जॉब
बिना परीक्षा के रेलवे में 2226 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे ?

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेड अप्रेंटाइस के पदों पर कुल 2226 वैकेंसी निकाली है। ये नियुक्तियां डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर, मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, पंप ऑपटेरर, होटल क्लर्क, हाउस कीपर, सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, वायरमैन, रेफ्रिजरेशन व एसी मैकेनिक समेत कई ट्रेड्स के लिए की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर 11 अक्टूबर 2021 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2021 है।
चयन
अप्रेंटाइस की इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। ये भर्ती 10वीं कक्षा में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी। इन मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT से मन्यता प्राप्त) प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा
– न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।
– अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।


जॉब
22 अक्टूबर को होगा Walk-In-Interview,ISRO, IIRS, Indian Navy के लिए कई शहरों में नौकरी का मौका


इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है.
Government Jobs: सरकारी नौकरी देख रहे नौजवानों के लिए ये काम की खबर है. इसरो (ISRO), इंडियन नेवी (Indian Navy), दिल्ली पोस्टल सर्कल (Delhi Postal Circle ) सहित कई जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देने का मौका मिल रहा है. इसके लिए नीचे दी खबर ध्यान से पढ़े…
भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing)
इसरो (ISRO) के तहत भारतीय रिमोट सेंसिंग संस्थान (Indian Institute of Remote Sensing) , देहरादून में कुछ पदों के लिए भर्ती निकली हैं, तो जो भी इस समय नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए ये काम की खबर है. IIRS में अलग अलग प्रोजेक्ट में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 16 पद खाली हैं, जिनपर आवेदन दे सकते हैं. इन पदों के लिए रोजगार समाचार (16-22 अक्टूबर) 2021 में अधिसूचना जारी की गई है. जरूरी बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवार 22 अक्टूबर 2021 से निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.
इंडियन नेवी में नौकरी
इंडियन नेवी (Indian Navy) भी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन मांग रही है. इसके लिए सेलर के रूप में मैट्रिक रिक्रूट (MR) के लिए भर्ती होनी है. इसके तहत उम्मीदवारों का चयन अप्रैल 22 बैच के लिए होगा. इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 2 नवंबर 2021 तक आवोदन दे सकते हैं. इसके लिए आप joinindiannavy.gov.in पर जाकर डिटेल्स देख सकते हैं.

जॉब
बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर ,बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगारों के लिए राहत भरी है। मेरठ जनपद में बड़े स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। इनमें दिल्ली, मेरठ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सौ कंपनियां शिरकत करने जा रही हैं। इच्छुक युवक-युवती सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग द्वारा एक नवंबर को दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन हजार नौजवानों को नौकरी दिलाने का टारगेट रखा है। क्षेत्रीय सेवायोजन सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी विश्ववविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय मंडल स्तरीय वृहद रोजगार मेला एक नवंबर को आईआईएमटी विवि गंगानगर में होगा। यहां मेरठ मंडल एवं एनसीआर की लगभग 100 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। रोजगार मेले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

जॉब
यूजीसी सीएसआर में जेई, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्तियां, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

यूजीसी-डीएई कंसोर्टियम फॉर साइंटिफिक रिसर्च ने जेई, निजी सहायक, स्टेनो और सहायक के पदों पर भर्ती के लिए स्नातक, डिप्लोमा धारक व मैट्रिक (Class 10) पास अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूजीसी- डीएई सीएसआर देशभर की विश्वविद्यालयों से कई कार्यक्रमों जैसे ध्रुव रिएक्टर, वैरिएबल एनर्जी साइक्लोट्रॉन, ऑटोमिक इनर्जी विभाग द्वारा स्थापित इंडस-आई में वैज्ञानिकों/शिक्षकों की ओर से किए जाने वाली रिसर्च को कोऑर्डिनेट करता है।
यूजीसी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।
रिक्त पदों का विवरण –
जूनियर इंजीनियर – 01 पद
निजी सहायक – 3 पद (इंदौर, कोलकाता और मुंबई के लिए)
स्टेनो टाइपिस्ट – 01 पद
सहायक – 01 पद

-
देश - दुनिया6 days agoकिडनी डैमेज कर देंगी आपकी ये 7 बुरी आदतें, जल्द सुधार लें
-
देश - दुनिया6 days agoमाइंस इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 48000 है सैलरी
-
देश - दुनिया5 days ago10 हजार लगाकर शुरू करें ये खेती, हर महीने होगी ₹2 लाख की कमाई
-
देश - दुनिया5 days agoSBI बेच रहा सस्ते घर, फटाफट चेक करें किस दिन होगी नीलामी
-
देश - दुनिया6 days agoसबसे जल्दी हैक होते हैं ये 10 Passwords, भूलकर भी न करें इस्तेमाल; खाली हो सकता है अकाउंट
-
देश - दुनिया6 days agoPM आवास योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए वरना नहीं रिजेक्ट हो जाएगा आवेदन
-
देश - दुनिया4 days agoEPF मेंबर को फ्री मिलती है 7 लाख रुपये की सुविधा, जानें कैसे
-
छत्तीसगढ़6 days ago17 साल बाद युवक का अजीबोगरीब कबूलनामा, हां! मैंने कत्ल किया है’
-
देश - दुनिया6 days agoसालों बाद 27 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग
-
देश - दुनिया6 days agoकिसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2000 रुपये, फटाफट ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन















You must be logged in to post a comment Login