जॉब
रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि…मिलेगा बंफर सैलरी…

Railway Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Railway में नौकरी हासिल कर सकते हैं. पश्चिम रेलवे ने विभिन्न मंडलों, कार्यशालाओं में अपरेंटिस के पदों भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए कल यानी 28 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrc-wr.com/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.rrc-wr.com/rrwc/Files/173.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3612 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 28 मई
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 3612
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष पूरी नहीं होनी चाहिए

जॉब
AGNIPATH SCHEME PROTEST: अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पूरा उत्तर प्रदेश धधक उठा, जाने किस जिलो में हुआ हंगामा, पढ़े पूरी खबर…

Agnipath scheme Protest: मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार में इसका असर देखा गया है। योजना पर भड़के छात्र उग्र हो गए और सड़कों पर तोड़-फोड़ मचा दिया। यूपी के बलिया जिले में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। कई जगह रेलवे ट्रैक पर टायर जलाए गए। अग्निपथ योजना के एलान के बाद से ही पूरे देश में इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी इस योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अग्निपथ योजना के विरोध में जानिए उत्तर प्रदेश में कहां-कहां बवाल मचा ?
बलिया में अग्निपथ के विरोध में फूंकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश में अग्निपथ योजना का विरोध सबसे ज्यादा बलिया में देखा गया। यहां शुक्रवार की सुबह बलिया के रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने दो ट्रेनों में तोड़-फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मेमू और पैसेंजर ट्रेन पर पथराव किया और उसके बाद वाशिंग पिट में खड़ी एक पैसेंजर ट्रेन की बोगी को जला दिया। युवकों ने शहर में खड़े स्कूल बसों पर भी पथराव कर खूब तोड़-फोड़ मचाया। वीर लोरिक स्टेडियम के बाहर खड़ी स्कूल बसों को लाठी-डंडों से तोड़ दिया। बलिया बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है। कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
अलीगढ़ में भी प्रदर्शन तेज
अलीगढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क को जाम कर तोड़-फोड़ मचाई। शहर के कई हिस्सों में आगजनी की भी खबरें सामने आई हैं। अलीगढ़ से सटे हाथरस जिले में भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर प्रदर्शनकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया। रोडवेज की बसों में तोड़फोड़ की गई।
आगरा में कई प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में
आगरा में भी अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हो रहा है। आगरा-ग्वालियर नेशनल हाईवे-3 पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई छात्रों को अपने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी।
बरेली में हाथ में तिरंगा लेकर किया प्रदर्शन
बरेली में युवाओं ने अग्निपथ योजना का जमकर विरोध किया। यहां पर युवाओं ने हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाएं। चार साल के लिए युवाओं की भर्ती पर नाराजगी जताई और अग्निपथ योजना की वापसी की मांग की। इसके बाद सड़कों को जाम कर वहीं बैठ गए। प्रदर्शन के बीच पुलिस और युवाओं में काफी नोंकझोंक भी हुई। इसे देखते हुए प्रशासन को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।
बुलंदशहर में छात्रों पर लाठीचार्ज कुछ हिरासत में
यूपी के बुलंदशहर में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। भुड़ चौराहा और खुर्जा में युवा सड़क पर उतर आए। इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आठ से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया। छात्रों ने दिल्ली-बदायूं एनएच 91 को जाम कर दिया। वहीं भुड़ चौराहे पर ही बैठ गए। पुलिस ने किसी तरह नोकझोंक के बाद जाम खुलवाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार फैसले को वापस नहीं लेती है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
देवरिया और गोरखपुर में भर्ती दो या अर्थी दो के नारे लगाएं
गोरखपुर और देवरिया में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा। यहां पर युवाओं ने भर्ती दो या अर्थी दो का स्लोगन तख्तियों पर लिख हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। वहीं गोरखपुर शहर के कई हिस्सों में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया।
जौनपुर में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव
यूपी के जौनपुर में भी अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर पथराव भी किया और घंटों तक सड़कों को जाम किए रखा। लखनऊ वाराणसी मार्ग पर वाजिदपुर तिराहा के पास जाम लगा कर इस योजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जॉब
यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

टीचर बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी पीजीटी के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स यूपीएसईएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
9 जुलाई तक भरे जाएंगे फार्म
कुल 4163 पदों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 9 जून से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 जुलाई है। अंतिम तौर पर फॉर्म सब्मिट करने की आखिरी तारीख 9 जुलाई है।
विषय के अनुसार ये हैं पद
चयन बोर्ड की ओर से जारी शिक्षक भर्ती के विज्ञापन में हिंदी और अंग्रेजी विषय के टीजीटी के सर्वाधिक 577-577 पद शामिल हैं। विज्ञान में 540 और गणित में 533 पद हैं। पीजीटी के 18 विषयों में सर्वाधिक 85 पद हिंदी विषय के हैं। वहीं, टीजीटी बालक वर्ग में 3213 एवं बालिक वर्ग में 326 और पीजीटी बालक वर्ग में 549 एवं बालिका में 75 पद हैं।
वैकेंसी विवरण
महिलाओं के लिए कुल पद – 401
पुरुषों के लिए कुल पद – 3762
एजुकेशन क्वालिफकेशन
उत्तर प्रदेश टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया हो साथ ही उसके पास बीएड की डिग्री भी हो. जहां तक आयु सीमा की बात है तो इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 साल तय की गई है।
ऐसे होगा सेलेक्शन
यूपीएसईएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा. एग्जाम 80 अंकों का होगा, इंटरव्यू को 10 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा में कुल 125 प्रश्न आएंगे जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एप्लिकेशन फीस
इन पदों के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के लिए शुल्क 750 रुपए है। जबकि ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगरी के लिए शुल्क 450 रुपए है। एसटी श्रेणी को 250 रुपए शुल्क देना है।
जॉब
कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Sarkari Naukri 2022 उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुलिस विभाग में नौकरी पा सकते हैं.पुलिस विभाग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल और लेडी कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे WBPRB की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन 27 जून तक या उससे पहले कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpolice.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://wbpolice.gov.in/WBP/Common/WBP_Recruitment_Notice क्लिक के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1666 रिक्त पद भरे जाएंगे.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 29 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 27 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1666
कांस्टेबल – 1410
लेडी कांस्टेबल – 256
योग्यता मानदंड
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही बंगाली भाषा बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी को छोड़कर सभी वर्ग – रु. 170/-
एससी – 20/- रुपये
एसटी – रु. 20/-
चयन प्रक्रिया
चयन के आधार पर किया जाएगा:
प्रारंभिक लिखित परीक्षा – 100 अंक
शारीरिक मापन परीक्षण (पीएमटी)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
अंतिम लिखित परीक्षा – 85 अंक
साक्षात्कार – 15 अंक
-
जॉब4 days agoपरिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए नौकरी,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
जॉब4 days agoस्टेनोग्राफर की निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता..
-
Tech & Auto3 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब4 days agoपीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट, 1.5 वर्षों में सभी विभागों और मंत्रालयों में मिलेगी 10लाख नौकरिया..
-
Tech & Auto3 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार इन महिलाओं को दे रहे है फ्री सिलाई मशीन, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
Knowledge4 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
देश - दुनिया4 days agoअसम में फिर भारी वर्षा, चार श्रमिकों की हुई दर्दनाक मौत….
-
जॉब7 days agoसड़क परिवहन निगम में निकली ग्रेजुएट पास के लिए भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 15 जून
-
देश - दुनिया3 days agoनियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…
-
जॉब3 days agoयहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…


























You must be logged in to post a comment Login