-6 घंटे का बैकअप देती है। इसके साथ एक बार में 10 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
Tech & Auto
क्या आप भी व्हाट्सएप की पर्सनल चैटिंग छुपाना चाहते तो, जान लीजिए इन सेटिंग्स के बारे में…
WhatsApp Tips and Tricks: आप अपना वॉट्सएप सेफ और सिक्योर रख सकते है। इससे फोन अनलॉक होने पर कोई चैट नहीं पढ़ पाएगा।
WhatsApp Tips and Tricks: वॉट्सएप के सभी चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं। हालांकि आप एप को और अधिक सिक्योर बना सकते हैं। जिससे कोई भी आपके चैट को चोरी-छिपे पढ़ नहीं पाएगा। वॉट्सएप के टिप्स एंड ट्रिक्स के तहत हम आपको बताएंगे ऐसा तरीका। जिसकी मदद से आप अपना अकाउंट सिक्योर रख सकते है। इसके लिए एप का इनबिल्ट लॉक फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्मार्टफोन अनलॉक होने पर भी कोई वॉट्सएप एक्सेस नहीं कर पाएगा।
कैसे एक्टिवेट करें फीचर्स
वॉट्सएप के चैट्स को सुरक्षित करने के लिए एप के टॉप राइट स्क्रीन पर मौजूद थ्री-डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सेटिंग पर जाकर प्राइवेसी सेटिंग में जाना होगा। अब सबसे नीचे Fingerprint Lock के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब उंगली से फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर टच करना है। जो आपके स्मार्टफोन में रजिस्टर्ड है। यहां आपको चुनना है कि एप कितनी देर बाद फिंगरप्रिंट मांगेगा। इसमें 1 मिनय या 30 मिनट बाद का विकल्प चुन सकते हैं। वॉट्सएप का फिंगरप्रिंट फीचर आईफोन यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन के मॉडल के अनुसार फेस आईडी या टच आईडी यूज कर सकते हैं।
वॉट्सएप चैट का बैकग्राउंड ऐसे बदलें
वॉट्सएप आपको दो तरह से अपना बैकग्राउंड बदलने की अनुमति देता है। आपके पास अपने सभी चैट्स के लिए वॉलपेपर बदलने या उनमें से केवल एक सबसेट का विकल्प है। सभी चैट का वॉलपेपर बदलने के लिए बस इन निर्देशों का पालन करें:
स्टेप 1 – वॉट्सएप के टॉप-राइट कॉर्नर में तीन डॉट्स पर टैप करें और सेटिंग्स को चुनें।
स्टेप 2 – चैट का चयन करें।
स्टेप 3 – वॉलपेपर चुनें।
स्टेप 4 – वर्तमान वॉलपेपर को बदलने के लिए चेंज को हिट करें।
स्टेप 5 – अगर आप कुछ चमकीले वॉलपेपर देखना चाहते हैं तो ब्राइट पर टैप करें। इसी तरह उपलब्ध डार्क वॉलपेपर देखने के लिए डार्क चुनें। किसी रंग को अपने बैकग्राउंड के रूप में उपयोग करने के लिए कलर चुनें। दूसरे ऑप्शन में बैकग्राउंड के रूप में अपनी स्वयं की तस्वीर का उपयोग करने के लिए गैलरी का चयन करें।
स्टेप 6 – दिए गए ऑप्श में से किसी एक को चुनें।
स्टेप 7 – यदि आप एक नया वॉलपेपर चुनते हैं, तो आपको “वॉलपेपर प्रीव्यू” स्क्रीन पर भेजा जाएगा। वहां, आप इसे अपनी इच्छा के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं।
स्टेप 8 – जब वॉलपेपर ने पूरी स्क्रीन को भर दिया है, तो इसे डिफॉल्ट पृष्ठभूमि बनाने के लिए नीचे वॉलपेपर सेट करें को हिट करें।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…


















You must be logged in to post a comment Login