जॉब
प्रशासनिक ऑफिसर और टीचर की निकली भर्ती,जानें आवेदन तिथि

यूपी में अटल आवासीय स्कूलों में जल्द ही हजारों पदों के लिए वैकेंसी निकलने वाली है. इन भर्तियों में से 810 भर्तियां स्थाई तौर पर होंगी. इन पदों की भर्तियों के लिए जल्द ही वैकेंसी निकाली जाएगी.यूपी में टीचरों के लिए भर्तियां होने जा रही है. प्रदेश में अटल आवासीय स्कूलों में जल्द ही हजारों पदों के लिए वैकेंसी निकलने वाली है. इन भर्तियों में से 810 भर्तियां स्थाई तौर पर होंगी. Principal, प्रशासनिक ऑफिसर और टीचरों के पद पर नियुक्तियां की जाएगी. बाकी तमाम पदों पर बहाली आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी. राज्य सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है. दरअसल, राज्य सरकार नवोदय स्कूलों की तर्ज पर प्रदेश के हर मंडल में अटल आवासीय स्कूल खोलने जा रही है. इनमें से अधिकांश स्कूलों निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इन स्कूलों में श्रम विभाग के रजिस्टर्ड बच्चों को फ्री में पढ़ाया जाएगा.
यूपी में कई पदों पर भर्तियां जल्द शुरू होगी
सीएम योगी ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में विशेष ध्यान दिया है. इस प्रोजेक्ट के लिए स्टाफ की तैनाती संबंधी प्रस्ताव को भी राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. यूपी के 18 मंडलों में खोले जाने वाले इन अटल आवासीय स्कूलों में से हर स्कूल में 45 पदों पर स्थाई नियुक्तियां होंगी. इनमें एक प्रिंसिपल,1 प्रशासनिक अधिकारी, 16 प्रवक्ता (पीजीटी) और 27 सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद शामिल हैं. कुल 18 स्कूल खोल जा रहे हैं इस लिहाज से 810 पदों पर स्थाई भर्तियां होंगी.
इन पदों पर भर्ती के लिए मिली मंजूरी
शासन के विशेष सचिव प्रेमप्रकाश सिंह ने इन पदों की स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किया है. दूसरी ओर हर स्कूल में बाकी पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए स्टाफ की तैनाती होगी. इनमें स्टाफ नर्स, सहायक लेखाकार, लिपिक ग्रेड-1, लिपिक ग्रेड-2, मैस मैनेजर, स्टोर कीपर, प्रयोगशाला सहायक, कंपाउंडर सहित अन्य कर्मचारी शामिल है. इन पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए यूपी भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से अलग से रिकमेंडेशन सहित प्रस्ताव मांगा इन सभी पदों पर भर्तियों के लिए नोटिस जल्द जारी की जाएगी, जिसमें पूरी डिटेल्स होगी. मंजूरी मिलने के बाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यूपी में हजारों पदों पर सरकारी नौकरियां निकलने वाली है.गया है. आदेश में ये भी कहा गया है कि बोर्ड यह सुनश्चित करे कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर जरूरत के अनुसार क्रम से भर्ती की जाएगी।

जॉब
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका,निकली असिस्टेंट लाइनमैन की भर्ती

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार बिजली विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इसके लिए PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे PSPCL की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक pspcl.in के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक PSPCL Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1690 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 31 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 29 अगस्त 2022
रिक्ति विवरण
कुल पद – 1690
श्रेणी रिक्तियों की संख्या
सामान्य- 661
ईडब्ल्यूएस- 167
एससी एमजेडबी- 171
एससी एमजेडबी-एक्सएसएम- स्व/विभाग- 34
एससी एमजेडबी-एसपी- 8
एससी ओटी- 167
एससी ओटी एक्सएसएम स्व/विभाग- 34
एससी ओटी एसपी- 9
BC- 168
एक्सएसएम- 118
पीडब्ल्यूडी- 68
एसपी- 34
एफएफ- 17
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होने के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए. उम्मीदवारों को कम से कम मैट्रिक या इसके समकक्ष स्तर का पंजाबी उत्तीर्ण होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
एससी और पीडब्ल्यूडी – रु. 590/-
अन्य – रु. 944/-
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 6400-20200 + 3400 ग्रेड पे रुपये दिए जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इसे भी पढ़े
अगर नही पीते है सिगरेट तो भी हो सकता धुआं से कैंसर का खतरा,जानें कैसे
जॉब
स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन

स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड सी और डी पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वो SSC की ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर लें. आवेदन फॉर्म की लिंक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दी गई है.
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है. इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 05 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
इन स्टेप्स से करें अप्लाई
स्टेप 1- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2022 Apply के लिंक पर जाएं.
स्टेप 4- अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पहले कर लें.
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.
स्टेप 6- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट ले लें.
जॉब
ITBP में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, निकली भर्ती,जानें

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में कॉन्स्टेबल पायनियर पदों पर आवेदन करने का अच्छा मौका है. यहां 108 वैकेंसी निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 17 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल (PIONEER) के 108 पदों के लिए भर्ती निकाली है. आईटबीपी की वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लाई करना होगा.कुल 108 पदों में 56 पद कांस्टेबल (कार्पेंटर), 31 पद कांस्टेबल (मैसन) और 21 पद कांस्टेबल (प्लंबर) के हैं, जिनकी भर्ती की जानी है.आवेदन 19 अगस्त से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 17 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.
शैक्षणिक योग्यता
– किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास – मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से मैसन, कार्पेंटर, पलंबर ट्रेड में एक साल का कोर्स.
आयु सीमा जानें क्या होनी चाहिए
उम्र 18 साल से कम और 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. एससी-एसटी, ओबीसी, एक्स-सर्विसमैन और 1984 और 2002 के दंगा पीड़ितों लोगों के बच्चों और आश्रितों को आयु सीमा में छूट दी गई है. एससी-एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, एक्स-सर्विसमैन (जनरल) को तीन साल, एक्स-सर्विसमैन (ओबीसी) को छह साल, एक्स-सर्विसमैन (एससी-एसटी) को आठ साल, दंगा पीड़ितों के बच्चों और आश्रितों को जनरल कैटेगरी वालों को पांच साल, एससी-एसटी वालों को 10 साल और ओबीसी वालों को आठ साल की छूट दी गई है।
सैलरी
इन पदों पर सलेक्शन के बाद 21700-69100 रुपए प्रति महीने मिलेंगे. इसके अलावा डीए, एचआरए, राशन मनी भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्ता सहित कई भत्ते मिलेंगे.
जानें आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवाोरं को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. एसएस, एसटी, महिला उम्मीदवार और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.कैसे करना होगा एप्लाई?
सबसे पहले ITBP की वेबसाइट (recruitment.itbpolice.nic.in) पर जाना होगा.
वेबसाइट के होमपेज पर आपको NEW USER REGISTRATION दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा.
न्यू यूजर के तौर पर आपको सारी डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
अपनी सारी डिटेल भरने के बाद वहां आवेदन शुल्क देना होगा. जो कि आप ऑनलाइन भी भुगतान कर सकते हैं.
फॉर्म भरने के दौरान आपको अपने शैक्षणिक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे.
इसके बाद अपना एप्लिकेशन सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इसे भी पढ़े
-
Tech & Auto4 days agoहाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच,जानें कीमत
-
जरा हटके6 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
Tech & Auto4 days agoBed AC हुआ लांच,बस मिल रहा है इतने रुपये में…
-
Tech & Auto6 days agoचंद मिनटों में ही ठंडक कर देने वाली Bed AC हुआ लांच,मिल रहा भयंकर डिस्काउंट के साथ,लगा सकते है बेड पर…जानें कैसे
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
Tech & Auto6 days agoJio अपने यूजर्स के लिए लेकर आई है ताबड़तोड़ प्लान,देखिए…
-
व्यापर2 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर
-
व्यापर6 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,देखें लिस्ट
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…
-
व्यापर4 days agoकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में किया 3 फीसदी का इजाफा,कर्मचारियों में खुशखबरी की लहर






























You must be logged in to post a comment Login