Connect with us

जॉब

 जल बोर्ड में निकली 168 विभिन्न पदों बम्फर पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…

Published

on

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी), महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स और अन्य विभागों में कुल 168 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने जारी किया है।

बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं. No. F.4 (418)/P&P/ DSSSB /2022/Advt./477) के अनुसार, जिन पदों के लिए वैकेंसी की संख्या अधिक है, उनमें मैनेजर (मैकेनिकल), प्रोटेक्शन ऑफिसर, पंप ड्राइवर, फिटर, मोटरमैन, फिटर सुपरवाइजर आदि शामिल हैं।

पदों की संख्या : 168

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख : 20 अप्रैल 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 9 मई 2022

योग्यता और आयु सीमा

असिस्टेंट आर्किविस्ट – आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
मैनेजर (सिविल) (दिल्ली परिवहन निगम) – सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
शिफ्ट इंचार्ज (दिल्ली जल बोर्ड) – मैट्रिक पास और इलेक्ट्रिकल या समकक्ष ट्रेड में आईटीआई। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष।
मैनेजर (मैकेनिकल) (दिल्ली परिवहन निगम) – मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
मैनेजर (ट्रैफिक) (दिल्ली परिवहन निगम) – पीजी डिग्री। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष।
प्रोटेक्शन ऑफिसर (महिला एवं बाल विकास विभाग) – सोशल वर्क / सोशियोलॉजी में पीजी डिग्री और सम्बन्धित कार्य में 3 वर्ष का अनुभव। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष।
आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क भी देना होगा, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यमों से कर पाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार के विभागों में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार डीएसएसएसबी के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

पंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

PNB ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. भर्ती के माध्यम से पीएनबी के मालदा सर्किल के पद भरे जाएंगे. पदों के लिए जिले के स्थानीय निवासी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन कैसे करना है इसकी प्रक्रिया नीचे दी जा रही है. ध्यान दें कि अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022 है.

पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा. बताते चलें कि 18 से 24 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.

शैक्षिक योग्यता
पीएनबी में चपरासी पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवारों को अंग्रेजी लिखने एवं बोलने का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए. 12वीं पास, न्यूनतम एवं अधिकतम शैक्षिक योग्यता दोनों है.

सैलरी
पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹14500 से लेकर ₹28145 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. साथ ही कुछ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे.कैसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसके साथ सभी अनिवार्य दस्तावेज संलग्न कर, “Chief Manager, HRD Department, Punjab National Bank, Circle Office Malda, PS English bazar, West Bengal -732101” के पते पर भेजना होगा. आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा जा सकेगा. भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.

Continue Reading

जॉब

दिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

Published

on

By

 

 

युवाओं के लिए दिल्ली में जॉब करने का बेहतरीन मौका आया है। दिल्ली सरकार के तहत आने वाले दिल्ली परिवहन निगम ने 300 से ज्यादा पदों पर कैंडिडेट से एप्लिकेशन मांगे हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, असिस्टेंट फिटर, असिस्टेंट फोरमैन के 357 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जो कैंडिडेट इन पदों पर ऐप्लाई करना चाहते है, ऑफिशियल वेबसाइट dtc.delhi.gov.in पर बताए गए तरीके से फॉर्म भर सकते हैं। DTC के इन पदों पर केवल ऑनलाइन ऐप्लाई किया जा सकता है।

18 अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म

बता दें कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) के इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इन पदों के लिए ऐप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 मई 2022 है। ये पद कांट्रैक्ट बेसिस पर हैं।

जानें वैकेंसी डिटेल

डीटीसी दिल्ली में निकली वैकेंसी के तहत असिस्टेंट फोरमैन के 112 पद, असिस्टेंट फिटर के 175 पद और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के 70 पद शामिल हैं।

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

DTC के इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता पद के हिसाब से अलग है। जैसे फोरमैन पद के लिए ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

इसी तरह सेक्शन ऑफिसर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा किए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार, हर पद के लिए एलिजिबिलिटी अलग-अलग है। विस्तार से जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर लें।

पोस्ट के अनुसार अलग-अलग है सैलरी

इन पदों के लिए सैलरी भी पद के अनुसार अलग है। एसओ और असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए सैलरी 46,374 रुपए है। फिटर और इलेक्ट्रीशियन पद के लिए सैलरी 17,693 रुपए है।

Continue Reading

जॉब

भारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन

Published

on

Sarkari Naukri 2022 India Post Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार भारतीय डाक में नौकरी पा सकते हैं.भारतीय डाक में नौकरी  करने का मन बना रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए India Post ने मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, टायरमैन, लोहार के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं.

उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/vas/Pages/India के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Recruitment/IP पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा.

महत्वपूर्ण तिथि

ऑफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09 मई 2022 शाम 5 बजे तक

रिक्ति विवरण

कुशल कारीगर – 9

मैकेनिक – 5
इलेक्ट्रीशियन – 2
टायरमैन – 1
लोहार – 1

योग्यता मानदंड

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक वर्ष के अनुभव के साथ कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

करें आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन “सीनियर मैनेजर (जेएजी), मेल मोटर सर्विस, 134-ए, सुदाम कालू अहिरे मार्ग, वर्ली, मुंबई- 400018” को भेज सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

कागज, कांच की बोतल, प्लास्टिक और गत्तों के 250 टन कचरे का हो रहा उपयोग, 300 परिवारों को दिया रोजगार,

कागज, कांच की बोतल, ज़मीन के साथ साथ इस कचरे ने तो नदियों तालाबों और समुद्र को भी दूषित कर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख मिलेगी सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरक्षण (तकनीकी) के पदों  को भरने के...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी,किन्तु मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र राज्यों की तुलना में अब भी सस्ती

विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दर तय कर दी है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में अब...

छत्तीसगढ़1 day ago

छत्तीसगढ़ में निकली डॉक्टर, इंजीनियर व साइंटिस्ट के पदो पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से करे आवेदन…

  प्रदेश में अगले 3-4 महीनों में सरकारी विभागों में 10,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकलने जा रही हैं।...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: करंट के चपेट में आने से 2 लोगो की दर्दनाक मौत…

  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में करंट लगने से 2 लोगों की मौत हो गई है। दोनों की मौत अलग-अलग...

#Exclusive खबरे

Calendar

April 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब5 days ago

    बंधन बैंक में निकली बंपर भर्ती, 12वी युवा जल्द करे आवेदन.. जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया6 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बम्पर इजाफा… 

  • जॉब6 days ago

    रेलवे स्कूल में शिक्षक पदों पर निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी.. जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    यहां Vyapam में 3400 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश - दुनिया5 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • देश - दुनिया4 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • देश - दुनिया3 days ago

    एक बार फिर से कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: अब DA के बाद बड़ेगा HRA भत्ता, सैलरी में होगी बंपर इजाफा… 

  • जॉब3 days ago

    ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार के लिए निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

  • जॉब3 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…